Top Stock Picks : आगे सीमित दायरे में ही रहेगा बाजार, शानदार टेक्निकल सेटअप वाले इन शेयरों में बन सकता है मोटा पैसा

Top Stock Picks : टेक्निकल पर चर्चा करते हुए कोटक सिक्योरिटीज के इक्विटी रिसर्च हेड श्रीकांत चौहान ने कहा कि बाजार हमें आगे एक सीमित दायरे में है कारोबार करता दिखेगा। निफ्टी के लिए 23800 का लेवल पिछले कई हफ्तों से बहुत ही अहम सपोर्ट रहा है। आज भी हमें निफ्टी 23875 से टर्न होता दिखा है

अपडेटेड Jul 23, 2026 पर 1:43 PM
Top Stock Picks : अपने पसंदीदा शेयरों पर बात करते हुए श्रीकांत चौहान ने कहा कि ऑटो कंपनी में आगे और मोमेंटम देखने मिल सकता है। लेकिन हमें इस बात को ध्यान में रखना चाहिए कि इस सेक्टर के कई स्टॉक ऑलरेडी चल चुके हैं

Top Stock Picks : कच्चे तेल के 97 डॉलर के पार निकलने से बाजार में रिकवरी की कोशिशें हुई नाकाम होती दिखीं हैं। निफ्टी 130 अंक फिसलकर 23850 के करीब आ गया है। बैंक निफ्टी भी 600 अंकों से ज्यादा टूटा है। HDFC BANK, SBI और ICICI बैंक ने दबाव बनाया है। मिड और स्मॉलकैप में भी गिरावट है। हालांकि, ऑटो शेयरों में शानदार रिकवरी देखने को मिली है। निफ्टी ऑटो इंडेक्स करीब एक फीसदी मजबूती के साथ कारोबार कर रहा है। हीरो मोटो और M&M वायदा के टॉप गेनर्स में शुमार हैं। लेकिन केमिकल,सरकारी बैंक और कैपिटल मार्केट शेयरों में तेज बिकवाली देखने को मिल रही है।

ऐसे में मार्केट टेक्निकल पर चर्चा करते हुए कोटक सिक्योरिटीज ( Kotak Securities) के इक्विटी रिसर्च हेड श्रीकांत चौहान ने कहा कि बाजार हमें आगे एक सीमित दायरे में है कारोबार करता दिखेगा। निफ्टी के लिए 23800 का लेवल पिछले कई हफ्तों से बहुत ही अहम सपोर्ट रहा है। आज भी हमें निफ्टी 23875 से टर्न होता दिखा है। बाजार इस समय काफी ओवरसोल्ड है। ऐसे में निफ्टी हमे 24000 की तरफ वापसी करता दिख सकता है। लेकिन हमें इन लेवल्स पर स्टॉक स्पेसिफिक रहना बहुत जरूरी है। इंडेक्स में अभी भी थोड़ा सा इंतजार करेंगे तो ज्यादा बेहतर होगा।

अपने पसंदीदा शेयरों पर बात करते हुए श्रीकांत चौहान ने कहा कि ऑटो कंपनी में आगे और मोमेंटम देखने मिल सकता है। लेकिन हमें इस बात को ध्यान में रखना चाहिए कि इस सेक्टर के कई स्टॉक ऑलरेडी चल चुके हैं। हीरो मोटर्स में काफी अच्छा डायवर्जेंस बना है। इस स्टॉक ने काफी लंबे समय और एक बड़ी गिरावट के बाद एक रिवर्सल पैटर्न बनाया है। ये शेयर चल सकता है। इस शेयर में पोजीशनल बेसिस पर खरीदारी की जा सकती है।


भारत फोर्ज भी अच्छा लग रहा है। यह एक डिफेंसिव प्ले भी है। करंट लेवल्स से इसमें एक पुलबैक आना चाहिए था। यह करेक्शन या पुलबैक आ भी चुका है। अब अगर यहां से इसमें तेजी बनती है जो टेक्निकली लग रहा है कि यह स्टॉक वापस से 2250 से लेकर 2275 रुपए के लेवल्स दिखा सकता है। ऐसे में भारत फोर्ज में खरीदारी की राय रहेगी। स्टॉप लॉस 2160 रुपए पर रखे।

हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स (Hindstan Aeronatics) में भी अच्छा टेक्निकल ब्रेकआउट फॉर्मेशन बना है। कल के दिन इसमें टेक्निकल ब्रेकआउट के बाद एक ठहराव आया था। लेकिन अब लगता है कि वापस इसमें तेजी आ सकती है और स्टॉक एक बार फिर से 4750 से लेकर 4800 रुपए के लेवल्स दिखा सकता है। यहां पर अगर खरीदारी करते हैं तो 4500 रुपए का स्टॉप लॉस रखना जरूरी है। ऑलराइट।

 

SRF Share Price : कमजोर गाइडेंस के बाद वायदा के टॉप लूजर में शामिल हुआ शेयर, जानिए अब क्या हो निवेश रणनीति

 

डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

 

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।