ग्लोबल मार्केट के मिले-जुले संकेतों के बाद, मंगलवार को भारतीय स्टॉक मार्केट थोड़ी बढ़त के साथ खुला, क्योंकि इन्वेस्टर्स US-ईरान शांति वार्ता को लेकर सावधानी से उम्मीद बनाए हुए थे।
ग्लोबल मार्केट के मिले-जुले संकेतों के बाद, मंगलवार को भारतीय स्टॉक मार्केट थोड़ी बढ़त के साथ खुला, क्योंकि इन्वेस्टर्स US-ईरान शांति वार्ता को लेकर सावधानी से उम्मीद बनाए हुए थे।
सेंसेक्स 96.86 पॉइंट्स या 0.12% बढ़कर 78,617.16 पर खुला, जबकि निफ्टी 50 9.70 पॉइंट्स या 0.04% बढ़कर 24,374.55 पर खुला। बड़े मार्केट ने रैली को सपोर्ट किया, क्योंकि निफ्टी स्मॉलकैप 100 और निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स में आधा परसेंट से ज़्यादा की बढ़त हुई।
ऐसे में आज बाजार में कई खबर स्टॉक पर रिएक्शन दिखाएगी, लेकिन शेयर बाजार में तमाम कंपनियों में किन शेयरों में दांव लगाकर आपको इंट्राडे में अच्छी कमा हो सकती है यह हम आपको बताएंगे। सीएनबीसी-आवाज़ पर सीधा सौदा शो में निवेशकों को ट्रेडिंग के लिए ऐसे 20 दमदार स्टॉक्स सुझाये गये हैं। इसमें अपनी समझ और विश्लेषण के साथ निवेश करके निवेशक अच्छी कमाई कर सकते हैं।
आशीष वर्मा की टीम
VEDANTA <GREEN>
डिमर्जर स्कीम 1 मई से प्रभावी होगी। कंपनी बेस मेटल कारोबार के साथ Vedanta Ltd के तौर पर काम करेगी। कंपनी अलग-अलग बिजनेस को चार कंपनियों में बांटेगी। वेदांता एल्युमिनियम, तलवंडी साबो पावर, वेदांता स्टील एंड आयरन और माल्को एनर्जी अन्य चार यूनिट होंगी
शेयरधारकों को 1 शेयर के बदले वेदांता एल्युमिनियम, तलवंडी साबो पावर, वेदांता स्टील एंड आयरन, माल्को एनर्जी का 1 शेयर मिलेगा
JSW STEEL <GREEN>
साउथ कोरिया कंपनी POSCO के साथ JV को बोर्ड मंजूरी मिली। भारत में 6 MTPA इंटीग्रेटेड स्टील प्लांट के लिए JV मिला।
TVS MOTOR COMPANY <GREEN>
Hyundai Motor के साथ ज्वाइंट डेवलपमेंट एग्रीमेंट किया। इलेक्ट्रिक 3W की मैन्युफैक्चरिंग और बिक्री के लिए एग्रीमेंट किया।
HYUNDAI MOTOR COMPANY <GREEN>
TVS Motor ने Hyundai Motor के साथ JDA किया । इलेक्ट्रिक 3W की मैन्युफैक्चरिंग और बिक्री के लिए एग्रीमेंट किया।
MAZAGON DOCK SHIPBUILDERS <GREEN>
3 दिवसीय जर्मनी यात्रा पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह। सबमरीन डील रहेगा मुख्य एजेंडा रहेगा।
APEEJAY SURRENDRA PARK HOTELS <GREEN>
अयोध्या और उज्जैन में प्रोजेक्ट के लिए 2 होटल मैनेजमेंट एग्रीमेंट किए।
PNB HOUSING FINANCE <GREEN>
तिमाही आधार पर AUM 6% बढ़ा । जबकि NIM 3.63% से बढ़कर 3.69% पर आया।
AU SMALL FINANCE BANK <GREEN>
फंड जुटाने पर 27 अप्रैल को बोर्ड बैठक होगी। QIP, प्रेफरेंशियल इश्यू, डेट के जरिए फंड जुटाने पर बैठक होगी।
