टोयोटा ने भारत में अपनी पॉपुलर सिडान यारिस लॉन्च कर दी है। कंपनी ने भारत में इस कार के पेट्रोल वेरिएंट की कीमत 8.75 लाख से लेकर 12.85 लाख रुपये तक रखी है। कंपनी ने नई यारिस में एलईडी डेटाइम रनिंग लाइट्स, एलईडी पार्किंग लाइट्स, 15-इंच अलॉय व्हील्स और बेहतरीन स्टाइल के साथ बेहतर व्हीलबेस और आरामदायक केबिन दिया है। कार में एलईडी टेललाइ्स भी दी गई हैं।
