Trade setup for Monday: ओपनिंग बेल से पहले इन आंकड़ों के बारे में जानना जरूरी

कुछ दिनों के करेक्शन के बाद 1 नवंबर को निफ्टी 50 में तेजी देखने को मिली। निफ्टी सूचकांक में 0.5 पर्सेंट की बढ़त रही और यह 24,300 के ऊपर बंद हुआ। जानकारों के मुताबिक, निफ्टी अगर 24,800 के ऊपर बंद नहीं होता है, तो इसमें तेजी का निर्णायक ट्रेंड देखने को नहीं मिलेगा। ऐसा नहीं होने पर बाजार सीमित दायरे में कारोबार कर सकता है और तात्कालिक रेजिस्टेंस लेवल 24,450-24,500 के दायरे में रह सकता है

अपडेटेड Nov 03, 2024 पर 10:22 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
कुछ दिनों के करेक्शन के बाद 1 नवंबर को निफ्टी 50 में तेजी देखने को मिली।

कुछ दिनों के करेक्शन के बाद 1 नवंबर को निफ्टी 50 में तेजी देखने को मिली। निफ्टी सूचकांक में 0.5 पर्सेंट की बढ़त रही और यह 24,300 के ऊपर बंद हुआ। जानकारों के मुताबिक, निफ्टी अगर 24,800 के ऊपर बंद नहीं होता है, तो इसमें तेजी का निर्णायक ट्रेंड देखने को नहीं मिलेगा। ऐसा नहीं होने पर बाजार सीमित दायरे में कारोबार कर सकता है और तात्कालिक रेजिस्टेंस लेवल 24,450-24,500 के दायरे में रह सकता है।

1) निफ्टी 50 के लिए अहम लेवल (24,304)

पिवट प्वाइंट्स पर आधारित रेजिस्टेंस: 24,312, 24,372 और 24,406

पिवट प्वाइंट्स पर आधारित सपोर्ट: 24,284, 24,263, और 24,230


स्पेशल फॉर्मेशन: निफ्टी 50 ने डेली चार्ट में कैंडलस्टिक पैटर्न बनाया है, जो भविष्य के मार्केट ट्रेंड को बायर्स और सेलर्स के बारे में बताता है।

2) बैंक निफ्टी के लिए अहम लेवल

पिवट प्वाइंट्स पर आधारित रेजिस्टेंस: 51,707, 51,879 और 52,019

पिवट प्वाइंट्स पर आधारित पिवट प्वाइंट्स: 51,513, 51,427 और 51,287

स्पेशल फॉर्मेशन: बैंक निफ्टी ने डेली टाइमफ्रेम पर छोटे अपर शैडो के साथ बुलिश कैंडलस्टिक पैटर्न बनाया है, जो एक तरह से पॉजिटिव संकेत है।

3) निफ्टी कॉल ऑप्शंस डेटा

वीकली ऑप्शंस डेटा के मुताबिक, मैक्सिमम ओपन इंटरेस्ट (44.11 लाख कॉन्ट्रैक्ट्स के साथ) 24,800 स्ट्राइक पर रहा। यह लेवल शॉर्ट टर्म में निफ्टी के लिए अहम रेजिस्टेंस लेवल के तौर पर काम कर सकता है। इसके बाद यह आंकड़ा 24,300 स्ट्राइक (40.74 लाख कॉन्ट्रैक्ट्स) और 25,000 स्ट्राइक (40.13 लाख कॉन्ट्रैक्ट्स) था।

4) निफ्टी पुट ऑप्शंस डेटा

पुट साइड में मैक्सिमम ओपन इंटरेस्ट 24,300 स्ट्राइक (33.22 लाख कॉन्ट्रैक्ट्स के साथ) पर देखा गया, जो निफ्टी के लिए अहम सपोर्ट लेवल के तौर पर काम कर सकता है। इसके बाद यह आंकड़ा 24,200 स्ट्राइक (32.22 लाख कॉन्ट्रैक्ट्स) और 24,000 स्ट्राइक (31.66 लाख कॉन्ट्रैक्ट्स) पर रहा।

5) बैंक निफ्टी कॉल ऑप्शंस डेटा

वीकली ऑप्शंस डेटा के मुताबिक, मैक्सिमम ओपन इंटरेस्ट (20.46 लाख कॉन्ट्रैक्टस के साथ) 53,000 स्ट्राइक पर देखा गया। यह शॉर्ट टर्म में इस इंडेक्स के लिए अहम रेजिस्टेंस लेवल के तौर पर काम कर सकता है।

6) बैंक निफ्टी पुट ऑप्शंस डेटा

पुट साइड की तरफ मैक्सिम ओपन इंटरेस्ट (9.54 लाख कॉन्ट्रैक्ट्स के साथ) 51,000 स्ट्राइक पर देखा गया, जो इंडेक्स के लिए अहम सपोर्ट लेवल के तौर पर काम कर सकता है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।