Trading Plan: क्या निफ्टी-बैंक निफ्टी पर सीमित दायरे में कारोबार के बीच लगातार तीसरे सत्र में बढ़ सकता है बिकवाली का दबाव?

Trading Plan:निफ्टी-बैंक निफ्टी पर सीमित दायरे में कारोबार के बीच लगातार तीसरे सत्र में बिकवाली का दबाव बढ़ सकता है। निफ्टी के लिए तत्काल सपोर्ट 23,800 पर दिख रहा है। इसके नीचे गिरने पर यह 23,700 के स्तर तक गिर सकता है। हालांकि,24,000 से ऊपर की कोई भी तेजी 24,100-24,300 के स्तर के लिए दरवाजा खोल सकती है

अपडेटेड May 29, 2026 पर 10:33 AM
Story continues below Advertisement
Trading Plan: वर्तमान चार्ट फॉर्मेशन को देखते हुए निफ्टी के शॉर्ट टर्म में साइडवेज रहने की ही संभावना है। इसके लिए ऊपर की तरह तत्काल रेजिस्टेंस जोन 24,050-24,100 पर है

Trading Plan: वर्तमान चार्ट फॉर्मेशन को देखते हुए,निफ्टी के शॉर्ट टर्म में साइडवेज बने रहने की संभावना है। जब निफ्टी मंगलवार के हाई से नीचे कारोबार करता रहेगा, इस दबाव बना रहेगा। इसके लिए 23,800 पर तत्काल सपोर्ट नजर आ रहा है। इस स्तर से नीचे की गिरावट इंडेक्स को 23,700 तक खींच सकती है। हालांकि, 24,000 से ऊपर की कोई भी तेजी इसके लिए 24,100-24,300 के स्तर के लिए दरवाजा खोल सकती है।

उधर संभावित कंसोलीडेशन के बावजूद,बैंक निफ्टी का बड़ा रुझान तब तक पॉजिटिव बना रहेगा जब तक इंडेक्स 54,400 सपोर्ट जोन से ऊपर बना रहेगा। इस स्तर से नीचे की गिरावट इडेक्स को 53,700 तक खींच सकती है। ऊपर की ओर रेजिस्टेंस 55,500-55,800 के आसपास दिख रहा है। बाजार जानकारों का कहना है कि इस रेजिस्टेंस जोन के ऊपर का ब्रेकआउट 56,200-56,300 तक बढ़ने की संभावना खोल सकता है।

निफ्टी आउटलुक और ट्रेंड


एसबीआई सिक्योरिटीज के टेक्निकल एंड डेरीवेटिव्स रिसर्च हेड सुदीप शाह का कहना है कि बेंचमार्क इंडेक्स निफ्टी में मई के महीने के दौरान काफी ज्यादा उतार-चढ़ाव देखने को मिला। इस दौरान अधिकांश ट्रेंडिंग सेशन या तो गैप-अप या गैप-डाउन के साथ खुले। हालांकि,निफ्टी ने पूरी अवधि में एक साफ दिखा नहीं पकड़ी। इसके बजाय,यह काफी हद तक सीमित दायरे में रहा और महीने के अधिकांश समय एक छोटे दायरे में ही कारोबार हुआ।

इस रेंज बाउंड एक्शन के चलते 20 डे, 50 डे, 100 डे और 200 डे ईएमए काफी हद तक सपाट रहे हैं। मोमेंटम इंडीकेटक और ऑसिलेटर शॉर्ट टर्म में साइडवेज रह सकते है। हाल के कारोबारी सत्रों में डेली आरएसआई 40-60 जोन के भीतर उतार-चढ़ाव करता रहा है, जो आरएसआई रेंज शिफ्ट नियमों के अनुसार एक साइडवेज ट्रेंड संकेत है। दूसरे इंडीकेटर और ऑसिलेटर भी इसी तरह के नजरिए की पुष्टि करते हैं,जो मजबूत डायरेक्शनल मूव की कमी का संकेत है।

वर्तमान चार्ट फॉर्मेशन को देखते हुए निफ्टी के शॉर्ट टर्म में साइडवेज रहने की ही संभावना है। इसके लिए ऊपर की तरह तत्काल रेजिस्टेंस जोन 24,050-24,100 पर है। 24,100 से ऊपर जाने पर 24,300 की ओर उछाल आ सकता है,जिसके बाद 24,500 का स्तर अगले रेजिस्टेंस का काम करेगा।

नीचे की तरफ निफ्टी के लिए 23,650-23,600 का जोन एक अहम सपोर्ट जोन के रूप में काम करोगा। 23,600 से नीचे की गिरावट आगे और कमजोरी का कारण बन सकता है,जिससे निकट अवधि में निफ्टी 23,250 की ओर गिर सकता है।

अहम रेजिस्टेंस: 24,050, 24,100, 24,300

अहम सपोर्ट: 23,650, 23,600, 23,250

रणनीति: 23,940-24,030 के बीच गिरावट पर निफ्टी फ्यूचर्स खरीदें, 23,850 पर स्टॉप-लॉस के साथ, 24,260 का लक्ष्य।

Market cues : 23800-24000 के दायरे में घूमता रहेगा निफ्टी, 24000 के पार जाने पर 24100-24300 का लेवल मुमकिन

बैंक निफ्टी व्यू

सुदीप शाह का कहना है कि मई पहले आधे भाग में बैंक निफ्टी ने फ्रंटलाइन इंडेक्सों से कमजोर प्रदर्शन किया। हालांकि,इसने अपने पिछले उछाल (49,955-57,456) के 61.8 प्रतिशत फाइबोनैचि रिट्रेसमेंट स्तर के पास एक मजबूत बेस बनाया,जिसके बाद महीने के अंत में इंडेक्स के रुख में बड़ा बदलाव दिखा। वर्तमान में बैंक निफ्टी अपने 20-डे ईएमए से ऊपर कारोबार कर रहा है और अपने 50-डे ईएमए के आसपास मंडरा रहा है। इस बीच,पिछले कुछ कारोबारी सत्रों में 20-डे, 50-डे, 100-डे और 200-डे ईएमए काफी हद तक सपाट रहे हैं,जो मजबूत डायरेक्शनल मूव की कमी का संकेत है।

आरएसआई रेंज शिफ्ट नियमों के अनुसार डेली आरएसआई साइडवेज मूव कर रहा है। दूसरे मोमेंटम इंडीकेटर और ऑसिलेटर भी शॉर्ट टर्म में कंसोलीडेशन जारी रहने के संकेत दे रहे हैं।

आगे 54,600-54,500 का 20-डे ईएमए जोन इसके लिए तत्काल सपोर्ट के रूप में काम कर सकता है। 54,500 से नीचे का ब्रेकडाउन इंडेक्स को शॉर्ट टर्म में 53,500 के अगले अहम सपोर्ट स्तर की ओर खींच सकता है।

ऊपर की तरफ 55,500-55,600 का जोन बैंक निफ्टी के लिए एक अहम रेजिस्टेंस के रूप में कार्य करेगा। 55,600 से ऊपर की कोई भी मजबूत चाल 200-डे ईएमए की ओर तेज उछाल ला सकती है,जो वर्तमान में 56,271 पर है।

अहम रेजिस्टेंस: 55,500, 55,600, 56,271

अहम सपोर्ट: 54,600, 54,500, 53,500

रणनीति: 53,680-53,800 के बीच बैंक निफ्टी फ्यूचर्स खरीदें, 53,200 पर स्टॉप-लॉस के साथ, 55,200 का लक्ष्य सेट करें।

 

डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।