Top Trading Ideas: इन शेयरों में मिलेंगा डबल मुनाफे का डोज, एक्सपर्ट्स हैं बुलिश, क्या आप करेंगे निवेश

बाजार में दूसरे दिन भी कंसोलिडेशन का मूड देखने को मिल रहा है। निफ्टी 25550 के करीब फ्लैट कामकाज कर रहा है। हालांकि बैंक निफ्टी में करीब 200 प्वाइंट नीचे फिसला है।ऐसे में बाजार जानकारों ने कुछ शेयरों में दांव लगाने की सलाह दी है जिनमें तगड़ा मुनाफा बन सकता है।

अपडेटेड Jul 02, 2025 पर 12:15 PM
सोनी पाठक Sbi Life के शेयर पर बुलिश नजर आ रही है। उनका मानना है कि इस स्टॉक में 204 रुपये के स्टॉपलॉस के साथ खरीदारी करने की सलाह दी है।

बाजार में दूसरे दिन भी कंसोलिडेशन का मूड देखने को मिल रहा है। निफ्टी 25550 के करीब फ्लैट कामकाज कर रहा है। हालांकि बैंक निफ्टी में करीब 200 प्वाइंट नीचे फिसला है। वहीं मिडकैप और स्मॉलकैप भी आज कमजोर देखने को मिल रही है। IT शेयरों में आज जोरदार खरीदारी देखने को मिल रही है।इंडेक्स करीब सवा परसेंट चढ़ा । इंफोसिस दो परसेंट से ज्यादा तेजी के साथ निफ्टी का टॉप गेनर बना। साथ ही TCS, विप्रो और कोफोर्ज में भी रौनक देखने को मिल रही है। वहीं फार्मा और मेटल में भी रौनक है, लेकिन डिफेंस और NBFCs में आज हल्की मुनाफावसूली देखने को मिल रही है। ऐसे में बाजार जानकारों ने कुछ शेयरों में दांव लगाने की सलाह दी है जिनमें तगड़ा मुनाफा बन सकता है।

प्रकाश गाबा की पसंद

Piramal Enterprises- प्रकाश गाबा Piramal Enterprises के शेयर पर बुलिश नजर आ रहे है। उनका मानना है कि इस स्टॉक में 1160 रुपये के स्टॉपलॉस के साथ खरीदारी करने की सलाह दी है। इस स्टॉक में 1200 रुपये का टारगेट देखने को मिलेगा।


कविता जैन की पसंद

JSW Steel:कविता जैन JSW Steel के शेयर पर बुलिश नजर आ रही है। उनका मानना है कि इस स्टॉक में 1020 रुपये के स्टॉपलॉस के साथ खरीदारी करने की सलाह दी है। इस स्टॉक 1045-1050 रुपये का टारगेट देखने को मिलेगा।

शिल्पा राउत की पसंद

Sbi Life- शिल्पा राउत Sbi Life के शेयर पर बुलिश नजर आ रही है। उनका मानना है कि इस स्टॉक में 1855 रुपये के स्टॉपलॉस के साथ खरीदारी करने की सलाह दी है। इस स्टॉक 1886-1900 रुपये का टारगेट देखने को मिलेगा।

मानस जयसवाल की पसंद

Titagrah Rail System- मानस जयसवाल Titagrah Rail System के शेयर पर बुलिश नजर आ रहे है। उनका मानना है कि इस स्टॉक में 952 रुपये के स्टॉपलॉस के साथ खरीदारी करने की सलाह दी है। इस स्टॉक में 985 रुपये का टारगेट देखने को मिलेगा।

सोनी पाठक की पसंद

L&T Finance (Fut)- सोनी पाठक Sbi Life के शेयर पर बुलिश नजर आ रही है। उनका मानना है कि इस स्टॉक में 204 रुपये के स्टॉपलॉस के साथ खरीदारी करने की सलाह दी है। इस स्टॉक 213-216रुपये का टारगेट देखने को मिलेगा।

(डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सार्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।