दुनिया भर के टॉप फंड मैनजर्स को लगता है 2023 में ग्लोबल स्टॉक्स के लौटेंगे अच्छे दिन

फंड मैनजर्स का अनुमान है कि शेयरों में अगले साल लो डबल डिजिट बढ़त देखने को मिलेगी। जबकि इन उम्मीदों के बीच मुद्रास्फीति चरम पर है। ब्लूमबर्ग न्यूज के सर्वेक्षण में 71 प्रतिशत उत्तरदाताओं ने उम्मीद जताई है कि इक्विटी में वृद्धि होगी जबकि 19 प्रतिशत ने इसमें गिरावट का अनुमान लगाया है। सेक्टर्स के लिहाज से टेक्नोलॉजी सेक्टर पर फंड मैनेजर बुलिश हैं

अपडेटेड Dec 11, 2022 पर 10:31 AM
Story continues below Advertisement
निवेशक वर्ष की शुरुआत के लिए सतर्क हैं। फिर भी डिविडेंट देने वाले, बीमा, हेल्थ केयर और कम वोलैटिलिटी वाले स्टॉक को पसंद कर रहे हैं

साल 2022 के आखिरी महीने के समाप्त होने करीब 20 दिन बचे हैं। मुनाफे और कमाई के लिहाज से ये साल शेयर बाजार के लिए बहुत शानदार नहीं रहा है। अब साल 2023 पर सबकी निगाहें टिकी हुई हैं। ऐसे में विश्व के कुछ सबसे बड़े निवेशकों या फंड मैनजर्स का अनुमान है कि शेयरों में अगले साल लो डबल डिजिट बढ़त देखने को मिलेगी। फिर भी रिबाउंड एक दम से सीधी रेखा में नहीं होगा। फिलहाल इन उम्मीदों के बीच मुद्रास्फीति चरम पर है। फेडरल रिजर्व जल्द ही अपना स्वर बदलना शुरू कर सकता है। ब्लूमबर्ग न्यूज के सर्वेक्षण में 71 प्रतिशत निवेशकों ने उम्मीद जताई है कि इक्विटी में वृद्धि होगी जबकि 19 प्रतिशत ने इसमें गिरावट का अनुमान लगाया है।

134 फंड मैनेजरों के अनौपचारिक सर्वेक्षण में ब्लैकरॉक इंक (BlackRock Inc.), गोल्डमैन सैक्स एसेट मैनेजमेंट (Goldman Sachs Asset Management) और अमुंडी एसए (Amundi SA) सहित प्रमुख निवेशकों के विचार शामिल हैं। यह सर्वेक्षण 29 नवंबर और 7 दिसंबर के बीच किया गया था। यह सर्वेक्षण उन बड़े विषयों और बाधाओं के बारे में एक अंदाजा उपलब्ध कराता है, जिनसे दुनिया 2023 में जूझ सकती है। गौरतलब है कि मुद्रास्फीति के बाद यूक्रेन में युद्ध और केंद्रीय बैंकों की आक्रामक नीति ने इस साल इक्विटी रिटर्न को पस्त कर दिया।

निवेशक वर्ष की शुरुआत के लिए सतर्क हैं। वे अनुमान लगा रहे हैं कि शेयर बाजार की बढ़त 2023 की दूसरी छमाही तक कम होती हुई दिखेगी। सेक्टर्स पर राय देते हुए उन्होंने कहा कि जो कंपनियां आर्थिक मंदी के बीच अच्छे नतीजे दे रही हों वहां निवेश करना चाहिए। उन्होंने डिविडेंट देने वाले, बीमा, हेल्थ केयर और कम वोलैटिलिटी वाले स्टॉक को पसंद किया।


Technical View : शुक्रवार को निफ्टी ने बनाया बेयरिश Engulfing pattern, सोमवार को कैसा रहेगा मार्केट का मिजाज

क्या हैं जोखिम

संभावित रिकवरी के लिए सबसे बड़े जोखिम कुछ हद तक आपस में जुड़े हुए हैं। ये निवेशकों की वाच लिस्ट में हैं। निवेशकों को अत्यधिक बढ़ी हुई महंगाई या मंदी की गहरी रैंकिंग इस समय सबसे बड़े जोखिम के रूप में नजर आ रहे हैं।

टेक्नोलॉजी शेयरों पर बुलिश

सर्वेक्षण के मुताबिक, इस साल ब्याज दरों में बढ़ोतरी के बाद अमेरिकी टेक्नोलॉजी शेयरों में भी वापसी हो सकती है। सर्वेक्षण में शामिल आधे से अधिक निवेशकों ने कहा कि वे टेक्नोलॉजी शेयरों में खरीदारी करेंगे।

चीन में कैसे रहेंगे अवसर

60 प्रतिशत निवेशकों ने चाइना पर बुलिश नजरिया दिया है। हालांकि पॉलिटिकल और रेग्युलेटरी जोखिम के चलते चुनिंदा स्टॉक चुनने की सलाह दी है।

डिस्क्लेमर: (यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना हेतु दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।)

 

 

 

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।