Top Stock picks : शॉर्ट टर्म में बंपर कमाई के लिए इन दो शेयरों पर लगाएं दांव, चमक सकता है आपका पोर्टफोलियो

Top Stock picks : बाजार की आगे चाल पर बात करते हुए सहज अग्रवाल ने कहा कि उनको इस माहौल में दो शेयर काफी पसंद आ रहे है। आईटी शेयरों में अब तक काफी करेक्शन आ चुका है। ऐसे में इंफोसिस का शेयर काफी अच्छा नजर आ रहा है

अपडेटेड May 20, 2026 पर 3:28 PM
Story continues below Advertisement
Top Stock picks : आज अपने पसंदीदा शेयर बताने के लिए हमारे साथ हैं कोटक सिक्योरिटीज के सहज अग्रवाल

Top Stock picks : बुधवार को दोपहर बाद के कारोबार में,सेंसेक्स और निफ्टी ने शुरुआती नुकसान से उबरते हुए तेजी दिखाई है। रिलायंस इंडस्ट्रीज,ऑटो,कैपिटल गुड्स और एनर्जी शेयरों में ज़ोरदार खरीदारी से बाजार को सहारा मिला। दोपहर 2:555 बजे के आसपास सेंसेक्स 199.57 अंक या 0.27 प्रतिशत बढ़कर 75,400.42 पर और निफ्टी 68.90 अंक या 0.29 प्रतिशत की बढ़त के साथ 23,686.90 पर दिख रहा था। मार्केट ब्रेथ में भी काफी सुधार हुआ है। इसके चलते बढ़ने वाले शेयरों की संख्या गिरने वाले शेयरों से ज्यादा दिख रही है।

एनर्जी,पावर,ऑटो और इंफ्रास्ट्रक्चर शेयरों में सबसे ज्यादा तेजी आई है। जबकि FMCG,मीडिया और कुछ चुनिंदा IT शेयरों का प्रदर्शन कमजोर दिख रहा। ब्रॉडर मार्केट बेंचमार्क इंडेक्स से बेहतर प्रदर्शन कर रहा है। इसके चलते निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स में 0.5 प्रतिशत से ज्यादा की बढ़त देखने को मिल रही है। ऐसे में आज अपने पसंदीदा शेयर बताने के लिए हमारे साथ हैं कोटक सिक्योरिटीज के सहज अग्रवाल।

सहज अग्रवाल को टॉप पिक्स


बाजार की आगे चाल पर बात करते हुए सहज अग्रवाल ने कहा कि उनको इस माहौल में दो शेयर काफी पसंद आ रहे है। आईटी शेयरों में अब तक काफी करेक्शन आ चुका है। ऐसे में इंफोसिस का शेयर काफी अच्छा नजर आ रहा है। ये शेयर काफी करेक्ट हो चुका है। एक लंबे दौर से इस शेयर में कंसोलीडेशन हो रहा है। अब ये शेयर फंडामेंटली अच्छा लग रहा है। टेक्निकल नजरिए से देखें तो डेली चार्ट पर इसमें जो लोअर टॉप लोअर बॉटम का स्ट्रक्चर बना है वह अभी ब्रेक हुआ। स्टॉक में ये मोमेंटम अभी और कुछ समय बना रह सकता है। एक वर्टिकल फॉल के बाद इस शेयर में बाउंस बैक आने के काफी चांस हैं। इस स्टॉक को करेंट प्राइस पर 1145 रुपए के स्टॉप लॉस के साथ, 1275-1300 रुपए के टारगेट के साथ खरीदने की सलाह होगी। यह टागेट अगले 8-10 दिन में हासिल हो सकता है।

सहज अग्रवाल की दूसरी पिक है एचयूएल। बाजार भी करेक्टिव मूड में हैं। इस शेयर में का टेक्निकल सेटअप कमजोर लग रहा है। स्टॉक को आगे सप्लाई लाइन से जुड़ी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। स्टॉक 2350 रुपए के बैरियर को पार नहीं कर रहा है और आ भी 2210 रुपए के आसपास ही रहा। इस स्टॉक के लिए 2270 रुपए पर तत्काल रेजिस्टेंस है। ऐसे में इस स्टॉक में 2270 रुपए के स्टॉप लॉस के साथ 2100 रुपए के डाउन टारगेट के लिए बेच कर चल सकते हैं।

 

 Trading Strategy : निफ्टी ने आज ठीक 23,400 के सपोर्ट से लिया U-Turn, जानिए क्या यह तेजी आगे भी रहेगी जारी

 

डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।