Get App

उम्मीद से भी बेहतर रही ट्रैक्टर बिक्री, जानिए क्या है M&M और Escorts Kubota पर एनालिस्ट की राय

अच्छी फेस्टिव डिमांड , सामान्य से अच्छे वॉल्यूम और जलाशयों में पानी के बेहतर स्तर के चलते अक्टूबर में ट्रैक्टर बिक्री में मजबूती रही

Edited By: Sudhanshu Dubeyअपडेटेड Nov 09, 2022 पर 4:33 PM
उम्मीद से भी बेहतर रही ट्रैक्टर बिक्री, जानिए क्या है M&M और Escorts Kubota पर एनालिस्ट की राय
Edelweiss ने 28 अक्टूबर को जारी अपने रिपोर्ट में Mahindra and Mahindra को ‘buy’ कॉल दिया है

अक्टूबर महीनें में ट्रैक्टर बिक्री में उम्मीद से बेहतर बढ़त देखने को मिली है। सितंबर की तेजी अक्टूबर में भी जारी रही है। सेंटीमेंट में सुधार के साथ ही अक्टूबर में ट्रैक्टर बिक्री रिकॉर्ड हाई पर जाती नजर आई है। बाजार जानकारों का अनुमान था कि तिमाही आधार पर ट्रैक्टर बिक्री सपाट रह सकती है। अनुमान के विपरीत ट्रैक्टर बिक्री में तिमाही आधार पर 12 फीसदी की बढ़त देखने को मिली है। अक्टूबर महीनें में M&M और Escorts Kubota ने रिकॉर्ड ट्रैक्टर बिक्री की है। अक्टूबर में महीनें में देश की सबसे बड़ी ट्रैक्टर निर्माता कंपनी M&M करीब 52000 ट्रैक्टर बेचे हैं। इस अवधि में कंपनी की ट्रैक्टर बिक्री में सालाना आधार पर 11 फीसदी की बढ़त देखने को मिली है। हालांकि ब्रोकरेज हाउसेज का मानना था कि अक्टूबर में कंपनी के बिक्री सपाट रह सकती है।

देश की तीसरी सबसे बड़ी ट्रैक्टर बनाने वाली कंपनी Escorts Kubota ने दिसंबर में 14,500 ट्रैक्टर बेचे हैं। Nomura के मुताबिक ये कंपनी द्वारा अब तक की गई सबसे बेहतर मंथली बिक्री है। इस साल (जनवरी से अक्टूबर 2022) कंपनी की औसत मासिक बिक्री 8,688.7 यूनिट के आसपास रही है। वहीं, पिछले 5 सालों में कंपनी की अक्टूबर महीने में होने वाली औसत बिक्री 13632 यूनिट रही है।

Kotak Institutional Equities (KIE) का कहना है कि अप्रैल 2022 में घरेलू ट्रैक्टर बिक्री के वॉल्यूम में सालाना आधार पर हाई सिंगल डिजिट की ग्रोथ देखने को मिली है। अच्छी फेस्टिव डिमांड , सामान्य से अच्छे वॉल्यूम और जलाशयों में पानी के बेहतर स्तर के चलते अक्टूबर में ट्रैक्टर बिक्री में मजबूती रही। इसके अलावा रबी के फसलों की हाई MSPने भी ट्रैक्टर बाजार पर अपना असर दिखाया।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें