Stocks to Buy: 5 शेयरों पर ब्रोकरेज बुलिश, 43% तक रिटर्न मिलने की उम्मीद

Stocks to Buy: बाजार में कमजोरी के बावजूद बड़े ब्रोकरेज हाउस 5 चुनिंदा शेयरों पर बुलिश हैं। डिफेंस, होटल, कमोडिटी और FMCG सेक्टर के इन स्टॉक्स में 20% से 43% तक संभावित तेजी की उम्मीद जताई गई है। जानिए डिटेल।

अपडेटेड Aug 16, 2026 पर 3:41 PM
कमोडिटी एक्सचेंज MCX पर Jefferies ने Buy रेटिंग के साथ ₹3,600 का टारगेट रखा है।

Stocks to Buy: शेयर बाजार में पिछले हफ्ते दबाव देखने को मिला। निफ्टी 0.80% और सेंसेक्स 0.48% की गिरावट के साथ बंद हुए। कच्चे तेल की कीमतें 90 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंचने से बाजार का सेंटीमेंट भी कमजोर रहा।

इसके बावजूद कई बड़े ब्रोकरेज हाउस कुछ चुनिंदा शेयरों को लेकर पॉजिटिव हैं। Nuvama, Antique, Jefferies, CLSA और Motilal Oswal ने ऐसे स्टॉक्स चुने हैं, जिनमें 20% से 43% तक की संभावित तेजी की उम्मीद जताई गई है।

Hindustan Aeronautics


सरकारी डिफेंस कंपनी Hindustan Aeronautics (HAL) पर Antique ने Buy रेटिंग के साथ ₹6,026 का टारगेट दिया है। मौजूदा ₹5,015.80 के भाव से इसमें करीब 20% की संभावित तेजी बनती है।

ब्रोकरेज का कहना है कि भारतीय वायुसेना को आने वाले वर्षों में पुराने लड़ाकू विमानों की जगह नए विमान खरीदने होंगे। ऐसे में HAL को बड़े ऑर्डर मिलने की संभावना मजबूत बनी हुई है।

MCX

कमोडिटी एक्सचेंज MCX पर Jefferies ने Buy रेटिंग के साथ ₹3,600 का टारगेट रखा है। इसमें करीब 23% तक उछाल की उम्मीद है।

ब्रोकरेज के मुताबिक, अगर SEBI के प्रस्ताव लागू होते हैं और विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों की भागीदारी बढ़ती है, तो कंपनी के मुनाफे में अतिरिक्त बढ़त देखने को मिल सकती है।

Bharat Electronics

सरकारी डिफेंस कंपनी Bharat Electronics (BEL) पर CLSA ने Outperform रेटिंग के साथ ₹522 का टारगेट दिया है। यह मौजूदा भाव से करीब 27% की संभावित तेजी दिखाता है।

ब्रोकरेज का मानना है कि भारत के डिफेंस एविएशन सेक्टर में बढ़ते घरेलू निर्माण और नए सैन्य कार्यक्रमों से कंपनी को लंबे समय तक फायदा मिल सकता है।

Brigade Hotel Ventures

होटल सेक्टर की कंपनी Brigade Hotel Ventures पर Choice Institutional Equities ने Buy रेटिंग के साथ ₹80 का टारगेट दिया है। मौजूदा ₹59.62 के भाव से इसमें करीब 34% की संभावित तेजी बनती है।

ब्रोकरेज का मानना है कि कंपनी को लग्जरी होटल्स की मजबूत मांग, नए होटल जोड़ने की योजना और बढ़ते RevPAR का फायदा मिल सकता है। अगले कुछ वर्षों में रूम क्षमता बढ़ने और ऑपरेटिंग मार्जिन बेहतर होने से कमाई में तेज ग्रोथ की उम्मीद जताई गई है।

Gopal Snacks

FMCG कंपनी Gopal Snacks इस लिस्ट में सबसे ज्यादा संभावित रिटर्न देने वाला स्टॉक है। Motilal Oswal ने Buy रेटिंग के साथ ₹390 का टारगेट दिया है। यह मौजूदा स्तर से करीब 43% ऊपर है।

ब्रोकरेज के मुताबिक, जून तिमाही में कंपनी का रेवेन्यू 31% और EBITDA 107% बढ़ा है। राजकोट का नया प्लांट शुरू होने से लागत घट सकती है, जबकि बढ़ता डिस्ट्रीब्यूटर नेटवर्क आगे की ग्रोथ को सहारा दे सकता है।

Nifty Outlook: बाजार का रुख कमजोर, 24000 तक फिसल सकता है निफ्टी? एक्सपर्ट्स से जानिए

Disclaimer: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए सलाह या विचार एक्सपर्ट/ब्रोकरेज फर्म के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदायी नहीं है। यूजर्स को मनीकंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले हमेशा सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।