Trading plan: बाजार में आज भी कंसोलीडेशन का मूड कायम, जानिए अब कल के लिए क्या हो ट्रेडिंग की रणनीति

Trading plan:यह बाजार इंडेक्स का नहीं शेयरों का है। इंडेक्स में न गिरने का ट्रिगर है,न चलने का। बस दोनों तरफ बहुत छोटे ट्रेड्स मिले हैं। लेकिन जब तक निफ्टी 24,350 के ऊपर है,बड़ा ट्रेंड पॉजिटिव है। ये नतीजों का आखिरी हफ्ता है। इसके बाद बाजार नए ट्रिगर्स ढूंढेगा

अपडेटेड Aug 10, 2026 पर 3:04 PM
Trading plan: अनुज सिंघल ने कहा कि निफ्टी के लिए 24,500-24,550 पर सपोर्ट और 24,650-24,700 पर रेजिस्टेंस है

Trading plan:बाजार में दूसरे कारोबारी दिन भी कंसोलिडेशन का मूड दिख रहा है। निफ्टी करीब 100 अंकों की रेंज में घूम रहा है। यह हल्की बढ़त के साथ 24600 के करीब कारोबार कर रहा है। हालांकि बैंक निफ्टी में थोड़ा दबाव है। लेकिन 450 अंकों से ज्यादा के उछाल के साथ मिडकैप इंडेक्स आज आउटपरफार्म कर रहा है। दमदार नतीजों के दम पर हिताची 10 फीसदी के अपर सर्किट के साथ आज का हीरो बना है। DELHIVERY भी अपने लो से 6 फीसदी ऊपर दिख रहा है। वहीं उम्मीद से बेहतर रिजल्ट के चलते टाइटन भी चमका है। यह शेयर लाइफ हाई पर पहुंचता दिखा है। सोने में तेजी से चले मणप्पुरम और मुथूट फाइनेंस में भी तेजी आई है। साथ ही वेदांता एल्युमिनियम चमका भी चमका है। हालांकि, केयंस में आज बड़ी गिरावट आई है।

कैपिटल मार्केट शेयरों में आज जोरदार खरीदारी आई है। यह सेक्टोरल इंडेक्स दो फीसदी से ज्यादा चढ़ा है। चार फीसदी से ज्यादा के उछाल के साथ BSE वायदा के टॉप गेनर्स में शामिल है। साथ ही कंज्यूमर ड्यूरेबल,IT और ऑटो में भी रफ्तार देखने को मिल रही है। लेकिन सरकारी बैंक,तेल-गैस और फार्मा शेयरों में दबाव देखने को मिल रहा है। मजबूत चार्ट के दम पर LTM का शेयर करीब 3 फीसदी मजबूती के साथ कारोबार कर रहा है। साथ ही ग्रासिम भी 2 फीसदी से ज्यादा चढ़ा है। वहीं APL अपोलो, और M&M में भी खरीदारी है। लेकिन कमजोर चार्ट के चलते ब्लू स्टार फिसला है।

ल्यूपिन आज का एक्सिडेंट बना है। यह शेयर 6 फीसदी टूटा है। इसके नतीजों के बाद कमेंट्री से भी बाजार मायूस हुआ है। कॉनकॉल में मैनेजमेंट ने कहा है कि US कारोबार में कॉम्पिटिशन का दबाव बढ़ा है। PAYTM का सुपर परफॉर्मेंस जारी है। यह शेयर 9% उछलकर 4 साल के हाई पर पहुंच गया है। पहली बार किसी ब्रोकरेज ने इसके IPO प्राइस से ऊपर के लक्ष्य दिए हैं। बर्नस्टीन ने कहा है कि 52% तेजी के साथ यह शेयर 2200 रुपए के लेवल दिखा सकता है।


अच्छे नतीजों के बाद INFO EDGE 5 फीसदी ऊपर भागा है। इसका मुनाफा 51 फीसदी बढ़ा है। आय में भी 11 फीसदी का उछाल आया है। मार्जिन भी 5 फीसदी उछलकर 39 फीसदी के करीब आ गया है। इधर कमजोर नतीजों के बाद PFC टूटा है। यह शेयर करीब 7 गिरकर वायदा का टॉप लूजर बना है। साथ ही NLC इंडिया और ABFRL में भी तेज गिरावट आई है। लेकिन रिजल्ट के बाद ऑयल इंडिया और रैम्को सीमेंट में उछाल देखने को मिला है।

Stocks In News: माइनिंग सेक्टर के लिए आई एक बड़ी पॉजिटिव खबर, इन दो शेयरों को लगे पंख, क्या हैं आपके पास?

बाजार: एक दायरे में

ऐसे में बाजार पर अपनी आगे की रणनीति साझा करते हुए सीएनबीसी-आवाज़ के मैनेजिंग एडिटर अनुज सिंघल ने कहा कि अगर आप निफ्टी को देखेंगे तो बाजार एकदम फ्लैट है। लेकिन मिडकैप्स में उम्मीद के मुताबिक आज अच्छी तेजी रही। Advance/decline भी ठीक-ठाक है। SBI की अगुवाई में बैंक निफ्टी में गिरावट आई है। लेकिन निफ्टी IT में जैसी उम्मीद थी वैसा आउटपरफॉर्मेंस देखने को मिला है। टाटा ग्रुप शेयरों में आज शानदार तेजी देखने को मिल रही है। टाइटन,ट्रेंट,टाटा कंज्यूमर और टाटा स्टील सब ऊपर कारोबार कर रहे हैं। रिलायंस,ITC और TCS ने दबाव बनाया है। कच्चा तेल अभी भी 84 डॉलर प्रति बैरल पर ही है। अमेरिका-ईरान के बीच डील होने के कोई संकेत नहीं हैं।

बाजार: अब क्या?

अनुज सिंघल ने कहा कि यह बाजार इंडेक्स का नहीं शेयरों का है। इंडेक्स में न गिरने का ट्रिगर है,न चलने का। बस दोनों तरफ बहुत छोटे ट्रेड्स मिले हैं। लेकिन जब तक निफ्टी 24,350 के ऊपर है,बड़ा ट्रेंड पॉजिटिव है। नतीजों पर शानदार रिएक्शन आ रहे हैं। आज भी हिताची एनर्जी नतीजों के बाद हीरो ऑफ द डे बना है। लेकिन खराब आंकड़ों या कमेंट्री पर पिटाई भी हुई है। PFC और ल्यूपिन इसके सबसे बड़े उदाहरण हैं। ये नतीजों का आखिरी हफ्ता है। इसके बाद बाजार नए ट्रिगर्स ढूंढेगा।

निफ्टी-बैंक निफ्टी पर रणनीति

निफ्टी के लिए 24,500-24,550 पर सपोर्ट और 24,650-24,700 पर रेजिस्टेंस है। बैंक निफ्टी के लिए 57,400-57,600 पर सपोर्ट और 57,800-58,000 पर रेजिस्टेंस है।

कल के लिए रणनीति

कल के लिए रणनीति इंडेक्स में फिलहाल इंट्राडे ही रहना है। कल वैसे भी एक्सपायरी है,कल सुबह नया नजरिया लेंगे। स्टॉक स्पेसिफिक रहना ज्यादा बेहतर है।

 

डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।