Top Trading Ideas: इन शेयरों में मिलेंगा डबल मुनाफे का डोज, एक्सपर्ट्स ने खेला दोनों तरफ का दांव, क्या आप करेंगे निवेश

Top Trading Ideas: सरकारी बैंकों में आज तगड़ी खरीदारी देखने को मिल रही है। निफ्टी PSU बैंक इंडेक्स करीब 1.5 परसेंट उछला है। दो परसेंट से ज्यादा की तेजी के साथ इंडियन बैंक बना वायदा का टॉप गेनर बना। बाजार जानकारों ने कुछ शेयरों में दांव लगाने की सलाह दी है जिनमें तगड़ा मुनाफा बन सकता है।

अपडेटेड Aug 11, 2025 पर 11:57 AM
Story continues below Advertisement
सच्चिदानंद उत्तेकर TITAN के शेयर पर बुलिश नजर आ रहे है। उनका मानना है कि इस स्टॉक में 3432 रुपये के स्टॉपलॉस के साथ खरीदारी करने की सलाह दी है।

Top Trading Ideas: हफ्ते के पहले दिन बाजार में बढ़त के साथ कारोबार कर रहा है। निफ्टी हल्की बढ़त के साथ 24450 के पार कारोबार करता नजर आ रहा है। बैंक निफ्टी आज OUTPERFORM कर रहा है। मिडकैप और स्मॉलकैप भी फ्लैट नजर आ रहे है। वहीं INDIA VIX 5% से ज्यादा उछला। सरकारी बैंकों में आज तगड़ी खरीदारी देखने को मिल रही है। निफ्टी PSU बैंक इंडेक्स करीब 1.5 परसेंट उछला है। दो परसेंट से ज्यादा की तेजी के साथ इंडियन बैंक बना वायदा का टॉप गेनर बना। वहीं SBI, बैंक ऑफ इंडिया और यूनियन बैंक में भी रौनक देखने को मिल रही है। साथ ही डिफेंस और रियल्टी में भी हल्की खरीदारी रही लेकिन IT और FMCG में दबाव दिख रहा है। ऐसे में बाजार जानकारों ने कुछ शेयरों में दांव लगाने की सलाह दी है जिनमें तगड़ा मुनाफा बन सकता है।

प्रकाश गाबा की पसंद

HDFC AMC- प्रकाश गाबा HDFC AMC के शेयर पर बियरिश नजर आ रहे है। उनका मानना है कि इस स्टॉक में 5600 रुपये के स्टॉपलॉस के साथ बिकवाली करने की सलाह दी है। इस स्टॉक में 5400 रुपये का टारगेट देखने को मिलेगा।


रचना वैद्य की पसंद

TATA MOTORS (FUT)- रचना वैद्य TATA MOTORS के शेयर पर बियरिश नजर आ रही है। उनका मानना है कि इस स्टॉक में 648 रुपये के स्टॉपलॉस के साथ बिकवाली करने की सलाह दी है। इस स्टॉक में 620-600 रुपये का टारगेट देखने को मिलेगा।

मानस जयसवाल की पसंद

TITAGARH RAIL (FUT)- मानस जयसवाल TITAGARH RAIL के शेयर पर बियरिश नजर आ रहे है। उनका मानना है कि इस स्टॉक में 826 रुपये के स्टॉपलॉस के साथ बिकवाली करने की सलाह दी है। इस स्टॉक में 750 रुपये का टारगेट देखने को मिलेगा।

आशीष बहेती की पसंद

HDFC LIFE-आशीष बहेती HDFC LIFE के शेयर पर बुलिश नजर आ रहे है। उनका मानना है कि इस स्टॉक में 745 रुपये के स्टॉपलॉस के साथ खरीदारी करने की सलाह दी है। इस स्टॉक में 775-790 रुपये का टारगेट देखने को मिलेगा।

राजेश सतपुते की पसंद

INFOSYS (FUT)-राजेश सतपुते INFOSYS के शेयर पर बुलिश नजर आ रहे है। उनका मानना है कि इस स्टॉक में 1410 रुपये के स्टॉपलॉस के साथ खरीदारी करने की सलाह दी है। इस स्टॉक में 1465-1480 रुपये का टारगेट देखने को मिलेगा।

सच्चिदानंद उत्तेकर की पसंद

TITAN (FUT)-सच्चिदानंद उत्तेकर TITAN के शेयर पर बुलिश नजर आ रहे है। उनका मानना है कि इस स्टॉक में 3432 रुपये के स्टॉपलॉस के साथ खरीदारी करने की सलाह दी है। इस स्टॉक में 3530-3580 रुपये का टारगेट देखने को मिलेगा।

(डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सार्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।