Trade setup for today : 23700 से ऊपर टिके रहने पर निफ्टी में 24000 का लेवल मुमकिन
Nifty Trade Setup : बाजार जानकारों का कहना है कि 23500 से नीचे की कोई भी गिरावट निफ्टी को 23,300 के स्तर की ओर ले जा सकती है। लेकिन 23,700 से ऊपर टिके रहने पर तेजी आ सकती है और इंडेक्स 24,000 के स्तर की ओर जा सकता है जो आगे और मजबूत तेजी आने के लिए अहम है
MoneyControl News
अपडेटेड Jan 09, 2025 पर 8:18 AM
Trade Setup : बाजार में उतार-चढ़ाव को मापने वाला इंडिया VIX 1.33 फीसदी गिरकर 14.47 पर आ गया। इसमें कल एक और सत्र में इसमें गिरावट का सिलसिला जारी रहा
Market today : निफ्टी 50 इंडेक्स ने दिन के निचले स्तर से करीब 200 अंकों की शानदार रिकवरी दिखाई और 8 जनवरी को निगेटिव रुझान के साथ सपाट बंद हुआ। इसने अपवर्ड स्लोपिंग सपोर्ट ट्रेंडलाइन (जो लगभग 23,500 पर स्थित है) पर सपोर्ट लिया। इंडेक्स 23,700 (200-डे ईएमए) से थोड़ा नीचे बंद हुआ। इससे इस बात की पुष्टि होती है कि इंडेक्स 23,500-24,000 के स्तर की रेंज में बना हुआ है। मार्केट एक्सपर्ट्स का कहना कि निचले बैंड से नीचे कोई भी गिरावट इंडेक्स को 23,300 ज़ोन की ओर ले जा सकती है, लेकिन 23,700 से ऊपर टिके रहने से तेजी आ सकती है और निफ्टी 24,000 की ओर बढ़ सकता है (जो आगे की मजबूत अपवर्ड रैली के लिए जरूरी है)।
यहां आपको कुछ ऐसे आंकड़े दे रहे हैं जिनके आधार पर आपको मुनाफे वाले सौदे पकड़ने में आसानी होगी।
निफ्टी 50 के लिए अहम स्तर (23,689)
पिवट प्वांइट पर आधारित सपोर्ट : 23,548, 23,488 और 23,390
पिवट प्वांइट पर आधारित रजिस्टेंस : 23,743, 23,804 और 23,901
बैंक निफ्टी के लिए प्रमुख स्तर (49,835)
पिवट पॉइंट्स पर आधारित रजिस्टेंस: 50,151, 50,354, और 50,681
पिवट पॉइंट्स पर आधारित सपोर्ट: 49,497, 49,294, और 48,967
फिबोनैचि रिट्रेसमेंट पर आधारित रजिस्टेंस: 50,455, 51,110
फिबोनैचि रिट्रेसमेंट पर आधारित सपोर्ट: 49,276, 47,873
निफ्टी कॉल ऑप्शन डेटा
वीकली बेसिस पर 24,000 की स्ट्राइक पर 1.33 करोड़ कॉन्ट्रैक्ट का अधिकतम कॉल ओपन इंटरेस्ट देखने को मिला है जो आगे आने वाले कारोबारी सत्रों में अहम रजिस्टेंस लेवल का काम करेगा।
निफ्टी पुट ऑप्शन डेटा
23,000 की स्ट्राइक पर 1.04 कॉन्ट्रैक्ट का अधिकतम पुट ओपन इंटरेस्ट देखने को मिला है जो आने वाले कारोबारी सत्रों में अहम सपोर्ट लेवल का काम करेगा।
बैंक निफ्टी में 52,000 की स्ट्राइक पर 21.67 लाख कॉन्ट्रैक्ट का अधिकतम कॉल ओपन इंटरेस्ट देखने को मिला है जो आगे आने वाले कारोबारी सत्रों में अहम रजिस्टेंस लेवल का काम करेगा।
बैंक निफ्टी पुट ऑप्शन डेटा
50,000 की स्ट्राइक पर 12.11 लाख कॉन्ट्रैक्ट का अधिकतम पुट ओपन इंटरेस्ट देखने को मिला है जो आगे आने वाले कारोबारी सत्रों में अहम रजिस्टेंस लेवल का काम करेगा।
एफआईआई और डीआईआई फंड फ्लो
इंडिया VIX
बाजार में उतार-चढ़ाव को मापने वाला इंडिया VIX 1.33 फीसदी गिरकर 14.47 पर आ गया। इसमें कल एक और सत्र में इसमें गिरावट का सिलसिला जारी रहा। हालांकि,यह 14 के स्तर से ऊपर बना हुआ है,जिससे बुल्स के लिए निगेटिव रुझान बना हुआ है।
पुट कॉल रेशियो
बाजार के मूड को दर्शाने वाला निफ्टी पुट-कॉल रेशियो (PCR) 8 जनवरी को बढ़कर 0.86 हो गया,जो पिछले सत्र में 0.82 के स्तर पर था। गौरतलब है कि 0.7 से ऊपर या 1 को पार पीसीआर का जाना आम तौर पर तेजी की भावना का संकेत माना जाता है। जबकि 0.7 से नीचे या 0.5 की ओर गिरने वाला अनुपात मंदी की भावना का संकेत होता है।
F&O बैन के अंतर्गत आने वाले स्टॉक
F&O सेगमेंट के अंतर्गत प्रतिबंधित प्रतिभूतियों में वे कंपनियां शामिल होती हैं, जिनके डेरिवेटिव अनुबंध मार्केट वाइड पोजीशन लिमिट के 95 फीसदी से ज्यादा हो जाती हैं।
एफएंडओ प्रतिबंध में नए शामिल स्टॉक : एलएंडटी फाइनेंस
एफएंडओ प्रतिबंध में पहले से शामिल स्टॉक : बंधन बैंक, हिंदुस्तान कॉपर, मणप्पुरम फाइनेंस, आरबीएल बैंक
एफएंडओ प्रतिबंध से हटाए गए स्टॉक : कोई नहीं
डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।