Get App

Top Stock Picks : निफ्टी में जल्द ही 25000 के टारगेट मुमकिन,मेटल और फाइनेंशियल सेक्टर के इन दो शेयरों में दिख रहा दम

Top Stock Picks : अपने पसंदीदा शेयरों और सेक्टर पर बात करते हुए राहुल शर्मा ने कहा कि हमे स्टॉक स्पेसिफिक सेटअप्स में काफी अच्छा मोमेंटम देखने को मिल रहा है। जो स्ट्रांग शेयर हैं वे और स्ट्रांग होते दिख रहे हैं। जहां पर रिजल्ट्स बढ़िया रहे हैं, वहां हमें तेजी आती दिखी है

Edited By: Sudhanshu Dubeyअपडेटेड Aug 10, 2026 पर 3:22 PM
Top Stock Picks : निफ्टी में जल्द ही 25000 के टारगेट मुमकिन,मेटल और फाइनेंशियल सेक्टर के इन दो शेयरों में दिख रहा दम
Top Stock Picks :राहुल शर्मा ने कहा कि निफ्टी मेटल्स में पिछले हफ्ते काफी अच्छा ट्रैक्शन था। आज के सेशन में फॉलो अप बाइंग देखने को मिली है। डॉलर इंडेक्स से भी सपोर्टिव डाटा आता हुआ दिख रहा है

Top Stock Picks :बाजार में आज भी कंसोलीडेशन देखने को मिल रहा, लेकिन निफ्टी 24500 के लेवल को बचाए रखने में कामयाब रहा है। इसी तरह बैंक निफ्टी भी 57,500 को बचाने में कमायाब रहा है। ऐसे में मार्केट टेक्निकल्स पर बात करते हुए जेएम फाइनेंशियल्स के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर और हेड ऑफ रिसर्च राहुल शर्मा ने कहा कि निफ्टी की रेंज जो 24,000-24,500 के बीच थी वह अब शिफ्ट हो गई है। 24,400 नीचे का दायरा बन चुका है और ऊपर की ओर पिछले हफ्ते निफ्टी ने 24,800 के आसपास रेजिस्टेंस का सामना किया। अब ये 400 अंकों के रेंज में है। ऐसे में अगर निफ्टी 24,400 के आसपास आता है खरीदारी करने की रणनीति पर काम करें। ओवरऑल नजरिए से देखें तो यहां से फॉलोअप बाइंग आ सकती है। अगला ब्रेकआउट निफ्टी में फ्रेश शॉर्ट कवरिंग ट्रिगर कर सकता है।

इसके अलावा कैश में एफआईआई के फिगर पॉजिटिव होने शुरू हो गए हैं। इनकी शॉर्ट पोजीशनिंग तकरीबन 1.75 लाख पर अपने पीक पर थी। यह भी अब 1.5 लाख कॉन्ट्रैक्ट्स के आसपास आ गई है। सेक्टोरल लीडरशिप की बात करें तो पिछले हफ्ते पीएसयू बैंक्स ने बेहतरीन परफॉर्मेंस दिखाई। डिफेंस जैसे काउंटर में बाइंग आई और जो सबसे कमजोर कड़ी थी मार्केट की यानी आईटी, वहां पर हमने पिछले दो हफ्तों में अच्छा रिवर्सल देखा है। ऐसे में बाजार में लीडरशिप आते हुए दिख रही है। लगता है कि देर सबेर निफ्टी 24,800 का रेजिस्टेंस पार कर लेगा। इसमें हमें जल्द ही 25,000 तक के टारगेट्स दिख सकते हैं। इस बात को ध्यान में रखते हुए निफ्टी में गिरावट पर खरीदारी की रणनीति अपनानी चाहिए।

अपने पसंदीदा शेयरों और सेक्टर पर बात करते हुए राहुल शर्मा ने कहा कि हमे स्टॉक स्पेसिफिक सेटअप्स में काफी अच्छा मोमेंटम देखने को मिल रहा है। जो स्ट्रांग शेयर हैं वे और स्ट्रांग होते दिख रहे हैं। जहां पर रिजल्ट्स बढ़िया रहे हैं, वहां हमें तेजी आती दिखी है। ऐसे स्टॉक्स में हमें एक तरह से वर्टिकल रैली आती हुई दिख रही है। ऐसे में जहां पर मजबूती है जैसे ऑटो और चुनिंदा फाइनशियल्स में हमें तेजी कंटिन्यू होती हुई दिख सकती है।

उन्होंने आगे कहा कि फाइनशियल्स में से Paytm का सेटअप काफी अच्छा लग रहा है। इस स्टॉक ने तीन-चार दिन के कंसोलिडेशन के बाद आज ब्रेकआउट दिया है और काफी अच्छी ट्रेजेक्टरी है। इस स्टॉक में तकरीबन ₹1600 तक के टारगेट्स देखने को मिल सकते हैं। कैश के हिसाब से इसमें 1425-1421 रुपए के स्टॉप लॉस के साथ खरीदारी करें। ऑप्शंस में भी इसमें ट्रेड करके चल सकते हैं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें