Get App

Top Technical Picks : बाजार में तेजी का मोमेंटम कायम, शानदार टेक्निकल सेटअप वाले ये शेयर चमका सकते हैं आपकी किस्मत

Top Technical Picks: CUMMINS में तीन हफ्ते से तेजी का मोमेंटम कायम है। 20 WEMA के पुलबैक से अच्छी खरीदारी लौटी है। BHEL रिलेटिव स्ट्रेंथ और मल्टी टाइमफ्रेम पर PSE इंडेक्स का सबसे मजबूत शेयर है। इसमें 50 WMA और 100 WMA के बेहद अहम सपोर्ट से शानदार रिवर्सल देखने को मिला है

Edited By: Sudhanshu Dubeyअपडेटेड Apr 10, 2026 पर 1:48 PM
Top Technical Picks : बाजार में तेजी का मोमेंटम कायम, शानदार टेक्निकल सेटअप वाले ये शेयर चमका सकते हैं आपकी किस्मत
Top Technical Picks : MCX में तेजी का जोरदार मोमेंटम देखने को मिल रहा है। 10 WEMA और 20 WEMA के पुलबैक से जोरदार खरीदारी आई है

Top Technical Picks : भारतीय बेंचमार्क इंडेक्स सुबह की बढ़त बनाए हुए हैं, जिसमें निफ्टी 24000 के आसपास घूम रहा है। आज IT सेक्टर को छोड़कर बाकी सभी सेक्टरों में खरीदारी देखने को मिल रही है। वोलैटिलिटी इंडेक्स 7 प्रतिशत नीचे गिर गया है। निफ्टी मिडकैप और स्मॉलकैप इंडेक्स में 1 प्रतिशत से ज़्यादा की बढ़त देखने को मिल रही है। Ola Electric, HDFC Bank, TCS, BSE Limited और Infosys NSE पर सबसे ज़्यादा एक्टिव शेयरों में शामिल हैं। दोपहर 1 बजे के आसपास सेंसेक्स 774.56 अंक या 1.01 प्रतिशत बढ़कर 77,406.21 परऔर निफ्टी 231.45 अंक या 0.97 प्रतिशत बढ़कर 24,006.55 पर नजर आ रहा था। लगभग 3144 शेयरों में बढ़त देखने को मिल रही थी। वहीं, 709 शेयरों में गिरावट आई थी और 118 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ था।

टेक्निकल चार्ट पर खास नजर आ रहे शेयर

निफ्टी PSE/निफ्टी रेशियो चार्ट

निफ्टी PSE रिलेटिव स्ट्रेंथ पर NSE के सबसे मजबूत सेक्टर्स में से एक है। PSE इंडेक्स के शेयर डेली रेश्यो चार्ट पर निफ्टी को आउटपरफॉर्म कर रहे हैं। इंडेक्स रेश्यो चार्ट पर 4 महीने के ट्रेंडलाइन सपोर्ट से आउटपरफॉर्म कर रहा है। निफ्टी PSE इंडेक्स में 20 शेयर शामिल किए गए हैं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें