Get App

IIFL सिक्योरिटीज के डायरेक्टर संजीव भसीन की लार्ज कैप की 2 टॉप कन्विक्शन पिक्स

भसीन ने कहा इतनी ऊंचाई पर बाजार होने पर वोल्टैलिटी रहना स्वाभाविक है

MoneyControl Newsअपडेटेड Aug 11, 2021 पर 4:20 PM
IIFL सिक्योरिटीज के डायरेक्टर संजीव भसीन की लार्ज कैप की 2 टॉप कन्विक्शन पिक्स

IIFL सिक्योरिटीज के डायरेक्टर संजीव भसीन को शेयर बाजारों का बड़ा अनुभव है। संजीव भसीन पिछले करीब 32 सालों से बाजार से जुड़े हैं। वे बाजारों में होने वाली हलचल पर बड़ी बारीकी से नजर बनाये रखते हैं। IIFL सिक्योरिटीज के क्लाइंट शेयरों पर दी गई उनकी टिप्स से सालों से फायदा कमा रहे हैं। अब संजीव भसीन कारोबारी दिन के दौरान तीन बार सीएनबीसी-आवाज़ पर दर्शकों के लिए कमाई की टॉप कन्विक्शन पिक्स पेश करते हैं।

जानते हैं आज सुबह-सुबह किस कमाई वाले स्टॉक पर हैं संजीव भसीन की पैनी नजर-

संजीव भसीन ने बाजार पर राय देते हुए सीएनबीसी-आवाज़ से कहा कि बाजार में वोल्टैलिटी नजर आ रही है। वैसे भी बाजार इतनी ऊंचाई पर है तो थोड़ी-बहुत वोल्टैलिटी तो रहेगी ही इसलिए संभलकर ट्रेड करना चाहिए। बाजार ऊंचाई पर होता है तो मुनाफावसूली होनी भी लाजिमी है। इस बाजार में फोर्सफुल लिक्विडेशन दिख रहा है जिससे प्रतीत होता है कि डोमेस्टिक फ्लो लार्ज कैप की तरफ डायवर्ट हो रहा है। उन्होंने कहा आज वे लार्जकैप पर ही दांव लगायेंगे।

Buy HDFC AMC @ 2950, Stop 2880, Target 3050

संजीव भसीन ने निवेशकों के लिए पहली पिक्स के रूप में HDFC AMC में खरीदारी की सलाह दी है। उन्होंने कहा कि इनका म्युचुअल फंड्स बिजनेस बहुत अच्छा रहा है वहां काफी अच्छा फ्लो नजर आया है। उन्होंने कहा कि इस स्टॉक को 2950 के स्तर पर खरीदना चाहिए। इसमें 3050 का लक्ष्य देखने को मिलेगा। इसके साथ ही सुरक्षित निवेश के लिहाज से इसमें 2880 का स्टॉपलॉस लगाना चाहिए।

Buy HCL Tech @ 1055, Stop 1035, Target 1100

सब समाचार

+ और भी पढ़ें