Top Picks: ग्लोबल बाजारों के कमजोर संकेतों से बाजार पर दबाव बना हुआ। निफ्टी करीब 100 प्वाइंट फिसला है। इंफोसिस, एक्सिस बैंक, HDFC बैंक और रिलायंस ने दबाव बनाया। बैंक निफ्टी भी कमजोर नजर आ रहा है, लेकिन मिडकैप शेयर OUTPERFROM कर रहे हैं। इस बीच भारतीय बैंकों पर UBS की निगेटिव रिपोर्ट से सरकारी बैंक फिसले। निफ्टी PSU बैंक इंडेक्स सवा परसेंट से ज्यादा फिसला है। बैंक ऑफ बड़ौदा, केनरा बैंक और SBI डेढ़ से 2% फिसले है। आज मेटल शेयरों में भी मुनाफावसूली हावी है। उधर इंफोसिस के Q2 नतीजे अच्छे रहे है। लेकिन ग्रोथ गाइडेंस घटाने से बाजार निराश है। शेयर करीब 3% फिसलकर 2 महीने के निचले स्तर पर पहुंचा है। ऐसे में सीएनबीसी- आवाज़ पर आज दिग्गज एक्सपर्ट्स ने टेक्निकल एनालिसिस के आधार पर अपने पसंदीदा स्टॉक्स में खरीदारी की राय दी है। एक्सपर्ट्स के सुझाए स्टॉक्स पर एक डालते हैं एक नजर।
