Torrent Power का QIP 2 दिसंबर को खुला, फ्लोर प्राइस 1555.75 रुपये तय किया गया

टॉरेंट पावर ने अपने क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल प्लेसमेंट (QIP) के लिए फ्लोर प्राइस 1555.75 रुपये प्रति इक्विटी शेयर तय किया है। यह कंपनी के शेयर के 2 दिसंबर के क्लोजिंग प्राइस के मुकाबले 1.60 पर्सेंट डिस्काउंट पर है। कंपनी ने एक्सचेंजों को बताया कि QIP की शुरुआत 2 दिसंबर को हुई। शेयर बाजार में 2 दिसंबर को टॉरेंट पावर का शेयर 1,581.10 रुपये पर बंद हुआ

अपडेटेड Dec 02, 2024 पर 7:47 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
टॉरेंट पावर के शेयरहोल्डर्स ने इस साल के शुरू में 5,000 करोड़ रुपये तक फंड जुटाने को मंजूरी थी।

Torrent Power: टॉरेंट पावर ने अपने क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल प्लेसमेंट (QIP) के लिए फ्लोर प्राइस 1555.75 रुपये प्रति इक्विटी शेयर तय किया है। यह कंपनी के शेयर के 2 दिसंबर के क्लोजिंग प्राइस के मुकाबले 1.60 पर्सेंट डिस्काउंट पर है। कंपनी ने एक्सचेंजों को बताया कि QIP की शुरुआत 2 दिसंबर को हुई। शेयर बाजार में 2 दिसंबर को टॉरेंट पावर का शेयर 1,581.10 रुपये पर बंद हुआ।

कंपनी ने स्टॉक एक्सचेंजों को बताया, 'हम आपको यह बताना चाहते हैं कि बोर्ड की फंड जुटाने वाली कमेटी ने सेबी आईसीडीआर रेगुलेशंस के रेगुलेशन 171 (B)(i) के मुताबिक, इस इश्यू के लिए 'जरूरी तारीख' तय कर दी है और इस हिसाब से फ्लोर प्राइस भी 1555.75 रुपये प्रति इक्विटी शेयर तय कर दिया गया है।' इससे पहले सीएनबीसी-टीवी18 ने खबर दी थी कि गुजरात के टॉरेंट ग्रुप की एनर्जी इकाई क्वॉलिफाइड इंस्टीट्यूशनल प्लेसमेंट के जरिये 4,000 करोड़ रुपये जुटाने की तैयारी में है।

टॉरेंट पावर के शेयरहोल्डर्स ने इस साल के शुरू में 5,000 करोड़ रुपये तक फंड जुटाने को मंजूरी थी। इस QIP का मकसद अधिग्रहणों के लिए कैश का इंतजाम करना और ग्रोथ के लिए फंड सुनिश्चित करना है। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) में 2 दिसंबर को कंपनी का शेयर 4.66 पर्सेंट की बढ़त के साथ 1,581.10 रुपये पर बंद हुआ।


कंपनी के शेयरों ने इस साल अब तक 68.37 पर्सेंट का रिटर्न दिया है, जबकि इसी अवधि में सेंसेक्स की ग्रोथ 11.04 पर्सेंट रही। सितंबर तिमाही में टॉरेंट पावर का नेट प्रॉफिट सालाना 8 पर्सेंट की बढ़ोतरी के साथ 496 करोड़ रुपये रहा, जबकि पिछले साल की इसी अवधि में यह आंकड़ा 542.5 करोड़ रुपये था। संबंधित अवधि में कंपनी का रेवेन्यू 3.1 पर्सेंट की बढ़त के साथ 7,175.81 करोड़ रुपये रहा। एक साल पहले इसी अवधि में यह आंकड़ा 6,960.92 करोड़ रुपये था।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।