Trade setup for 18th December: बाजार खुलने से पहले इन आंकड़ों पर गौर करना जरूरी
निफ्टी 50 में 17 दिसंबर को 1.35 पर्सेंट की गिरावट रही। लगातार दूसरे सत्र में इस सूचकांक में सुस्ती देखने को मिली। 18 दिसंबर को फेडरल रिजर्व की बैठक के नतीजों से पहले तमाम सेक्टरों में बिकवाली देखने को मिली। सूचकांक सभी अहम मूविंग एवरेज से नीचे पहुंच चुका है, जो बाजार में कमजोरी का संकेत दे रहा है। एक्सपर्ट्स के मुताबिक, अगर इंडेक्स 24,200-24,000 जोन का बचाव करने में सफल नहीं रहता है, तो बेयर्स को मजबूती मिल सकती है
MoneyControl News
अपडेटेड Dec 17, 2024 पर 11:09 PM
एक्सपर्ट्स के मुताबिक, अगर निफ्टी इंडेक्स 24,200-24,000 जोन का बचाव करने में सफल नहीं रहता है, तो बेयर्स को मजबूती मिल सकती है।
निफ्टी 50 में 17 दिसंबर को 1.35 पर्सेंट की गिरावट रही। लगातार दूसरे सत्र में इस सूचकांक में सुस्ती देखने को मिली। 18 दिसंबर को फेडरल रिजर्व की बैठक के नतीजों से पहले तमाम सेक्टरों में बिकवाली देखने को मिली। सूचकांक सभी अहम मूविंग एवरेज से नीचे पहुंच चुका है, जो बाजार में कमजोरी का संकेत दे रहा है। एक्सपर्ट्स के मुताबिक, अगर इंडेक्स 24,200-24,000 जोन का बचाव करने में सफल नहीं रहता है, तो बेयर्स को मजबूती मिल सकती है।
हम यहां कुछ डेटा प्वाइंट्स उपलब्ध करा रहे हैं, जो आपको ट्रेडिंग में मुनाफा हासिल करने में मददगार हो सकते हैं:
1) निफ्टी 50 के लिए अहम लेवल (24,336)
पिवट प्वाइंट्स पर आधारित रेजिस्टेंस: 24,544, 24,619 और 24,742
पिवट प्वाइंट्स पर आधारित सपोर्ट: 24,299, 24,223 और 24,101
स्पेशल फॉर्मेशन: निफ्टी 50 ने डेली टाइमफ्रेम पर लॉन्ग बेयरिश कैंडलस्टिक पैटर्न बना रखा है। इसके अलावा, मोमेंटम इंडिकेटर RSI में हाई-लोअर फॉर्मेशन और नेगेटिव क्रॉस ओवर बन रहा है, जो कमजोरी की तरफ इशारा कर रहा है।
2) बैंक निफ्टी के लिए अहम लेवल (52,835)
पिवट प्वाइंट्स पर आधारित रेजिस्टेंस: 53,328, 53,518 और 53,826
पिवट प्वाइंट्स पर आधारित सपोर्ट: 52,712, 52,522 और 52,214
Fibonacci रीट्रेसमेंट पर आधारित रेजिस्टेंस: 54,467, 55,738
Fibonacci रीट्रेसमेंट पर आधारित सपोर्ट: 52,318, 51,844
स्पेशल फॉर्मेशन: बैंक निफ्टी ने डेली चार्ट पर लोअर हाई-लोअर लो फॉर्मेशन बना रखा है, जो 10 दिन के EMA से नीचे चला गया है, लेकिन 20 दिन के EMA (52,757) पर सपोर्ट ले रहा है।
3) निफ्टी कॉल ऑप्शंस डेटा
वीकली ऑप्शंस डेटा के मुताबिक, मैक्सिमम कॉल ओपन इंटरेस्ट 1.4 करोड़ कॉन्ट्रैक्ट्स के साथ 25,000 स्ट्राइक है। यह लेवल शॉर्ट टर्म में निफ्टी के लिए अहम रेजिस्टेंस लेवल के तौर पर काम कर सकता है। इसके बाद यह आंकड़ा 25,500 स्ट्राइक (1.07 करोड़ कॉन्ट्रैक्ट्स के साथ) और 24,700 स्ट्राइक (1.01 करोड़ कॉन्ट्रैक्ट्स के साथ) था।
4) निफ्टी पुट ऑप्शंस डेटा
पुट साइड में मैक्सिमम ओपन इंटरेस्ट 79.61 लाख कॉन्ट्रैक्ट्स के साथ 23,900 स्ट्राइक पर देखा गया, जो निफ्टी के लिए अहम सपोर्ट लेवल के तौर पर काम कर सकता है। इसके बाद यह आंकड़ा 24,000 स्ट्राइक (77.33 लाख कॉन्ट्रैक्ट्स) और 23,500 स्ट्राइक (62.38 लाख कॉन्ट्रैक्ट्स) था।
5) बैंक निफ्टी कॉल ऑप्शंस डेटा
मंथली ऑप्शंस डेटा के मुताबिक, मैक्सिमम कॉल ओपन इंटरेस्ट 34.12 लाख कॉन्ट्रैक्ट्स के साथ 54,000 स्ट्राइक पर देखा गया। यह शॉर्ट टर्म में इंडेक्स के लिए अहम रेजिस्टेंस लेवल के तौर पर काम कर सकता है। इसके बाद यह आंकड़ा 53,500 स्ट्राइक (23.79 लाख कॉन्ट्रैक्ट्स) और 54,500 स्ट्राइक (21.18 लाख कॉन्ट्रैक्ट्स) था।
6) बैंक निफ्टी पुट ऑप्शंस डेटा
पुट साइड में मैक्सिमम ओपन इंटरेस्ट 16.92 लाख कॉन्ट्रैक्ट्स के साथ 52,000 स्ट्राइक पर देखा गया, जो इस इंडेक्स के लिए अहम सपोर्ट लेवल के तौर पर काम कर सकता है। इसके बाद यह आंकड़ा 52,500 स्ट्राइक (16.82 लाख कॉन्ट्रैक्ट्स) और 51,000 स्ट्राइक (15.03 लाख कॉन्ट्रैक्ट्स) था।
डिस्क्लेमरः मनीकंट्रोल पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए जिम्मेदार नहीं है। यूजर्स को मनीकंट्रोल की सलाह है कि निवेश से जुड़ा कोई भी फैसला लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।