Top Trading Ideas: कमजोर शुरुआत के बाद बाजार में रिकवरी की कोशिश कर रहा है। निचले स्तरों से निफ्टी करीब 60 प्वाइंट सुधरकर 25450 के करीब कामकाज कर रहा है। बैंक निफ्टी भी फ्लैट कामकाज कर रहा है। मिडकैप और स्मॉलकैप भी आज एक रेंज में है। INDIA VIX में 2% से ज्यादा की बढ़त दिखा रहा है। इस बीच डिफेंस शेयरों पर दबाव दिख रहा है। इंडेक्स करीब 1 परसेंट कमजोर हुआ। BEL निफ्टी का टॉप लूजर बना। वहीं भारत डायनेमिक्स वायदा के टॉप लूजर्स में शामिल हुआ। उधर मझगांव डॉक और गार्डन रीच में भी गिरावट देखने को मिला। ऐसे में बाजार जानकारों ने कुछ शेयरों में दांव लगाने की सलाह दी है जिनमें तगड़ा मुनाफा बन सकता है।