Top Technical Picks : मौसम विभाग की इस साल सामान्य से कम बारिश के अनुमान से बाजार की चिंता बढ़ी है। मौसम विभाग की तरफ से जून-जुलाई में अलनीनो इफेक्ट की आशंका जताई गई है। निफ्टी की 23900 के होल्ड करने की कोशिश जारी है। बैंक निफ्टी में भी सुस्ती है। अब तक आउटपरफॉर्म कर रहे मिडकैप-स्मॉलकैप में भी आज दबाव है। IT के बाद रियल्टी में सबसे ज्यादा तेजी दिख रही है। इंडेक्स करीब 1 फीसदी मजबूती के साथ कारोबार कर रहा है। लोढ़ा डेवलपर्स 3 फीसदी चढ़ा है। साथ ही,चुनिंदा फार्मा और ऑटो शेयरों में भी खरीदारी आई है। लेकिन डिफेंस शेयरों में कमजोरी है।
