Top Picks Today: बाजार में खरीदारी का जोश हावी, एक्सपर्ट्स के सुझाए इन शेयरों पर निवेश से होगी कमाई

Top Picks: आईटी इंडेक्स करीब 2 परसेंट की बढ़त के साथ कामकाज कर रहा है। दरअसल, अमेरिका में मंदी का डर कम होने से आईटी सेक्टर में तेजी देखने को मिल रही है। MPHASIS 4% से ज्यादा चढ़कर वायदा का टॉप गेनर बना है

अपडेटेड Aug 16, 2024 पर 11:55 AM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
प्रकाश गाबा टीसीएस के शेयर पर बुलिश नजर आ रहा है। उनका मानना है कि इस स्टॉक में 4270 रुपये के स्टॉपलॉस के साथ खरीदारी करने की सलाह दी है।

Top Picks: अच्छे ग्लोबल संकेतों से बाजार में जोरदार तेजी देखने को मिली। मिडकैप और स्मॉलकैप शेयर जहां OUTPERFORM कर रहे हैं। आईटी इंडेक्स करीब 2 परसेंट की बढ़त के साथ कामकाज कर रहा है। दरअसल, अमेरिका में मंदी का डर कम होने से आईटी सेक्टर में तेजी देखने को मिल रही है। MPHASIS 4% से ज्यादा चढ़कर वायदा का टॉप गेनर बना है। साथ ही बिड़लासॉफ्ट, LTIM और विप्रो भी 3% चढ़े है। इधर रियल्टी शेयरों में भी अच्छी खरीदारी हो रही है। ऐसे में बाजार जानकार आपके निवेश को और भी बेहतर बनाने के लिए कुछ चुनिंदा स्टॉक लेकर आए है जिनमें दांव लगाकर आपकी कमाई दोगुनी हो सकती है। आइए इन स्टॉक्स पर डालते हैं एक नजर।

prakashgaba.com के प्रकाश गाबा की पसंद

TCS: प्रकाश गाबा टीसीएस के शेयर पर बुलिश नजर आ रहा है। उनका मानना है कि इस स्टॉक में 4270 रुपये के स्टॉपलॉस के साथ खरीदारी करने की सलाह दी है। इस स्टॉक में 4400 रुपये का टारगेट देखने को मिलेगा।

शिल्पा राउत की पसंद


DLF- शिल्पा राउत डीएलएफ पर बुलिश नजर आ रहा है। शिल्पा ने स्टॉक 800 रुपये के स्टॉपलॉस के साथ 860-880 रुपये के लक्ष्य के लिए खरीदारी की सलाह दीहै।

MANAS JAISWAL.com के मानस जायसवाल की पसंद

Tech Mahindra : मानस को भी टेक कंपनी निवेश के लिहाज से पसंद आ रही है। उन्होंने टेक महिंद्रा पर बुलिश नजर रखा है। उनका मानना है कि इस स्टॉक में 1504 रुपये के स्टॉपलॉस के साथ खरीदारी करने की सलाह दी है। इस स्टॉक में 1565 रुपये का टारगेट देखने को मिलेगा।

अमित सेठ की पसंद

HCL टेक - अमित सेठ ने भी HCL टेक पर दांव लगाने की सलाह दी है। उन्होंने इस स्टॉक में 1610 रुपये के स्टॉपलॉस के साथ खरीदारी करने की राय दी है। उनका मानना है इंट्राडे में यह शेयर 1660 रुपये के टारगेट दिखा सकता है।

www.rajeshsatpute.com के राजेश सातपुते की पसंद

Bharti Airtel (Futures) - राजेश सातपुते ने Bharti Airtel पर 1500 रुपये के लक्ष्य के लिए निवेश की सलाह दी है। उन्होंने कहा इस स्टॉक में 1460 रुपये का स्टॉपलॉस लगाना ना भूले।

(डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सार्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।