Trading plan : गुरुवार को दोपहर के सत्र में इक्विटी बेंचमार्क ने अपनी शुरुआती बढ़त गंवा दी है। जबकि मिडकैप शेयरों ने मज़बूती दिख रही है। स्मॉल-कैप शेयरों में भी हल्की बढ़त है। बाजार की शुरुआत आज तेजी के साथ हुई थी। लेकिन यह तेजी कायम नहीं रह पाई। शुरुआती कारोबार में BSE सेंसेक्स 619 अंक उछलकर 78,730.32 पर पहुंच गया। जबकि, NSE निफ्टी 169.65 अंक चढ़कर 24,400.95 पर पहुंच गया था। बाजार कोअमेरिका-ईरान बातचीत फिर से शुरू होने की उम्मीदों से बल मिला था। विदेशी फंडों के नए निवेश और ग्लोवल बाज़ार के पॉजिटिव रुझान ने भी शुरुआत में बाज़ार के माहौल को बेहतर बनाने में मदद मिली थी।
हालांकि,दोपहर 12.35 बजे तक सेंसेक्स-निफ्टी दोनों इंडेक्स लाल निशान में आ गए। फिलहाल 2.15 बजे के आसपास सेंसेक्स 216 अंक यानी 0.28 फीसदी गिरकर 77,880 के आसपास और निफ्टी 70 अंक या 0.27 प्रतिशत गिरकर 24,165 के आसपास कारोबार कर रहे थे।
आज मिड और स्मॉलकैप IT शेयरों में तूफानी तेजी आई है। सोनाटा सॉफ्टवेयर और FIRSTSOURCE में 12% से ज्यादा का उछाल देखने को मिल रहा है। साथ ही ECLERX और कोफोर्ज में भी जोरदार तेजी आई है। सिटी की पॉजिटिव रिपोर्ट के बाद HAL 3 फीसदी ऊपर दिख रहा है। ब्रोकरेज ने स्टॉक के लिए 30 फीसदी ऊपर के टारगेट दिया है।
बाजार में क्या हो रणनीति?
बाजार की आगे की चाल पर बात करते हुए सीएनबीसी-आवाज़ के मैनेजिंग एडिटर अनुज सिंघल ने कहा कि बाजार के लिए आज का दिन खराब रहा। बैंक निफ्टी की अगुवाई में आज गिरावट देखने को मिली है। आज सुबह 24,350-24,400 में बेचने की बात की थी। बैंक निफ्टी अब दो दिनों से अंडरपरफॉर्म कर रहा है। आज IT में फिर से आउटपरफॉर्मेंस देखने को मिला है। मिडकैप और स्मॉल कैप गिरे हैं, लेकिन ज्यादा नहीं गिरे हैं। Advance/decline आज भी ठीक-ठाक ही है।
कल हमने आधी लॉन्ग पोजिशन बुक करने का नजरिया रखा था। बाकी आधी पोजिशन में 24,050 का स्टॉप लॉस था। सुबह अगर शॉर्ट किया है तो क्लोजिंग में काटें। बाजार का बड़ा ट्रेंड अभी भी “गिरावट पर खरीदारी” का है। बाजार थोड़े कमजोर खिलाड़ियों को शायद बाहर करेगा। क्रूड भी उछलकर वापस 96 डॉलर प्रति बैरल तक आया है। यहां से बड़ी रैली के लिए क्रूड का 90 डॉलर प्रति बैरल के नीचे आना जरूरी है।
बाकी बची लॉन्ग पोजिशन पर 24,050 का सख्त स्टॉप लॉस रखें। आज बाजार ने एक शॉर्ट ट्रेड भी दी है। लेकिन शॉर्ट पोजिशन को निपटा कर जाएं। पोजिशनल री-एंट्री के लिए मार्केट के सिगनल का इंतजार करें।
बैंक निफ्टी पर स्ट्रैटेजी
बैंक निफ्टी में अब शायद एक करेक्शन बाकी है। 5548-55,000-55,500 तक की गिरावट का इंतजार करें। 2 दिन से बैंक निफ्टी में बेच कर पैसा बन रहा है।
डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।