Top Technical Picks: शानदार टेक्निकल सेटअप वाले ये शेयर चमका सकते हैं आपकी किस्मत, इनसे न चूके नजर

Top Technical Picks:ट्यूब इन्वेस्टमेंट्स में तेजी का मोमेंटम लौटा है। शेयर में शानदार रिवर्सल दिख रहा है। एक ही कैंडल में शेयर 100 WMA, 200 WMA के पार निकला है। CG POWER एनर्जी इंडेक्स के सबसे मजबूत शेयरों में से एक है। शेयर में तेजी का जोरदार मोमेंटम कायम है

अपडेटेड May 29, 2026 पर 11:19 AM
Story continues below Advertisement
Top Technical Picks:मारुति में तेजी का मोमेंटम कायम कायम है। इसमें 4 दिनों से हायर हाईज, हायर लोज बन रहे हैं

Top Technical Picks : मौसम विभाग की इस साल सामान्य से कम बारिश के अनुमान से बाजार की चिंता बढ़ी है। मौसम विभाग की तरफ से जून-जुलाई में अलनीनो इफेक्ट की आशंका जताई गई है। निफ्टी की 23900 के होल्ड करने की कोशिश जारी है। बैंक निफ्टी में भी सुस्ती है। अब तक आउटपरफॉर्म कर रहे मिडकैप-स्मॉलकैप में भी आज दबाव है। IT के बाद रियल्टी में सबसे ज्यादा तेजी दिख रही है। इंडेक्स करीब 1 फीसदी मजबूती के साथ कारोबार कर रहा है। लोढ़ा डेवलपर्स 3 फीसदी चढ़ा है। साथ ही,चुनिंदा फार्मा और ऑटो शेयरों में भी खरीदारी आई है। लेकिन डिफेंस शेयरों में कमजोरी है।

सीएनबीसी-आवाज़ के अनुज सिंघल की टॉप टेक्निकल पिक्स

निफ्टी एनर्जी/निफ्टी रेशियो चार्ट


निफ्टी एनर्जी, रिलेटिव स्ट्रेंथ पर NSE के सबसे मजबूत सेक्टर्स में से एक है। एनर्जी शेयर वीकली रेश्यो चार्ट पर निफ्टी को आउटपरफॉर्म कर रहे हैं। इसमें दो साल के ट्रेंडलाइन रजिस्टेंस का ब्रेकआउट हुआ है। निफ्टी एनर्जी इंडेक्स में 40 शेयर शामिल किए गए हैं।

CG POWER: शानदार ब्रेकआउट

CG POWER एनर्जी इंडेक्स के सबसे मजबूत शेयरों में से एक है। शेयर में तेजी का जोरदार मोमेंटम कायम है। 20 महीने की रेंज और चैनल का ब्रेकआउट हुआ है। दोगुने से ज्यादा का डिलिवरी वॉल्यूम देखने को मिला है। इसके भाव नए शिखर पर पहुंचे हैं। 7 दिनों से वायदा में शॉर्ट कवरिंग या लॉन्ग बिल्ड-अप देखने को मिला है।

ABB: ब्रेकआउट के कगार पर

दो हफ्ते से ABB में तेजी का मोमेंटम है। 20 WEMA तक के पुलबैक से खरीदारी देखने को मिली है। इसका दो साल का चैनल पार होने के कगार पर। स्टॉक में दोगुने से ज्यादा का डिलिवरी वॉल्यूम देखने को मिला है। 6 दिनों से वायदा में शॉर्ट कवरिंग या लॉन्ग बिल्ड-अप हुआ है।

ट्यूब इन्वेस्टमेंट्स: शानदार रिवर्सल

ट्यूब इन्वेस्टमेंट्स (TUBE INVESTMETS) में तेजी का मोमेंटम लौटा है। शेयर में शानदार रिवर्सल दिख रहा है। एक ही कैंडल में शेयर 100 WMA, 200 WMA के पार निकला है। 5 गुना से ज्यादा का डिलिवरी वॉल्यूम देखने को मिला है। इसके भाव एक तिमाही के ऊपरी स्तर पर पहुंचे हैं। 7 दिनों से वायदा में शॉर्ट कवरिंग या लॉन्ग बिल्ड-अप हुआ है।

मारुति: हायर हाईज, हायर लोज

मारुति में तेजी का मोमेंटम कायम कायम है। इसमें 4 दिनों से हायर हाईज, हायर लोज बन रहे हैं। 50 DMA सपोर्ट पर खरीदारी आई है। शेयर 20 DEMA के भी पार निकला है। PCR एक तिमाही के ऊपरी स्तर पर है। तीन दिनों से वायदा में शॉर्ट बिल्ड-अप या शॉर्ट कवरिंग हुई है।

JUBILANT FOOD: चार्ट पर कमजोर

यह शेयर चार्ट पर बेहद कमजोर दिख रहा है। इसमें लगातार 5 हफ्ते से गिरावट हो रही है। 10 WEMA के रजिस्टेंस से बिकवाली आई है। इसके भाव एक महीने के निचले स्तर पर हैं। शेयर में डिलिवरी बिकवाली के संकेत हैं। वायदा में शॉर्ट बिल्ड-अप नजर आया है।

MCX: चार्ट पर कमजोर

कैपिटल मार्केट शेयर रिलेटिव स्ट्रेंथ पर कमजोर हो रहे हैं। शेयर चार्ट पर कमजोर हो रहा है। इसने एक ही कैंडल में 10 DEMA और 20 DEMA तोड़ा है। शेयर में डिलिवरी बिकवाली के संकेत मिल रहे हैं। वायदा में शॉर्ट बिल्ड-अप नजर आया है।

 

Trading Plan: क्या निफ्टी-बैंक निफ्टी पर सीमित दायरे में कारोबार के बीच लगातार तीसरे सत्र में बढ़ सकता है बिकवाली का दबाव?

 

डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

 

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।