Nifty Outlook: लगातार चौथे कारोबारी हफ्ते निफ्टी गिरावट के साथ बंद हुआ और अब 23 मार्च से शुरू होने वाले अगले कारोबारी हफ्ते भी खास बुलिश रुझान नहीं दिख रहा है। पिछले कारोबारी हफ्ते मैक्रो लेवल पर रुपया रिकॉर्ड निचले स्तर पर आ गया और कच्चे तेल की तेजी ने परेशान किया और आगे भी इसका दबाव मार्केट पर दिख सकता है। हालांकि बढ़ते ट्रेड ट्रेड डेफिसिट और बढ़ती मुद्रास्फीति के बीच इस बात के आसार बढ़े हैं कि आरबीआई अप्रैल महीने की नीतिगत बैठक में यथास्थिति बनाए रख सकता है।
एक कारोबारी दिन पहले कैसा रहा मार्केट?
निफ्टी 50 एक कारोबारी दिन पहले शुक्रवार 20 मार्च को 10.8 प्वाइंट्स की बढ़त के साथ खुला और दोपहर करीब 11:30 तक मजबूत बना रहा। हालांकि इसके बाद बाद इसे गुरुवार के हाई लेवल और 5-DEMA यानी 23,343 पर रेजिस्टेंस झेलना पड़ा। । निफ्टी 23,350 के लेवल को नहीं बनाए रख सका और इंट्रा-डे हाई से 277 अंकों की गिरावट के बाद दिन के आखिरी तक अधिककर बढ़त कम हो गई। हालांकि निफ्टी 112 अंकों की तेजी के साथ 23,114 पर बंद हुआ लेकिन वीकली आधार पर इंडेक्स 0.16% की मामूली गिरावट के साथ बंद हुआ। सेक्टरवाइज बात करें तो आईटी, पीएसयू बैंक और फार्मा में तेजी रही तो रियल्टी, फाइनेंशियल सर्विसेज और प्राइवेट बैंक में गिरावट रही। ब्रोडर लेवल पर बात करें तो निफ्टी मिडकैप 100 शुक्रवार को 0.67% की बढ़त के साथ बंद हुआ तो निफ्टी स्मॉलकैप 100 लगभग फ्लैट रहा।
अब आगे को लेकर क्या कहना है एक्सपर्ट्स का?
घरेलू ब्रोकरेज फर्म मोतीलाल ओसवाल के सिद्धार्थ खेमका का कहना है कि मार्केट का रुझान सतर्क बना हुआ है और नियर टर्म में तेजी सीमित रह सकती है। एक और घरेलू ब्रोकरेज फर्म एचडीएफसी सिक्योरिटीज के नागराज शेट्टी का भी कहना है कि निफ्टी का शॉर्ट-टर्म ट्रेंड कमजोर है और किसी भी तेजी पर “सेल ऑन राइज” का मौका हो सकता है। उनका कहना है कि निफ्टी अगर 22,900 के नीचे आता है तो यह 22,500 तक आ सकता है जबकि अपसाइड इसे 23,380 पर रेजिस्टेंस झेलना पड़ सकता है।
एलकेपी सिक्योरिटीज के रूपक डे के मुताबिक शॉर्ट टर्म में थोड़ी रिकवरी दिख सकती है और निफ्टी 23,400-23,600 जोन में पहुंच सकता है। रूपक डे के मुताबिक 22,950-23,000 अहम सपोर्ट लेवल बना हुआ है जिसके नीचे आने पर फिर से बेयरेश रुझान बन सकता है। एचडीएफसी सिक्योरिटीज के विनय राजानी का कहना है कि ऊपर जाने के लिए निफ्टी को 22,930 का लेवल बनाए रखना जरूरी है तो साथ ही में ऊपर की तरफ 23,378 और 23,868 अहम रेजिस्टेंस बने हुए हैं। सेंट्रम फिनवर्स के नीलेशन जैन के मुताबिक 22,900 निफ्टी के लिए फिलहाल अहम सपोर्ट लेवल है और अगर यह टूटता है तो यह 22,600 तक फिसल सकता है जबकि अपसाइड करीब 23,500 के गैप जोन के आस-पास रेजिस्टेंस दिख रहा है।
डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए सलाह या विचार एक्सपर्ट/ब्रोकरेज फर्म के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदायी नहीं है। यूजर्स को मनीकंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले हमेशा सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।