Get App

Top Trading Picks : बहुत ही कम समय में करना चाहते हैं दमदार कमाई, तो मार्केट दिग्गजों के पसंदीदा इन शेयरों पर लगाएं दांव

Top Trading Picks : पसंदीदा शेयरों पर बात करते हुए फिनबर्ग मैनेजमेंट की मधु बंसल ने कहा कि उनको जुबिलेंट फूडवर्क्स का शेयर अच्छा लग रहा है। IDBI कैपिटल की क्षितिजा सालवी ने अपना हाई कन्विक्शन वाला स्टॉक बताते हुए कहा कि उनको डीएलएफ का शेयर काफी अच्छा लग रहा है

Edited By: Sudhanshu Dubeyअपडेटेड Jul 28, 2026 पर 1:07 PM
Top Trading Picks : बहुत ही कम समय में करना चाहते हैं दमदार कमाई, तो मार्केट दिग्गजों के पसंदीदा इन शेयरों पर लगाएं दांव
Top Trading Picks :मार्केट टेक्निकल्स पर चर्चा करते हुए नूरेश मेरानी ने कहा कि उनको मेट्रोपॉलिस हेल्थ केयर का शेयर अच्छा लग रहा है। इस स्टॉक में शॉर्ट टर्म ब्रेकआउट है और सेक्टर में भी ट्रेंड अच्छा है

Top Trading Picks : भारतीय शेयर बाजार में आज मामूली बढ़त देखने को मिल रही है। निफ्टी 24,000 के आसपास है। फिलहाल सेंसेक्स करीब 95 अंक या 0.12 प्रतिशत बढ़कर 76,930 के आसपास पर और निफ्टी 28 अंक यानी 0.11 प्रतिशत बढ़कर 24,025 के करीब कारोबार कर रहा है। मार्केट्स में आज कारोबारी हफ्ते का दूसरा दिन है। बाजार हल्के हरे निशान में है। कुछ खास स्पेससेस और सेक्टर्स में तेजी है। आईटी स्पेस इनमें शामिल है। कोफोर्ज के नतीजे अनुमान से काफी बेहतर रहे है। इसके अलावा इस सेक्टर को कोस्पी यानी साउथ कोरिया के मार्केट में आई गिरावट का भी फायदा मिल रहा है। बैंक निफ्टी में हल्की गिरावट है। उधर मिड कैप इंडेक्स फ्लैट चल रहा है लेकिन हरे निशान में है। स्माल कैप इंडेक्स की बात करें तो इसकी शुरुआत हरे निशान के साथ हुई थी लेकिन यह अब नीचे आ गया है। ऑटो में भी बढ़िया रफ्तार है। इसके अलावा रियलिटी स्पेस में भी तेजी है।

ऐसे में अपने पसंदीदा शेयरों पर बात करते हुए फिनबर्ग मैनेजमेंट की मधु बंसल ने कहा कि उनको जुबिलेंट फूडवर्क्स (jubilant foodworks) का शेयर अच्छा लग रहा है। इसमें बहुत अच्छा मोमेंटम दिख रहा है। इस स्टॉक में 418 रुपए के स्टॉप लॉस के साथ, 472 रुपए के टारगेट के लिए खरीदारी की सलाह होगी।

IDBI कैपिटल की क्षितिजा सालवी ने अपना हाई कन्विक्शन वाला स्टॉक बताते हुए कहा कि उनको डीएलएफ का शेयर काफी अच्छा लग रहा है। डीएलएफ में नीचे के लेवल से बाइंग आई है। आज इस स्टॉक में अच्छा खासा मोमेंटम है। इसमें स्टॉक में 646 रुपए के स्टॉप लॉस के साथ 710 रुपए के टारगेट के लिए खरीदारी की सलाह है।

मंत्री फिनमार्ट के अरुण कुमार मंत्री ने कहा कि उनको आज के लिए Hexaware Technologies का शेयर बहुत अच्छा लग रहा है। इसमें काफी एक्सीलेंट ब्रेकआउट हुआ है और वॉल्यूम्स देखें तो लास्ट तीन हफ्तों के हाईएस्ट वॉल्यूम्स देखने को मिल रहे हैं। ऐसे में हेक्सावेयर टेक्नोलॉजी में 598 रुपए के आसपास, 580 रुपए के स्टॉप लॉस के साथ 662 रुपए तक के टारगेट के लिए खरीदारी करने की सलाह है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें