Top Technical Picks: US-ईरान में जल्द डील की उम्मीद और क्रूड में 5% से ज्यादा की गिरावट से बाजार जोश में है। निफ्टी करीब 200 प्वाइंट से ज्यादा उछलकर 23950 के करीब दिख रहा है। बैंक निफ्टी में 800 प्वाइंट से ज्यादा की तेजी है। मिडकैप और स्मॉलकैप में भी अच्छी खरीदारी देखने को मिल रही है। फीयर इंडेक्स INDIA VIX 7% फिसलकर 17 के नीचे आ गया है। ऑटो शेयरों में सबसे ज्यादा रफ्तार देखने को मिल रही है। ऑटो इंडेक्स 2% से ज्यादा चढ़ा है। फोर्स मोटर्स और अशोक लेलैंड 4% तेजी के साथ वायदा के टॉप गेनर्स में शामिल हैं। साथ ही सरकारी बैंक,तेल-गैस, रियल्टी और कैपिटल मार्केट्स में भी एक फीसदी से ज्यादा की तेजी दिख रही है।
