Top 5 Gainers This Week: शेयर बाजार के दोनों बेंचमार्क इंडेक्स- सेंसेक्स और निफ्टी इस हफ्ते तेजी के साथ बंद हुए। इसके साथ दोनों इंडेक्सों ने पिछले 5 हफ्तों से चले आ रहे गिरावट के सिलसिले को तोड़ दिया है। मिले-जुले ग्लोबल संकेतो, अगस्त में कमजोर मानसून और कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों से इंडेक्स दबाव में रहे। हालांकि दूसरी ओर GDP के अच्छे आंकड़ों और मैन्युफैक्चरिंग गतविधियों में तेजी से निवेशकों का सेंटीमेंट बढ़ा। सेंसेक्स 1 सितंबर को खत्म हुए कारोबारी हफ्ते में करीब 500 अंक चढ़ा है। आइए जानते हैं इस हफ्ते निवेशकों सबसे ज्यादा फायदा कराने वाले 5 शेयरों के बारे में ...
1. आदर्श प्लांट प्रोटेक्ट (Adarsh Plant Protect)
यह इस हफ्ते का सबसे ज्यादा चढ़ने वाला शेयर है। महज 31.4 करोड़ रुपये के मार्केट कैप वाली इस कंपनी ने अपने निवेशकों को पिछले 5 दिनों में करीब 66.09% का रिटर्न दिया है। शुक्रवार 1 सितंबर को इसके शेयर बीएसई पर 19.76 फीसदी बढ़कर 31.64 रुपये के भाव पर बंद हुए। फिलहाल इसके शेयर अपने 52 हफ्तों के उच्चतम स्तर पर कारोबार कर रहे हैं।
यह फाइनेंशियल सर्विस मुहैया कराने वाली कंपनी है, जिसका मार्केट कैप 17.89 करोड़ रुपये है। इस शेयर ने पिछले 5 दिनों में अपने निवेशकों को 61.08 फीसदी का रिटर्न दिया है। शुक्रवार 1 सितंबर को इसके शेयर बीएसई पर 6.63 फीसदी बढ़कर 15.77 रुपये के भाव पर बंद हुए। फिलहाल इसके शेयर अपने 52 हफ्तों के उच्चतम स्तर पर कारोबार कर रहे हैं।
3. पीवीवी इंफ्रा (PVV Infra)
यह फाइनेंशियल सर्विस मुहैया कराने वाली कंपनी है, जिसका मार्केट कैप 13.64 करोड़ रुपये है। इस शेयर ने पिछले 5 दिनों में अपने निवेशकों को 51.09 फीसदी का रिटर्न दिया है। शुक्रवार 1 सितंबर को इसके शेयर बीएसई पर 4.97 फीसदी गिरकर 19.49 रुपये के भाव पर बंद हुए। फिलहाल इसके शेयर अपने 52 हफ्तों के उच्चतम स्तर पर कारोबार कर रहे हैं।
4. प्रितिका इंजीनियरिंग कंपोनेंट्स (Pritika Engineering Components)
यह ऑटो कंपोनेंट्स मुहैया कराने वाली कंपनी है, जिसका मार्केट कैप 100.9 करोड़ रुपये है। इस शेयर ने पिछले 5 दिनों में अपने निवेशकों को 49.85 फीसदी का रिटर्न दिया है। शुक्रवार 1 सितंबर को इसके शेयर बीएसई पर 6.63 फीसदी बढ़कर 77 रुपये के भाव पर बंद हुए।
5. श्री वेंकेटेश रिफाइनरीज (Shri Venkatesh Refineries)
यह फाइनेंशियल सर्विस मुहैया कराने वाली कंपनी है, जिसका मार्केट कैप 219.04 करोड़ रुपये है। इस शेयर ने पिछले 5 दिनों में अपने निवेशकों को 49.42 फीसदी का रिटर्न दिया है। शुक्रवार 1 सितंबर को इसके शेयर बीएसई पर 8.70 फीसदी बढ़कर 198.05 रुपये के भाव पर बंद हुए।
डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना हेतु दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।