Market Insight : निफ्टी 23,500 की और बढ़ने के लिए तैयार, डिफेंस और फार्मा शेयर कर सकते हैं लीड

Market Insight : अनुज सिंघल ने कहा कि आज की ओपनिंग से ज्यादा अहम है आज की क्लोजिंग। फेड ने वही किया जिसका बाजार का सबसे बड़ा डर था। इसने ना सिर्फ दरों में बढ़ोतरी की बल्कि HAWKISH RATE HIKE किया। मतलब 2026 में 1 बार और दरें बढ़ना अब तय है। कुल मिलाकर 2 और रेट हाइक की संभावना है

अपडेटेड Sep 17, 2026 पर 11:28 AM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
Market Insight : अनुज सिंघल ने कहा आज का सबसे बड़ा दांव है सेंसेक्स की वीकली एक्सपायरी। आज एक बार आप चाहें तो लॉन्ग ट्रेड की कोशिश कर सकते हैं। बैंक निफ्टी में आज रिकवरी की उम्मीद रहेगी

Market Insight : US में रेट हाइक के बावजूद बाजार में अच्छा मोमेंटम देखने को मिल रहा है। निफ्टी 23300 के आसपास कारोबार कर रहा है। बैंक निफ्टी भी 56400 के करीब है। मिडकैप स्मॉलकैप शेयरों में भी जबरदस्त जोश है। कच्चे तेल में नरमी से बाजार को सपोर्ट मिल रहा है। रुपए में भी निचले स्तरों से 30 पैसे की शानदार रिकवरी आई है। इंडिया VIX करीब 5 फीसदी नीचे है।

रेट सेंसटिव शेयरों में आज सबसे ज्यादा एक्शन देखने को मिल रहा है। PSU बैंक, ऑटो और रियल्टी शेयरों में रौनक है। तीनों इंडेक्स करीब एक फीसदी ऊपर कारोबार कर रहे है। वहीं मजबूत डॉलर इंडेक्स के बावजूद मेटल शेयर चमके हैं। साथ ही डिफेंस में भी फुल जोश है। लेकिन IT आज का इकलौता कमजोर सेक्टर है।

ऐसे में बाजार पर अपनी राय साझा करते हुए सीएनबीसी-आवाज के मैनेजिंग एडिटर अनुज सिंघल ने कहा कि आज की ओपनिंग से ज्यादा अहम है आज की क्लोजिंग। फेड ने वही किया जिसका बाजार का सबसे बड़ा डर था। इसने ना सिर्फ दरों में बढ़ोतरी की बल्कि HAWKISH RATE HIKE किया। मतलब 2026 में 1 बार और दरें बढ़ना अब तय है। कुल मिलाकर 2 और रेट हाइक की संभावना है। मगर सबसे बड़ा संकेत बॉन्ड यील्ड और US फ्यूचर्स से मिल रहा है। US बाजार फेड पॉलिसी के बाद गिरे लेकिन टूटे नहीं और US की बॉन्ड यील्ड अभी भी मंगलवार के स्तर से नीचे है। कच्चा तेल नीचे आने के संकेत दे रहा है। अब नई मंदी 23,070 के नीचे बंद होने पर ही होगी।


बाजार: आखिर क्या किया फेड ने

फेड ने ब्याज दरों में 25 Bps की बढ़ोतरी की। 2026 के अंत का Dot Plot 4.125% है। इस साल एक और 25 bps की बढ़ोतरी की गुंजाइश है। 2026 के बाद फेड को धीरे-धीरे दरें घटाने की उम्मीद है। 2029 तक दरें 3% के मध्य स्तर तक आने का अनुमान है। बड़ा सवाल है कि फेड आगे कितना आक्रामक रहेगा? वार्श की कमेंट्री+ Dot Plot से माहौल बदला है। बॉन्ड यील्ड, डॉलर, इक्विटी और गोल्ड की चाल पर नजर होगी।

फेड चेयरमैन केविन वार्श का बयान

केविन वार्श ने कहा लंबे समय से महंगाई ऊपरी स्तरों पर बनी हुई है। फेडरल रिजर्व का मुख्य फोकस कीमतें काबू करने पर है। अमेरिकी इकोनॉमी मजबूत होती दिख रही है। जियोपॉलिटिकल तनाव के कारण यील्ड ऊपरी स्तर पर है। भविष्य के किसी निर्णय पर कोई पूर्वानुमान नहीं लगाया जा सकता।

