Top Stock Picks : आज के उतार-चढ़ाव भरे कारोबारी सत्र में बेंचमार्क इक्विटी इंडेक्स लाल निशान में दिख रहे हैं। BSE SENSEX करीब 190 अंक गिरा है। जबकि NIFT 23,800 के स्तर के आसपास बना हुआ है। ऑटो,मेटल और बैंकिंग शेयरों में बिकवाली के दबाव ने बाज़ारों को नीचे खींचा है। दोपहर 1 बजे के आसपास सेंसेक्स 194.89 अंक या 0.26 प्रतिशत गिरकर 75,672.91 पर और निफ्टी 95.35 अंक या 0.40 प्रतिशत गिरकर 23,811.80 पर दिख रहा था। आज आईटी शेयरों में अच्छी तेजी आई है। IT के बाद रियल्टी में सबसे ज्यादा तेजी है। रियल्टी इंडेक्स करीब एक फीसदी मजबूती दिखा रहा है। साथ ही,चुनिंदा फार्मा और ऑटो शेयरों में भी खरीदारी है। लेकिन डिफेंस शेयरों में कमजोरी देखने को मिल रही है।
ऐसे माहौल में मार्केट टेक्निकल्स पर चर्चा करते हुए nooreshtech.co.in के नूरेश मेरानी ने कहा कि इस समय मार्केट में मिड और स्मॉलकैप शेयरों में स्टॉक स्पेसिफिक मोमेंटम लार्ज कैप की तुलना में ज्यादा देखने को मिल रहा है। लार्ज कैप्स तुलनात्मक रूप से कमजोर दिख रहे हैं। रिलायंस और HDFC बैंक जैसे शेयर भी दबाव में हैं। ऐसे में ब्रॉडर मार्केट पर ही हमारा फोकस रहना चाहिए।
उन्होने आगे कहा कि पावर स्पेस से जुड़े शेयर काफी अच्छे लग रहे हैं। इस सेक्टर से जुड़े ट्रांसमिशन डिस्ट्रीब्यूशन और कैपिटल गुड्स शेयर अच्छा मूव दिखा सकते हैं। लेकिन वर्तमान की बात करें तो ये ओवरबॉट हो चुके हैं। इनका नियर टर्म रिस्क-रिवॉर्ड रेशियो अच्छा नहीं लग रहा। इन शेयरों में निवेश के लिए करेक्शन का इंतजार करने की सलाह होगी। पावर ग्रिड ही एक ऐसा शेयर है जिसमें ऊपर से करेक्शन हुआ है। इस करेक्शन के बाद शेयर का रिस्क-रिवॉर्ड रेशियो अच्छा हो गया है। स्टॉक के लिए 280-290 रुपए पर अच्छा सपोर्ट है। यह अपने इस सपोर्ट जोन के बहुत करीब आ गया है। ऐसे में पावर ग्रिड में थोड़ी-थोड़ी खरीदारी शुरू करने की सलाह है। इस शेयर में 330 रुपए या इससे ऊपर के टारगेट मिल सकते हैं।
अपने पसंदीदा शेयरों पर बात करते हुए नूरेश मेरानी ने आगे कहा कि उनका आज का पहला शेयर है RBL बैंक। इस शेयर में पिछले 3-4 महीनों में काफी अच्छा रिलेटिव स्ट्रेंथ देखने को मिला है। शेयर को 350 रुपए के स्तर पर लगातार रेजिस्टेंस का सामना करना पड़ रहा है। आगे हमें यह स्टॉक इस बाधा को पार करता नजर आ सकता है। इस स्टॉक में 335 रुपए के स्टॉप लॉस के साथ 370 रुपए के टारगेट के लिए खरीदारी की सलाह होगी।
इनका अगला बॉय कॉल अंबुजा सीमेंट है। इस स्टॉक में अच्छा बेस बन चुका है। एक शॉर्ट टर्म ब्रेकआउट देकर आज इसमें थोड़ा सा पुलबक है। ऐसे में स्टॉक एक अच्छे रिस्क रिवॉर्ड प्लाइंट पर है। इसमें स्टॉप लॉस होगा 445 रुपए का और टारगेट होगा 485 रुपए का।
डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।