Get App

Top trading ideas: मई सीरीज में जोरदार कमाई के लिए इन 10 स्टॉक्स को अपने पोर्टफोलियो में जरूर करें शामिल

Top trading ideas:पिछले हफ्ते के सभी कारोबारी दिनों में निफ्टी में तेजी देखने को मिली थी। निफ्टी ने 17550 पर बेस बनाने के बाद तेजी पकड़ी थी। निफ्टी ने वीकली चार्ट पर हायर हाई फॉर्मेशन के साथ एक लॉन्ग बुलिश कैंडलिस्टिक पैटर्न बनाया था। यही नहीं मोमेंटम इंडीकेटर डेली और वीकली टाइम फ्रेम पर तेजी के संकेत देते दिखे थे। बाजार जानकारों का कहना है कि आने वाले कारोबारी सत्रों में निफ्टी के 18200-18500 के अगले रजिस्टेंस की तरफ जाता दिख सकता है

Edited By: Sudhanshu Dubeyअपडेटेड May 02, 2023 पर 12:01 PM
Top trading ideas: मई सीरीज में जोरदार कमाई के लिए इन 10 स्टॉक्स को अपने पोर्टफोलियो में जरूर करें शामिल
ला ओपाला आरजी में 358 रुपए के स्टॉपलॉस के साथ, 412-430 रुपए के लक्ष्य के लिए खरीदारी करें 3-4 सप्ताह में ये स्टॉक 12 फीसदी रिटर्न दे सकता है

Top trading ideas: निफ्टी ने अंतत: दिसंबर 2022 के बाद से पहली बार अपना 18000 का मनोवैज्ञानिक स्तर हासिल कर लिया। 28 अप्रैल के खत्म हुए हफ्ते में निफ्टी में 2.5 फीसदी की बढ़त देखने को मिली है। पिछले कारोबारी दिन रियल्टी, टेक और इंफ्रा शेयरों की लीडरशिप में चौतरफा खरीदारी देखने को मिली थी। पिछले हफ्ते के सभी कारोबारी दिनों में निफ्टी में तेजी देखने को मिली थी। निफ्टी ने 17550 पर बेस बनाने के बाद तेजी पकड़ी थी। निफ्टी ने वीकली चार्ट पर हायर हाई फॉर्मेशन के साथ एक लॉन्ग बुलिश कैंडलिस्टिक पैटर्न बनाया था। यही नहीं मोमेंटम इंडीकेटर डेली और वीकली टाइम फ्रेम पर तेजी के संकेत देते दिखे थे।

बाजार जानकारों का कहना है कि आने वाले कारोबारी सत्रों में निफ्टी के 18200-18500 के अगले रजिस्टेंस की तरफ जाता दिख सकता है। इस जोन में हमें मुनाफा वसूली देखने के मिल सकती है। निफ्टी के लिए तत्काल सपोर्ट 17900-17800 के आसपास है। वहीं, 17500 पर बड़ा सपोर्ट है।

एंजेल वन के समित चव्हाण का कहना है कि ग्लोबल फ्रंट पर भी स्थितियां सुधरती नजर आ रही हैं। ये निश्चित रूप से तेजड़ियों के लिए शुभ संकेत है। जहां तक निफ्टी की बात है तो इसने निश्चित रूप से 17600 - 17550 के आसपास (200-एसएमए) पर अपनी स्थिति को मजबूत किया है। अब इसके लिए 17900 - 17700 पर तत्काल सपोर्ट देखने को मिल रहा है। समीत को उम्मीद है कि निफ्टी बहुत जल्द ऊपर की तरफ 18200 -18500 का अगला लक्ष्य हासिल करता दिख सकता है।

आइए एनालिस्ट्स के पसंदीदा ऐसे 10 स्टॉक्स पर नजर डालते हैं जिनमें अगले तीन-चार हफ्तों में डबल डिजिट कमाई हो सकती है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें