Top Stock Picks : इस रिबाउंड में निफ्टी छू सकता है 23600 का लेवल, इन दो शेयरों में हो सकती है बंपर कमाई

Top Stock Picks : श्रीकांत चौहान ने कहा कि इस समय बाजार में स्टॉक स्पेसिफिक रहना ही फायदेमंद रहेगा। वैसे देखें तो हालिया गिरावट में कई शेयरों का चार्ट काफी डिस्टर्ब हो चुके हैं। कई शेयरों ने अपने अहम लेवल्स को तोड़ा है। इनमें से काई स्टॉक करेक्शन के बाद खरीदारी का मौका दे रहे हैं

अपडेटेड Sep 17, 2026 पर 1:31 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
Top Stock Picks : श्रीकांत चौहान ने कहा कि बैंक निफ्टी में भी हमें रेंज बाउंड एक्टिविटी देखने को मिल सकती। इस समय बाजार में स्टॉक स्पेसिफिक रहना ही फायदेमंद रहेगा

Top Stock Picks : गुरुवार को भारतीय शेयर बाजार में बढ़त जारी है। सेंसेक्स 250 अंक से ज़्यादा चढ़ा और निफ्टी 23,300 के ऊपर बना हुआ। दोपहर 12:45 बजे के आसपास सेंसेक्स 267.10 अंक या 0.36 प्रतिशत बढ़कर 74,603.55 पर और निफ्टी 118.15 अंक या 0.51 प्रतिशत बढ़कर 23,335.75 पर दिख रहा था। रियल्टी इंडेक्स में 1.82 प्रतिशत की बढ़त हुई है। जबकि ऑटो इंडेक्स 1.50 प्रतिशत और फार्मा इंडेक्स 1.27 प्रतिशत ऊपर चढ़ा है। मिडकैप में 1 प्रतिशत से ज़्यादा और स्मॉलकैप में 0.81 प्रतिशत की बढ़त दिख रही है।

मार्केट टेक्निकल पर चर्चा करते हुए कोटक सिक्योरिटीज के इक्विटी रिसर्च हेड श्रीकांत चौहान ने कहा कि बाजार में कई बार हमें अफवाहों पर खरीदारी और खबरों पर बिकवाली की स्थिति देखने को मिलती है। ऐसा ही हाल में देखने को मिला। अमेरिका में दरें बढ़ने को लेकर काफी हल्ला हो रहा था। इसकी वजह से मार्केट भी नीचे गया। अब ये खबर आ चुकी है जिससे बाजार भी आज राहत की सांस ले रहा है और रिबाउंड कर रहा है। लेकिन यह एक टेक्निकल उछाल ही लग रहा है, क्योंकि बाजार काफी ओवर काफी ओवरसोल्ड था। इस रिबाउंड में निफ्टी में हमें 23600 का लेवल भी देखने को मिल सकता है। लेकिन यह बहुत ही शॉर्ट टर्म का नजरिया है, क्योंकि बाजार में इस समय स्थिति ऐसी है कि कभी भी कुछ भी हो सकता है।

कभी क्रूड के दाम बढ़ जाते हैं ते कभी बॉन्ड ईल्ड काफी जोर से बढ़ जाता है। ऐसे में अगर वेरी शॉर्ट टर्म व्यू यानी कि एक या दो दिन के व्यू से अगर कुछ करना है तो 23,200 का स्टॉप लॉस रखना चाहिए। अगर निफ्टी वापस 23,200 के नीचे जाता है तो फिर मार्केट में वीकनेस बढ़ सकती है। ऐसे में निफ्टी 23,000 के भी नीचे आते हुए दिख सकता है। निफ्टी के लिए 23200 अहम सपोर्ट है। इसी को स्टॉप लॉस बनाए। अगर निफ्टी 23,300 के ऊपर रहा तो अच्छी बात होगी। ऐसे में हमें आज 23,400-23450 तक का पुलबक दिख सकता है।


बैंक निफ्टी में भी हमें रेंज बाउंड एक्टिविटी देखने को मिल सकती। इस समय बाजार में स्टॉक स्पेसिफिक रहना ही फायदेमंद रहेगा। वैसे देखें तो हालिया गिरावट में कई शेयरों का चार्ट काफी डिस्टर्ब हो चुके हैं। कई शेयरों ने अपने अहम लेवल्स को तोड़ा है। इनमें से काई स्टॉक करेक्शन के बाद खरीदारी का मौका दे रहे हैं।

ऐसे शेयरों में से एक शेयर सायंट (CYIENT) भी है जो अच्छा लग रहा है। यह शेयर 1200 रुपए के आसपास से करेक्ट होकर 1017 रुपए के करीब आ चुका है। कल के दिन में यह शेयर 1030 रुपए के आसपास भी आ गया था। इस शेयर में करेंट लेवल्स से 2-3 दिन के नजरिए के साथ खरीदारी की जा सकती है। इसके लिए 1030 रुपए के आसपास स्टॉप लॉस रखें। वापस पुल बैक में यह स्टॉक 1200 रुपए तक आ सकता है। इसमें काफी मजबूत पैटर्न है, इस शेयर में खरीदारी करनी चाहिए।

इसके साथ ही एजिस वोपैक (Aegis Vopak) का शेयर भी अच्छा लग रहा है। यह स्टॉक अपने न्यू हाई में है। यहां पर बहुत ही अच्छा फॉर्मेशन बना है। अगर डेली और वीकली चार्ट पर नजर डालें तो इसमें जबरदस्त फॉर्मेशन है। ऐसा लगता है कि ये स्टॉक 335- 340 रुपए तक के लेवल्स दिखा सकता है। करंट लेवल से पोजीशनल बेसिस पर इसे भी खरीदें और स्टॉप लॉस रखें ₹305 का।

 

Market Insight : निफ्टी 23,500 की और बढ़ने के लिए तैयार, डिफेंस और फार्मा शेयर कर सकते हैं लीड

 

डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।