Top Trading Ideas: तेज उतार-चढ़ाव के बीच निफ्टी हल्की खरीदारी के साथ 24600 के ऊपर टिका है। RIL, M&M, टाटा स्टील और ITC सहारा दे रहे हैं। वहीं HDFC बैंक और इंफोसिस दबाव बना रहे हैं। बैंक निफ्टी में कमजोरी के साथ कारोबार कर रहा। मिडकैप और स्मॉलकैप में कंसोलिडेशन देखने को मिल रहा है। INDIA VIX करीब 5% चढ़ा। ऑटो शेयरों में आज फर्राटा रफ्तार देखने को मिली। इंडेक्स सवा परसेंट चढ़ा । हीरो मोटो के अलावा, ऑटो शेयरों में आयशर, बजाज ऑटो और TVS मोटर में अच्छी खरीदारी देखने को मिल रही है। साथ ही डिफेंस और मेटल शेयरों में भी अच्छी रौनक नजर आ रही है। वहीं IT और फार्मा में आज हल्का दबाव देखने को मिला। ऐसे में बाजार जानकारों ने कुछ शेयरों में दांव लगाने की सलाह दी है जिनमें तगड़ा मुनाफा बन सकता है।
Jindal Stainless- प्रकाश गाबा Jindal Stainless- के शेयर पर बुलिश नजर आ रहे है। उनका मानना है कि इस स्टॉक में 700 रुपये के स्टॉपलॉस के साथ खरीदारी करने की सलाह दी है। इस स्टॉक में 720 रुपये का टारगेट देखने को मिलेगा।
kalyan jewellers (Fut)- मानस जयसवाल kalyan jewellers के शेयर पर बियरिश नजर आ रहे है। उनका मानना है कि इस स्टॉक में 596 रुपये के स्टॉपलॉस के साथ बिकवाली करने की सलाह दी है। इस स्टॉक में 565 रुपये का टारगेट देखने को मिलेगा।
Abb India (Fut)- रचना वैद्य Abb India के शेयर पर बियरिश नजर आ रहे है। उनका मानना है कि इस स्टॉक में 5520 रुपये के स्टॉपलॉस के साथ बिकवाली करने की सलाह दी है। इस स्टॉक में 5200 रुपये का टारगेट देखने को मिलेगा।
सच्चिदानंद उत्तेकर की पसंद
Asian paints (Fut)-सच्चिदानंद उत्तेकर Asian paints के शेयर पर बुलिश नजर आ रहे है। उनका मानना है कि इस स्टॉक में 2406 रुपये के स्टॉपलॉस के साथ खरीदारी करने की सलाह दी है। इस स्टॉक में 2520-2565 रुपये का टारगेट देखने को मिलेगा।
Tvs Motors(Fut)-राजेश सातपुते Tvs Motors के शेयर पर बुलिश नजर आ रहे है। उनका मानना है कि इस स्टॉक में 2840 रुपये के स्टॉपलॉस के साथ खरीदारी करने की सलाह दी है। इस स्टॉक में 2920-2950 रुपये का टारगेट देखने को मिलेगा।
(डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सार्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।