फेड ने बढ़ाई दरें, गुस्सा हुए ट्रंप

ब्याज दरें घटाने के लिए ट्रंप का फेड पर दबाव बढ़ा है। उन्होंने कहा है कि US में ब्याज दरें 1% या उससे कम होनी चाहिए। US दुनिया का सबसे मजबूत क्रेडिट है। अमेरिका में सबसे ज्यादा नया निवेश आ रहा है। ट्रेड डेफिसिट वाले देशों से ट्रेड रोकें तो $1.5 Tn सालाना बच सकता है। ट्रेड डेफिसिट को ट्रंप ने ‘Loss’ बताया। ट्रंप की मांग है कि US में ब्याज दरें तेजी से नीचे आनी चाहिए।

अब कौन से लेवल्स सबसे अहम?

हमने निफ्टी और बैंक निफ्टी में परसों शॉर्ट समेटने का नजरिया लिया था। निफ्टी और बैंक निफ्टी दोनों पर बड़ी शॉर्ट ट्रेड प्ले हो चुकी है। अब यहां से रिस्क-रिवॉर्ड शॉर्ट के पक्ष में नहीं है। FIIs ने भी कल शॉर्ट्स कवर करने के पहले संकेत दिए। बाजार में अब सभी कमजोर ट्रेडर्स निकल चुके हैं। पिछले कुछ दिन मिडकैप, स्मॉलैकप के लिए डरावने रहे। बाजार इतना Oversold है कि एक रिकवरी बनती है। निफ्टी का 10 DEMA 23,525 पर है और 20 DEMA 23,750 पर है, और कुछ नहीं तो एक बार के लिए 23,500 तो टेस्ट हो सकता है। बैंक निफ्टी भी एक बार के लिए 56,600-57,000 तक जा सकता है। बैंक निफ्टी का 10 DEMA 56,600 पर और 20 DEMA 57,000 पर है। ये एक थ्योरी है, हालांकि बाजार का मैसेज सबसे बड़ा होगा।

भारत-चीन पर 100% टैरिफ की तलवार

रूसी तेल खरीदने वाले देशों से जुड़ा बिल अमेरिकी हाउस में पास हो गया है। रूस से तेल-गैस खरीदने वाले देशों पर ट्रंप 100% तक टैरिफ लगा सकेंगे। हाउस में बहस के दौरान भारत और चीन को बड़े खरीदारों के तौर पर पहचाना गया। हाउस में बिल के पक्ष में 262 और विरोध में 159 वोट पड़े। अब इसे कानून बनने के लिए राष्ट्रपति ट्रंप के पास भेजा जाएगा।

बिल का भारत पर असर

भारत रूस के कच्चे तेल का अब भी सबसे बड़ा खरीदार है। जुलाई में रूस से भारत 2.8 Mn क्रूड आया, कुल इंपोर्ट का 50% रहा। अब भारत पर एक और ट्रेड शॉक का खतरा बढ़ा है। बिल पास होने के बाद भारत को अपनी रणनीति बदलनी पड़ सकती है। रूस से तेल-गैस खरीदने वाले देशों को खरीद पर फिर से सोचना होगा।

बाजार: आज का दांव

आज का सबसे बड़ा दांव है सेंसेक्स की वीकली एक्सपायरी। आज एक बार आप चाहें तो लॉन्ग ट्रेड की कोशिश कर सकते हैं। बैंक निफ्टी में आज रिकवरी की उम्मीद रहेगी। आज IT के लिए मिले-जुले संकेत हैं,देखना है क्या रिएक्शन होगा। डॉलर ऊपर लेकिन रेट हाइक निगेटिव है। कल का प्राइस एक्शन खराब था। सोने-चांदी से जुड़े शेयरों में शायद रिकवरी दिखे। डिफेंस सेक्टर काफी गिर चुका है,यहां रिस्क-रिवॉर्ड बढ़िया है। फार्मा शेयरों में भी करेक्शन के बाद रिस्क-रिवॉर्ड बढ़िया है। ONGC और OIL इंडिया में आज मुनाफावसूली आ सकती है। इंश्योरेंस शेयरों में आज भी तेजी दिख सकती है। PB फिनटेक यहां से बड़ी तेजी के लिए तैयार है।

 

Trading Ideas : US में रेट हाइक के बावजूद बाजार मजबूत, एक्सपर्ट्स से जानिए आज किन शेयरों में हो सकती है कमाई

 

डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।