Ashish Kacholia का दो नए स्टॉक्स पर दांव, इन दो में बढ़ी होल्डिंग तो इन दो में हुई कम, मिलाएं अपने पोर्टफोलियो से

Ashish Kacholia Portfolio: आम निवेशकों की नजरें आशीष कचोलिया जैसे दिग्गज निवेशक के पोर्टफोलियो पर रहती है। दिसंबर 2025 के शेयरहोल्डिंग पैटर्न से नई बातें सामने आई हैं जैसे कि आशीष कचोलिया ने दो नए स्टॉक्स को अपने पोर्टफोलियो में जगह दी है तो दो में होल्डिंग हल्की की है और दो में होल्डिंग बढ़ाई है। चेक करें इन सभी स्टॉक्स की लिस्ट और लेटेस्ट होल्डिंग

अपडेटेड Mar 22, 2026 पर 10:16 AM
Story continues below Advertisement
Ashish Kacholia Portfolio: दिसंबर 2025 तिमाही में आशीष कचोलिया के पोर्टफोलियो में क्या बदलाव हुए, इसकी डिटेल्स सामने आ गई है।

Ashish Kacholia Portfolio: नियमों के मुताबिक कंपनियों को 1% या इससे अधिक होल्डिंग वाले शेयरहोल्डर्स के नाम का खुलासा करना अनिवार्य है। इसमें सामने आता है कि आशीष कचोलिया जैसे दिग्गज निवेशकों के पोर्टफोलियो में कौन-से नए स्टॉक्स शामिल हुए हैं तो किस स्टॉक में होल्डिंग कम हुई है या बढ़ी है। इस पर आम निवेशकों की भी नजरें रहती हैं। दिसंबर 2025 तिमाही में आशीष कचोलिया के पोर्टफोलियो में क्या बदलाव हुआ, इसकी डिटेल्स सामने आ गई है। इसके मुताबिक आशीष कचोलिया के पोर्टफोलियो में दो नए स्टॉक्स- टेकएरा इंजीनियरिंग (TechEra Engineering) और एडकाउंटी मीडिया (Adcounty Media) शामिल हुए हैं।

हालांकि ध्यान दें कि 1% से कम होल्डिंग का खुलासा अनिवार्य नहीं होता है तो यह पक्के तौर पर नहीं कह सकते हैं कि पहले ये स्टॉक्स उनके पोर्टफोलियो में थे या नहीं लेकिन अगर था तो होल्डिंग 1% से कम ही रही। इसके अलावा उनके पोर्टफोलियो में जो स्टॉक्स की होल्डिंग बढ़ी तो दो का वजन कम हुआ।

Ashish Kacholia Portfolio: नए स्टॉक्स में इतनी हिस्सेदारी


आशीष कचोलिया के पोर्टफोलियो में पिछली तिमाही अक्टूबर-दिसंबर 2025 में टेकएरा इंजीनियरिंग और एडकाउंटी मीडिया शामिल हुए। दिसंबर 2025 तिमाही के शेयरहोल्डिंग पैटर्न के हिसाब से आशीष कचोलिया के पोर्टफोलियो में टेकएरा इंजीनियरिंग के 7,98,400 शेयर हैं जोकि 4.8% होल्डिंग के बराबर है। इसके अलावा उनके पोर्टफोलियो में दिसंबर 2025 तिमाही में एडकाउंटी मीडिया के 656,000 शेयर दिखे जोकि 2.9% होल्डिंग के बराबर है। इनके शेयरों के मौजूदा स्थिति की बात करें तो शुक्रवार 20 मार्च को बीएसई पर टेकएरा इंजीनियरिंग के शेयर एनएसई पर 4.98% की बढ़त के साथ ₹183.40 और एडकाउंटी मीडिया के शेयर बीएसई पर 3.56% की गिरावट के साथ ₹112.35 पर बंद हुए थे।

Ashish Kacholia Portfolio: इन स्टॉक्स में इतनी घटी-बढ़ी होल्डिंग

अब होल्डिंग में उतार-चढ़ाव वाले स्टॉक्स की बात करें तो आशीष कचोलिया ने गुजरात अपोलो (Gujarat Apollo) में अपनी होल्डिंग 1.2% बढ़ाकर 2.3% और नॉलेज मरीन (Knowledge Marine) में 2.8% से बढ़ाकर 2.9% कर ली। उनके पोर्टफोलियो में अब गुजरात अपोलो के 2,97,056 तो नॉलेज मरीन के 7,05,264 शेयर हैं। वहीं आशीष कचोलिया के पास अब वालचंदनगर के 14,00,385 और वासा डेंटिसिटी के 6,09,000 शेयर हैं। वालचंदनगर में उनकी होल्डिंग 2.6% से घटकर 2.1% तो वासा डेंटिसिटी में 4.0% से कम होकर 3.5% पर आ गई।

इनके शेयरों के मौजूदा स्थिति की बात करें तो बीएसई पर गुजराता अपोलो के शेयर शुक्रवार को 0.46% के उछाल के साथ ₹443.65 ,नॉलेज मरीन एंड इंजीनियरिंग वर्क्स 1.56% की बढ़त के साथ ₹1537.70, वालचंदनगर 1.75% की तेजी के साथ ₹148.10 तो एनएसई पर वासा डेंटिसिटी के शेयर 2.67% की तेजी के साथ ₹398.00 पर बंद हुए।

Stock in Focus: इस NBFC को ₹413 करोड़ का झटका, 23 मार्च को शेयरों पर रहेगी नजर

Why Bitcoin is falling: $68000 के नीचे आया बिटकॉइन, इस कारण क्रिप्टो मार्केट में हाहाकार, 

डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।