Top Technical Picks:मिले-जुले ग्लोबल संकेतों के बीच 5 जून को भारतीय शेयर बाजार के मेन इंडेक्स बढ़त के साथ खुले है। इस बीच निवेशकों की नजर रिज़र्व बैंक ऑफ़ इंडिया की मॉनेटरी पॉलिसी मीटिंग के नतीजों पर है। सेंसेक्स 252.58 अंक या 0.34 प्रतिशत बढ़कर 74,612.59 पर और निफ्टी 66.50 अंक या 0.28 प्रतिशत बढ़कर 23,483.05 पर खुला। निफ्टी पर बढ़त बनाने वाले प्रमुख शेयरों में अडानी एंटरप्राइजेज,डॉ.रेड्डीज़ लैब्स,बजाज फिनसर्व,ICICI बैंक और अपोलो हॉस्पिटल्स शामिल हैं। जबकि गिरावट वाले शेयरों में सिप्ला और कोल इंडिया शामिल हैं।
आज बाजार में कहां और कैसे हो सकती है कमाई इस पर बात करते हुए सीएनबीसी-आवाज के मैनेजिंग एडिटर ने कहा कि उनको आज चार्ट पर कुछ स्टॉक शानदार दिख रहें हैं। आइए इन पर डालते हैं एक नजर।
कंज्यूमर ड्यूरेबल्स/निफ्टी रेशिय चार्ट
कंज्यूमर ड्यूरेबल्स शॉर्ट टर्म में रिलेटिव स्ट्रेंथ पर NSE का सबसे मजबूत सेक्टर है। कंज्यूमर ड्यूरेबल शेयर डेली रेश्यो चार्ट पर निफ्टी को आउटपरफॉर्म कर रहे हैं। इनमें 4 महीने के ट्रेंडलाइन सपोर्ट से आउटपरफॉर्मेंस देखने को मिला है। निफ्टी कंज्यूमर ड्यूरेबल इंडेक्स में 13 शेयर शामिल किए गए हैं।
TITAN रिलेटिव स्ट्रेंथ औरमल्टी टाइमफ्रेम पर कंज्यूमर ड्यूरेबल इंडेक्स का सबसे मजबूत शेयर है। शेयर में तेजी का शानदार मोमेंटम लौटा है। 200 DEMA सपोर्ट पर खरीदारी आई है। एक ही कैंडल में 10 DEMA, 20 DEMA, 100 DMA पार हुआ है। करीब दोगुना डिलिवरी वॉल्यूम देखने को मिला है। दो दिनों से वायदा में लॉन्ग बिल्ड-अप नजर आया है।
शेयर में अच्छा रिवर्सल दिख रहा है। हाल के शिखर से 21% करेक्शन के बाद रिवर्सल आया है। एक महीने बाद शेयर 10 DEMA के पार निकला है। शेयर 20 DEMA तक पहुंचने में कामयाब रहा है। 7 गुना से ज्यादा का डिलिवरी वॉल्यूम देखने को मिला है। वायदा में लॉन्ग बिल्ड-अप नजर आया है।
NAM INDIA में एक महीने की रेंज का जोरदार ब्रेकआउट देखने को मिला है। 20 DEMA सपोर्ट पर खरीदारी नजर आई है। एक ही कैंडल में 10 DEMA भी पार हुआ है। तीन गुना से ज्यादा का डिलिवरी वॉल्यूम देखने को मिला है। इसके भाव कमजोर बाजार में भी नए शिखर पर हैं। वायदा में जोरदार लॉन्ग बिल्ड-अप दिखा है।
CG POWER: शानदार ब्रेकआउट
शेयर में तेजी का जोरदार मोमेंटम देखने को मिला है। लगातार तीसरे हफ्ते तेजी के संकेत हैं। 20 महीने के चैनल का ब्रेकआउट देखने को मिला है। कमजोर बाजार में भी शेयर नए शिखर पर है। वायदा में शॉर्ट-कवरिंग नजर आई है।
BAJAJ FINSERV: मेक ऑर ब्रेक लेवल पर
शेयर चार्ट पर कमजोर दिख रहा है। लेकिन बेहद अहम सपोर्ट पर है। शेयर 200 WMA के बेहद अहम सपोर्ट पर है। 5 साल में शेयर एक हफ्ते से ज्यादा 200 WMA के नीचे नहीं रहा है। इसके भाव एक महीने के निचले स्तर पर हैं। वायदा में 5 दिनों से शॉर्ट बने या लॉन्ग कटे हैं।
PB FINTECH: लोअर हाईज, लोअर लोज
शेयर चार्ट पर बेहद कमजोर है। दिनों से लोअर हाईज, लोअर लोज बन रहे हैं। दो दिन में 50 DMA और 100 DMA टूटा है। इसके भाव एक महीने के निचले स्तर पर हैं। वायदा में 6 दिनों से शॉर्ट बने या लॉन्ग कटे हैं।
डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।