Top Stock Picks : आज के कारोबारी सत्र में IT,FMCG और रियल्टी शेयरों में अच्छी बढ़त के कारण सेंसेक्स और निफ्टी तेजी के साथ कारोबार कर रहे हैं। छोटे-मझोले शेयरों में भी अच्छी तेजी देखने को मिल रही। फिलहाल सेंसेक्स 662.06 अंक या 0.87 प्रतिशत बढ़कर 76,721.83 पर और निफ्टी 192.35 अंक या 0.81 प्रतिशत बढ़कर 23,959.80 पर दिख रहा है। NSE के सेक्टर इंडेक्स में IT,रियल्टी,मीडिया और FMCG शेयरों में सबसे ज्यादा बढ़त आई है। मिडकैप और स्मॉलकैप इंडेक्स में भी 1 प्रतिशत से अधिक की तेजी दिख रही है। उधर वोलैटिलिटी इंडेक्स इंडिया VIX में 5.35 प्रतिशत की गिरावट आई है।
ऐसे में मार्केट टेक्निकल्स पर आज की चर्चा आईटी सेक्टर से करते हुए JM फाइनेंशियल सर्विसेज के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर और हेड ऑफ रिसर्च राहुल शर्मा ने कहा कि अगर हम अक्रॉस द बोर्ड बात करें तो आईटी सेक्टर के हैवी वेट्स जैसे TCS है या फिर Infosys हैं। इनका डाटा काफी बेहतरीन हुआ है। शुक्रवार को इंफोसिस में अच्छी मात्रा में डिलीवरी देखने को मिला, यह एक साल के हाईएस्ट लेवल पर रही थी। ऐसे में लग रहा है कि इस स्टॉक में संस्थागत निवेशकों की रुचि बढ़ी है। जहां तक आईटी इंडेक्स का सवाल तो इसने 50 डे के मूविंग एवरेज दूसरी बार सफलतापूर्वक क्लोजिंग दी है। ऐसे में लगता है कि आईटी इंडेक्स की तेजी अभी और बढ़ेगी। निफ्टी आईटी में यहां से करीब 750 अंकों की रैली देखने को मिल सकती है। शॉर्ट टर्म में इस इंडेक्स में 30250 तक के टारगेट देखने को मिल सकते हैं। आईटी के सेटअप्स हमें काफी अच्छे लग रहे हैं।
उन्होंने आगे कहा कि आज फार्मा ने फिर एक रिवर्सल दिया है। डोनाल्ड ट्रंप के जेनरिक दवाओं पर टैरिफ के एलान के बाद पिछले हफ्ते इस सेक्टर को झटका लगा था। लेकिन आज इसमें फिर स्ट्रेंथ आती हुई दिख रही है। राहुल शर्मा की आज की कन्विक्शन पिक फार्मा से ही है। उनको फार्मा में डीविज लैब्स का सेटअप बहुत अच्छा लग रहा है। उन्होंने कहा कि कुछ दिन पहले इस स्टॉक में 7000 रुपए से ब्रेकआउट देखने को मिला था। आज के सेशन में इसमें तकरीबन 3.1% ओपन इंटरेस्ट ऐड हुआ है। इसके ओपन इंटरेस्ट एक साल के हाईएस्ट लेवल पर है। इस स्टॉक में भारी वॉल्यूम के साथ खरीदारी आई है। फार्मा सेक्टर एक बहुत ही अच्छा डिफेंसिव प्ले है। इस स्टॉक में आगे 7600 रुपए तक के टारगेट्स देखने को मिल सकते हैं। इन लेवल से फ्रेश खरीदारी की जा सकती है। इसके लिए 7250 का स्टॉप लॉस रहेगा। उन्होंने आगे कहा कि बाजार एक रेंज में फंसा हुआ है। जब तक मार्केट इस रेंज से बाहर नहीं निकलता तब तक डिफेंसिव शेयर फ्लेवर में रहेंगे।
डिफेंस सेक्टर भी आउटपरफार्म कर रहा है। ऐसे में राहुल शर्मा की अगली पसंद है हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स। इसका सेटअप उनको काफी बढ़िया लग रहा है। इसकी RSI पिछले 10-15 दिन से इंप्रूव होता दिख रहा है। इसके साथ ही स्टॉक अपने शॉर्ट टर्म मूविंग एवरेजेज ऊपर टिका हुआ है। राहुल शर्मा का कहना है कि इस स्टॉक में हमें जल्दी ही तकरीबन 4800 रुपए का पहला टारगेट और अगस्त महीने में यानी कि शुरुआती अगस्त सीरीज में हमें इसमें तकरीबन 5000 रुपए तक के टारगेट्स देखने को मिल सकते हैं। इन लेवल से इस स्टॉक में खरीदारी करने की राय रहेगी। पोजीशनल आउटलुक से 4500 रुपए पर स्टॉप लॉस लगाइए।
डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।