HPCL <RED>
HPCL और राजस्थान सरकार की JV रिफाइनरी का उद्घाटन रद्द किया। आज PM मोदी द्वारा उद्घाटन किया जाना था
NELCO <RED>
घाटे से मुनाफे में कंपनी आई। 4.1 करोड़ रुपये घाटे के मुकाबले `1.1 करोड़ रुपये मुनाफा हुआ।
नूपूर की टीम
OBEROI Realty – Green
Q4FY26 में ग्रॉस बुकिंग वैल्यू में 96% बढ़ोतरी की। Q4FY26 में यूनिट बिक्री में 194% की बढ़ोतरी की। बोरिवली, गोरेगांव प्रोजेक्ट की मजबूत बिक्री से सपोर्ट मिला।
HINDUSTAN COPPER – Green
FY27-28 के लिए स्ट्रेटेजिक रोडमैप तैयार किया। क्षमता बढ़ोतरी और ऑपरेशनल एफिशिएंसी पर फोकस किया। माइन के लिए 2026-30 में `7188 करोड़ का कैपेक्स प्लान किया।
BALRAMPUR CHINI – RED
तेज रैली के बावजूद डिलीवरी सिर्फ 26%, कमजोरी का संकेत दिया। 23 अप्रैल को बोर्ड मीटिंग में फंड जुटाने पर फैसला होगा। NCDs, अन्य सिक्योरिटीज के जरिए कैपिटल जुटाने का प्लान किया।
APL APOLLO TUBES – GREEN
टेक्निकल चार्ट पर मजबूत शेयर रहा। 50 & 100DMA के ऊपर शेयर रहा। कल हाई वॉल्यूम के साथ तेजी रही।
CUMMINS INDIA - GREEN
शेयर 52 हफ्ते की ऊंचाई पर पहुंचा। शेयर एक महीने में +15%, 3 महीने में +30% चला । 50 & 100 DMA के ऊपर कायम है।
HUL – GREEN
नेस्ले के घरेलू वॉल्यूम में 9-11% ग्रोथ संभव है। नेस्ले के अच्छे नतीजों का असर शेयर पर संभव है।
LG ELECTRONICS – GREEN
अप्रैल में AC सेल्स 30% बढ़ी, मई में तेज ग्रोथ संभव है। साउथ इंडिया के प्रीमियम मार्केट में LG लीडर है। वॉशिंग मशीन सेगमेंट 15% ग्रोथ, LG का दबदबा कायम है। एंटीक की BUY रेटिंग दी है और 1,725 रुपये प्रति शेयर का लक्ष्य दिया।
GUJARAT ALKALIES & CHEMICALS – GREEN
5 दिन में 20% उछाल, 1 महीने में 52% की तेजी आई। टर्नअराउंड स्टोरी पर मैनेजमेंट का भरोसा दिया। अगले 5 साल में +15% CAGR रेवेन्यू का लक्ष्य है। +20% EBITDA मार्जिन का गाइडेंस दिया। नए ग्रोथ एवेन्यू के लिए कंसल्टेंट नियुक्त किया।
Anthem bio – Green
सिटी की 'Buy' रेटिंग दी है और इसके लिए लक्ष्य 870 रुपये दिया। CRDMO सेगमेंट में तेज ग्रोथ के लिए तैयार है। FY27-28 के लिए मजबूत ग्रोथ की उम्मीद है। कमर्शियल मॉलिक्यूल्स में भी अच्छी ग्रोथ की उम्मीद है।
GROWW – GREEN
नतीजों के बाद ब्रोकरेजेज ने लक्ष्य बढ़ाए। जेफरीज की 'Buy' रेटिंग दी है और लक्ष्य 210 रुपये दिया।
(डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सार्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।
हिंदी में शेयर बाजार, स्टॉक मार्केट न्यूज़, बिजनेस न्यूज़, पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App डाउनलोड करें।