Stock market : मंथली एक्सपायरी के दिन निफ्टी में ऊपरी स्तरों से दबाव देखने को मिल रहा है। निफ्टी दिन के शिखर से करीब 100 अंक फिसलकर 24750 के करीब दिख रहा है। बैंक निफ्टी भी ऊपरी स्तरों से 600 अंक से ज्यादा गिरा है। मिडकैप और स्मॉलकैप आज ज्यादा कमजोर हुए हैं। साथ ही बाजार में वोलैटिलिटी भी बढ़ी है। वोलैटिलिटी इंडेक्स इंडिया VIX 6 फीसदी उछला है। रियल्टी और मेटल में आज सबसे ज्यादा दबाव है। वहीं ऑटो और सरकारी बैंकों में खरीदारी का मूड है। ऑटो शेयरों में M&M करीब दो फीसदी चढ़ा है। साथ ही मारुति, टाटा मोटर्स और बजाज ऑटो में भी रौनक है।
