Stock picks: पिछले तीन दिनों से मिडकैप और स्मॉलकैप में रिकवरी दिख रही है। ये रिकवरी कितनी टिकाऊ हो सकती है और बाजार की चाल कैसी रह सकती है इस पर बात करते हुए Complete Circle के मैनेजिंग पार्टनर & CIO गुरमीत चड्ढा ने कहा कि अगर सरकार सिगरेट पर जीएसटी बढ़ाने का फैसला लेती है तो इससे देश में सिगरेट की तस्करी बढ़ जाएगी। ये स्थिति सरकार को मिलने वाले राजस्व और कंपनियों की कमाई दोनों के लिए अच्छी नहीं होगी। अगर सरकरा सिगरेट पर न्यूट्रल रहे तभी अच्छा रहेगा।
