Top Trades For Tomorrow : बाजार खुलने पर कल इन शेयरों में दिखेगा एक्शन,आज ही तैयार करें रणनीति

Top Trades For Tomorrow: मानस जायसवाल की सिंजिन में खरीदारी करने सलाह है। इस स्टॉक में 425-430 रुपए पर रेजिस्टेंस था। फाइनली स्टॉक ने इस दीवार को पार कर लिया है और उसके ऊपर निकल गया है

अपडेटेड Apr 16, 2026 पर 3:55 PM
Story continues below Advertisement
Trading Picks : ट्रेडबुल्स सिक्योरिटीज के सच्चितानंद उत्तेकर का कहना है कि उनको नायका पसंद है। इस शेयर में काफी अच्छा अपट्रेंड रहा है।

Top Trades For Tomorrow : यहां हम ऐसे शेयर बता रहे हैं जिनमें कल बाजार खुलते ही एक्शन देखने को मिल सकता है। प्रभुदास लिलाधर की डेरिवेटिव्स लीड एनालिस्ट, शिल्पा राउत ने बताया कि उनकी पीबी फिट टेक के फ्यूचर्स में खरीदारी की सलाह है। यह 1533 के आसपास दिख रहा है। यहां 1500 के स्टॉप लॉस के साथ 1580 से 1600 के टारगेट के लिए खरीदारी की सलाह है।

manasjaiswal.com के मानस जायसवाल की सिंजिन में खरीदारी करने सलाह है। इस स्टॉक में 425-430 रुपए पर रेजिस्टेंस था। फाइनली स्टॉक ने इस दीवार को पार कर लिया है और उसके ऊपर निकल गया है। इस स्टॉक में वर्तमान स्तरों पर खरीदारी करने की सलाह होगी। 455 रुपए के टारगेट के लिए 424 रुपए पर स्टॉप लॉस लगाएं। यह ऑप्शन की नहीं कैश कॉल है।


prakashgaba.com के प्रकाश गाबा ने कहा कि उनको Hyundai इंडिया पसंद है। इस स्टॉक में अपमूव मिलना चाहिए। इसमें 1900 रुपए के टारगेट के लिए 1827-1825 रुपए के स्टॉपलॉस के साथ खरीदारी की सलाह है।

Trading plan : आज शॉर्ट पोजिशन निपटा कर जाएं, पोजिशनल री-एंट्री के लिए मार्केट के सिगनल का करें इंतजार

ट्रेडबुल्स सिक्योरिटीज (Tradebulls Securities) के सच्चितानंद उत्तेकर (Sacchitanand Uttekar) का कहना है कि उनको नायका पसंद है। इस शेयर में काफी अच्छा अपट्रेंड रही है। अपने फाइव डे ईएमए के ऊपर की क्लोजिंग इसने लगातार जारी रखी है। पिछले नौ ट्रेडिंग सेशन में अभी भी जिस तरीके से इसके एडीएक्स की पोजीशनिंग है उससे एक फ्रेश ब्रेक ब्रेकआउट का संकेत मिल रहा है। इस स्टॉक में 260 रुपए के स्टॉप लॉस के साथ खरीदारी करने की सलाह होगी। अगले कुछ दिनों में इसमें 275 रुपए तक की तेजी देखने को मिल सकती है। नायका के फ्यूचर में भी 260 का स्टॉप लॉस होगा और 275 का पोजीशनल टारगेट होगा।

मिरे एसेट शेयरखान के रिटेल रिसर्च हेड सोमिल मेहता का कहना है कि उनको डिलीवरी का शेयर पसंद है। ये शेयर आज फ्लैट टू नेगेटिव है लेकिन ऐसा लगता है ये एक बाइंग अपॉर्चुनिटी है। डिलीवरी में पिछले दो या तीन ट्रेडिंग सेशन में थोड़ा सा फ्लैट मूव देखने को मिला है। ऐसा लगता है यह कंसोलिडेशन ऊपर की तरफ फिर से ब्रेकआउट के रूप में सामने आएगा। स्टॉक अप ट्रेंड में है। इस ट्रेड के स्टॉप लॉस रखेंगे 448 रुपए पर और टारगेट रहेगा 480 रुपए।

 

डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।