Top Trading Ideas: अगस्त सीरीज की कमजोर शुरुआत हुई। निफ्टी करीब 50 प्वाइंट की गिरावट के साथ 24700 के पास कामकाज कर रहा है। वहीं बैंक निफ्टी फ्लैट नजर आ रहा है जबकि मिडकैप और स्मॉल कैप मे भी हल्का दबाव दिख रहा है। इस बीच दाम घटाने के लिए फार्मा कंपनियों को ट्रंप की चिट्ठी के बाद फार्मा शेयर टूटे है। निफ्टी फार्मा इंडेक्स करीब 2 फीसदी फिसला है। डिवीज लैब, ऑरो फार्मा और सन फार्मा में तीन से 5% की गिरावट आई। मजबूत नतीजों से आयशर मोटर्स में टॉप गियर में पहुंचा है। आयशर मोटर्स करीब 5 परसेंट चढ़कर निफ्टी का टॉप गेनर बना। वहीं कल नतीजों के बाद मारुति आज 2 परसेंट मजबूत हुआ। ऐसे में बाजार जानकारों ने कुछ शेयरों में दांव लगाने की सलाह दी है जिनमें तगड़ा मुनाफा बन सकता है।
Apollo Hospitals- प्रकाश गाबा Apollo Hospitals के शेयर पर बुलिश नजर आ रहे है। उनका मानना है कि इस स्टॉक में 7450 रुपये के स्टॉपलॉस के साथ खरीदारी करने की सलाह दी है। इस स्टॉक में 7600 रुपये का टारगेट देखने को मिलेगा।
IRCTC (Fut)- मानस जयसवाल IRCTC के शेयर पर बियरिश नजर आ रहे है। उनका मानना है कि इस स्टॉक में 731 रुपये के स्टॉपलॉस के साथ बिकवाली करने की सलाह दी है। इस स्टॉक में 710 रुपये का टारगेट देखने को मिलेगा।
Hul- प्रकाश गाबा Hul के शेयर पर बुलिश नजर आ रहे है। उनका मानना है कि इस स्टॉक में 2470 रुपये के स्टॉपलॉस के साथ खरीदारी करने की सलाह दी है। इस स्टॉक में 2600-2620 रुपये का टारगेट देखने को मिलेगा।
BHEL- मानस जयसवाल BHEL के शेयर पर बियरिश नजर आ रहे है। उनका मानना है कि इस स्टॉक में 243 रुपये के स्टॉपलॉस के साथ बिकवाली करने की सलाह दी है। इस स्टॉक में 233-243 रुपये का टारगेट देखने को मिलेगा।
PI Industries- प्रकाश गाबा PI Industries के शेयर पर बुलिश नजर आ रहे है। उनका मानना है कि इस स्टॉक में 4090 रुपये के स्टॉपलॉस के साथ खरीदारी करने की सलाह दी है। इस स्टॉक में 4250 रुपये का टारगेट देखने को मिलेगा।
(डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सार्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।