Top Stock Picks: नूरेश मेरानी के सुझाए इन शेयरों पर लगाएं दांव, नहीं होंगे निराश

Top Stock Picks: नूरेश मेरानी ने कहा कि बाजार में इस समय दो तरह के मूव देखने को मिल रहे हैं। एक तरफ तो लार्जकैप शेयरों में गिरावट दिख रही है। वहीं, दूसरी तरफ छोटे-मझोले शेयरों में अच्छा मोमेंटम देखने को मिल रहा है। इनमें भी फॉर्मा और हॉस्पिटल शेयर काफी अच्छा कर रहे हैं

अपडेटेड Jun 08, 2026 पर 12:33 PM
Top Stock Picks: अदाणी ग्रुप के शेयरों पर बात करते हुए नूरेश मेरानी ने कहा कि इन शेयरों में काफी वोलैटिलिटी देखने को मिलती है। लेकिन फाइनली इस पूरे बास्केट का ट्रेंड चेंज हो रहा है
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    Top Stock Picks : मार्केट टेक्निकल्स पर चर्चा के लिए nooreshtech.co.in के नूरेश मेरानी ने कहा कि वर्तमान भाव पर निफ्टी और बैंक निफ्टी दोनों में पॉजिटिव रुख है। दोनों में अच्छा करेक्शन हो चुका है। निफ्टी में 23150 का पूरा गैप अप मूव था टच हो चुका है। बैंक निफ्टी में भी कुछ ऐसा ही मूव देखने को मिला है। इसको 53000 के आसपास आना था। यह हो चुका है। अगर हम देखें तो जो भी कमजोरी है वह पूरी ही निफ्टी टॉप हैवी वेट्स में है। रिलायंसने नया 52 वीक लो बनाया है। HDFC Bank भी इससे ज्यादा दूर नहीं है। काफी लार्ज कैप शेयरों में भारी करेक्शन हुआ है। लेकिन निफ्टी 23100 को बचाने में कामयाब रहा है। अब यहां से इसमें अच्छा बाउंस बैक देखने को मिल सकता है।

    नूरेश मेरानी के पसंदीदा शेयर

    अपने पसंदीदा शेयरों पर बात करते हुए नूरेश मेरानी ने कहा कि बाजार में इस समय दो तरह के मूव देखने को मिल रहे हैं। एक तरफ तो लार्जकैप शेयरों में गिरावट दिख रही है। वहीं, दूसरी तरफ छोटे-मझोले शेयरों में अच्छा मोमेंटम देखने को मिल रहा है। इनमें भी फॉर्मा और हॉस्पिटल शेयर काफी अच्छा कर रहे हैं। ऐसे में आज का पहला बॉय कॉल होगा बॉयोकॉन पर। इस स्टॉक में एक बड़े ब्रेकआउट होने के बाद 410-415 रुपए का रिटेस्ट देखने को मिला। इस स्टॉक का रिस्क रिवॉर्ड अच्छा है। इसमें 405 रुपए के स्टॉप-लॉस के साथ 460 रुपए के टारगेट के लिए खारीदारी की सलाह होगी।


    नूरेश मेरानी का दूसरा पसंदीदा स्टॉक है अपोलो हॉस्पिटल। यह स्टॉक आज एक नया ऑल टाइम हाई बना रहा है। इसमें मोमेंटम स्ट्रांग है। इस स्टॉक में उनकी 8300 रुपए को स्टॉप-लॉस के साथ 8800 रुपए के टारगेट के लिए खरीदारी की सलाह है।

    अदाणी पावर में दिख रहा दम, गिरावट पर करें खरीदारी

    अदाणी ग्रुप के शेयरों पर बात करते हुए नूरेश मेरानी ने कहा कि इन शेयरों में काफी वोलैटिलिटी देखने को मिलती है। लेकिन फाइनली इस पूरे बास्केट का ट्रेंड चेंज हो रहा है। इस ग्रुप के शेयरों में अदाणी पावर अभी भी सबसे मजबूत दिख रहा है। लेकिन इस शेयर में गिरावट पर खरीदारी की सलाह होगी। इसमें 220-225 रुपए के आसपास आने पर ही खरीदारी करें।

    Adani Group Stocks: अदाणी समूह के शेयरों में संस्थागत निवेशकों ने की 15000 करोड़ की खरीदारी, ब्रोकरेज से जानिए आगे कैसी रह सकती है इनकी चाल

     

    डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।