Top Picks: बाजार की तेजी के साथ इंट्राडे में चाहते है मोटा मुनाफा तो एक्सपर्ट्स के बताए इन शेयरों को ना करें नजरअंदाज

Top Picks:बाजार में लगातार चौथे दिन तेजी का मूड देखने को मिल रहा है। निफ्टी करीब 150 प्वाइंट की उछाल के साथ 24700 के पार निकला है। आज बैंक निफ्टी में तेजी ज्यादा है और यह इसमें 400 प्वाइंट का उछाल आया है। ऐसे में बाजार जानकार से जानते है इन शेयरों पर दांव लगाना चाहिए

अपडेटेड Aug 20, 2024 पर 10:45 AM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
HDFC बैंक, एक्सिस बैंक और ICICI बैंक ने बाजार में जोश भरा है। मिडकैप और स्मॉल कैप में रौनक देखने को मिल रही है।

Top Picks:बाजार में लगातार चौथे दिन तेजी का मूड देखने को मिल रहा है। निफ्टी करीब 150 प्वाइंट की उछाल के साथ 24700 के पार निकला है। आज बैंक निफ्टी में तेजी ज्यादा है और यह इसमें 400 प्वाइंट का उछाल आया है। HDFC बैंक, एक्सिस बैंक और ICICI बैंक ने बाजार में जोश भरा है। मिडकैप और स्मॉल कैप में रौनक देखने को मिल रही है। बैंकों के साथ IT शेयरों ने भी रफ्तार पकड़ी है। निफ्टी IT इंडेक्स 1% चढ़ा है। परसिस्टेंट, कोफोर्ज और LTTS 2% उछले है। साथ ही ऑटो और फार्मा शेयरों में भी रौनक देखने को मिल रही है। ऐसे में बाजार जानकार आपके निवेश को और भी बेहतर बनाने के लिए कुछ चुनिंदा स्टॉक लेकर आए है जिनमें दांव लगाकर आपकी कमाई दोगुनी हो सकती है। आइए इन स्टॉक्स पर डालते हैं एक नजर।

prakashgaba.com के प्रकाश गाबा की पसंद

Voltas: प्रकाश गाबा Voltas के शेयर पर बुलिश नजर आ रहा है। उनका मानना है कि इस स्टॉक में 1590 रुपये के स्टॉपलॉस के साथ खरीदारी करने की सलाह दी है। इस स्टॉक में 1650 रुपये का टारगेट देखने को मिलेगा।


MANAS JAISWAL.com के मानस जायसवाल की पसंद

NALCO: मानस NALCO पर बुलिश नजर रखा है। उनका मानना है कि इस स्टॉक में 167 रुपये के स्टॉपलॉस के साथ खरीदारी करने की सलाह दी है। इस स्टॉक में 179 रुपये का टारगेट देखने को मिलेगा।

www.rajeshsatpute.com के राजेश सातपुते की पसंद

Shriram Finance- राजेश सातपुते ने Shriram Finance पर 3200 रुपये से ज्यादा के लक्ष्य के लिए निवेश की सलाह दी है। उन्होंने कहा इस स्टॉक में 3020 रुपये का स्टॉपलॉस जरुर लगाए।

NAV इन्वेस्टमेंट के आशीष बहेती की पसंद

Dr Reddy's Labs- आशीष बहेती Dr Reddy's Labs पर बुलिश नजर रखा है। उनका मानना है कि इस स्टॉक में 6800 रुपये के स्टॉपलॉस के साथ खरीदारी करने की सलाह दी है। इस स्टॉक में 7050/7150 रुपये का टारगेट देखने को मिलेगा।

Arihant Capital की कविता जैन की पसंद

Biocon (Fut)- कविता जैन ने Biocon पर 354/358 रुपये से ज्यादा के लक्ष्य के लिए निवेश की सलाह दी है। उन्होंने कहा इस स्टॉक में 340 रुपये का स्टॉपलॉस जरुर लगाए।

मार्केट एक्सपर्ट गौरांग शाह की पंसद

Tata Motors- गौरांग शाह ने टाटा मोटर्स पर दांव लगाया है। उनका कहना है कि स्टॉक में 1250 रुपये का टारगेट हासिल हो सकता है।

Spotlight Stocks:बाजार की तेजी में इन 2 शेयरों में लगाए दांव, मिलेगा मुनाफा

(डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सार्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।