Trading Plan : SBI सिक्योरिटीज के सुदीप शाह से जानें कैसी रह सकती है बाजार की चाल, कहां बनेगा पैसा

Trading Plan : मार्केट एक्सपर्ट्स का कहना है कि अगर निफ्टी 23,100–23,070 के जोन के नीचे जाता है तो इसके 23,000 से नीचे जाने की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता। हालांकि,अगर यह इस जोन के ऊपर टिके रहने में कामयाब रहता है तो 23,400–23,500 के लेवल अगले टारगेट हो सकते हैं

अपडेटेड Sep 17, 2026 पर 9:32 AM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
Trading Plan : सुदीप शाह ने कहा कि पिछले तीन ट्रेडिंग सेशन से बैंक निफ्टी 52,783 से 58,706 तक की अपनी पिछली बढ़त के 50 प्रतिशत फाइबोनैचि रिट्रेसमेंट लेवल के आसपास कंसोलिडेट हो रहा है। कुल मिलाकर ट्रेंड कमजोर बना हुआ है

Trading Plan : US फेडरल रिजर्व ने उम्मीद के मुताबिक ब्याज दरों में 25 बेसिस पॉइंट्स की बढ़ोतरी की है और इस साल एक और बढ़ोतरी का संकेत दिया है। इसके देखते हुए लगता है कि निफ्टी में गिरावट के रुख के साथ कंसोलिडेशन देखने को मिल सकता है। बेयरिश टेक्निकल इंडिकेटर्स,$100 प्रति बैरल के आसपास बने तेल के दाम और 5 प्रतिशत के स्तर के आसपास घूमती US बॉन्ड यील्ड के बीच निफ्ट पिछले दिन के 23,100 के निचले स्तर को बनाए रखने की कोशिश कर सकता है।

मार्केट एक्सपर्ट्स का कहना है कि अगर निफ्टी 23,100–23,070 के जोन के नीचे जाता है तो इसके 23,000 से नीचे जाने की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता। हालांकि,अगर यह इस जोन के ऊपर टिके रहने में कामयाब रहता है तो 23,400–23,500 के लेवल अगले टारगेट हो सकते हैं।

बैंक निफ्टी की बात करें तो इसको 56,700–57,000 के जोन की ओर बढ़त के लिए 55,800–55,700 के जोन को बनाए रखने की जरूरत है। हालांकि, जानकारों का कहना है कि अगर यह सपोर्ट टूटता है,तो घबराहट में बिकवाली शुरू हो सकती है।


निफ़्टी आउटलुक और रणनीति

SBI सिक्योरिटीज में टेक्निकल और डेरिवेटिव्स रिसर्च के हेड सुदीप शाह ने कहा कि मंगलवार को निफ्टी अपने 10-डे EMA के ऊपर नहीं जा पाया,जिसके बाद इसमें तेज गिरावट आई। हालांकि,बुधवार को फेड के ब्याज दरों पर अहम फैसले से पहले इंडेक्स 168 पॉइंट के सीमित दायरे में ट्रेड करता रहा और डेली चार्ट पर एक 'इंडिसाइसिव कैंडल'(जिससे कोई साफ संकेत न मिले)बनाई।

ओवरऑल ट्रेंड अभी भी मंदी वाला बना हुआ है,क्योंकि इंडेक्स अपने शॉर्ट-टर्म और लॉन्ग-टर्म मूविंग एवरेज,दोनों के नीचे ट्रेड कर रहा है और ये एवरेज खुद भी नीचे की ओर झुके हुए हैं। मोमेंटम इंडिकेटर भी कमजोरी का संकेत दे रहे हैं। डेली RSI बेयरिश जोन में बना हुआ है और अपने 9-दिन के एवरेज से नीचे ट्रेड कर रहा है। इसके अलावा,डेली MACD भी नेगेटिव बना हुआ है और ज़ीरो लाइन व सिग्नल लाइन दोनों के नीचे ट्रेड कर रहा है।

आगे निफ्टी के लिए 23050–23000 का जोन एक अहम सपोर्ट एरिया के तौर पर काम कर सकता है,जो पिछले स्विंग लो के साथ मेल खाता है। अगर यह 23,000 के लेवल से नीचे जाता है तो बिकवाली का दबाव बढ़ सकता है और इंडेक्स 22,700 की तरफ जा सकता है। ऊपर की तरफ,23,350–23,400 का जोन एक बड़ी दीवार बना रह सकता है। किसी भी ठोस रिकवरी के संकेत के लिए इंडेक्स को इस जोन के ऊपर जा कर टिकना होगा।

अहम रेजिस्टेंस: 23,350, 23,400

अहम सपोर्ट: 23,050, 23,000, 22,700

स्ट्रैटेजी: निफ्टी फ्यूचर्स को 23,375 के ऊपर खरीदें, जिसमें स्टॉप-लॉस 23,190 और टारगेट 23,650 रखें।

बैंक निफ़्टी आउटलुक और रणनीति

सुदीप शाह ने कहा कि पिछले तीन ट्रेडिंग सेशन से बैंक निफ्टी 52,783 से 58,706 तक की अपनी पिछली बढ़त के 50 प्रतिशत फाइबोनैचि रिट्रेसमेंट लेवल के आसपास कंसोलिडेट हो रहा है। हालांकि,कुल मिलाकर ट्रेंड कमजोर बना हुआ है,क्योंकि इंडेक्स अपने शॉर्ट और लॉन्ग टर्म मूविंग एवरेज से नीचे ट्रेड कर रहा है। इसके अलावा, 20-डे और 50-डे के EMA नीचे की ओर जा रहे हैं,जो मंदी का संकेत दे रहे हैं। मोमेंटम इंडिकेटर भी सावधानी का संकेत दे रहे हैं। डेली RSI 40 के स्तर के आस-पास बना हुआ है जो कमजोर रुख का संकेत है।

आगे बैंक निफ्टी के लिए 55,700–55,600 का जोन एक अहम सपोर्ट एरिया का काम कर सकता है। अगर इंडेक्स लगातार 55,600 के नीचे बना रहता है तो बिकवाली का दबाव बढ़ सकता है और इसके नीचे की तरफ 55,000 और उसके बाद शॉर्ट टर्म में 54,500 तक गिरने का रास्ता खुल सकता है। ऊपर की तरफ,56,700–56,800 का जोन एक अहम रेजिस्टेंस बैंड का काम कर सकता है। शॉर्ट-टर्म टेक्निकल आउटलुक को बेहतर बनाने के लिए इंडेक्स को इस दीवार को पार करना होगा।

अहम रेजिस्टेंस : 56,700, 56,800

अहम सपोर्ट: 55,700, 55,600, 55,000

स्ट्रैटेजी: 56,600 के ऊपर बैंक निफ्टी फ्यूचर्स खरीदें, जिसमें स्टॉप-लॉस 56,150 और टारगेट 57,300 होगा।

 

Market cues : टेक्निकल जंप के बावजूद बाजार का ओवरऑल सेटअप कमजोर, उछाल पर बिकवाली की रणनीति करेगी काम

 

डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।