Trade setup for today : बाजार में जारी रह सकती है कमजोरी, निफ्टी के लिए 24800 पर नजर आ रहा तत्काल सपोर्ट
Trade setup : मार्केट एक्सपर्ट्स का कहना है कि बाजार में आगे भी कमजोरी की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता। निफ्टी 50 इंडेक्स के लिए तत्काल सपोर्ट 24,600-24,500 के आसपास नजह आ रहा है। इसके बाद 24,100 पर अगला बड़ा सपोर्ट है। जबकि ऊपर की तरफ 24,800 पर तत्काल रजिस्टेंस हो सकता है।
MoneyControl News
अपडेटेड Aug 05, 2024 पर 8:33 AM
Trade setup : ओपन इंटरेस्ट फ्यूचर परसेंटेंज के आधार पर पिछले कारोबारी दिन 18 शेयरों में सबसे ज्यादा शॉर्ट कवरिंग देखने को मिली
Trade setup : पिछले कारोबारी दिन 2 अगस्त को बाजार में गिरावट देखने को मिली। बाजार में एक फीसदी से ज्यादा की गिरावट दर्ज की गई थी जिससे पांच दिनों की जीत का सिलसिला टूट गया था। ग्लोबल मार्केट की कमजोरी के कारण निफ्टी 50 इंडेक्स 25,000 अंक के मनोवैज्ञानिक स्तर को बनाए रखने में विफल रहा और 293 अंक गिरकर 24,718 पर बंद हुआ। बाजार जानकारों का कहना कि आगे भी कमजोरी की सभावना से इनकार नहीं किया जा सकता है। निफ्टी के लिए तत्काल सपोर्ट 24,600-24,500 के आसपास है। इसके बाद 24,100 पर अगला बड़ा सपोर्ट। जबकि ऊपर की तरफ इसके लिए 24,800 पर तत्काल रजिस्टेंस हो सकता है। यहां आपको कुछ ऐसे आंकड़े दे रहे हैं जिनके आधार पर आपको मुनाफे वाले सौदे पकड़ने में आसानी होगी।
Nifty के लिए की सपोर्ट और रजिस्टेंस लेवल
पिवट प्वांइट पर आधारित सपोर्ट : 24,689, 24,650 और 24,587
पिवट प्वांइट पर आधारित रजिस्टेंस : 24,733, 24,854 और 24,917
खास फॉर्मेशन : निफ्टी 50 इंडेक्स 10-डे ईएमए (एक्सपोनेंशियल मूविंग एवरेज) से नीचे टूट गया है और हाई वॉल्यूम के साथ डेली चार्ट पर एक बियरिश कैंडलस्टिक पैटर्न बना है, जबकि मोमेंटम इंडीकेटर आरएसआई (रिलेटिव स्ट्रेंथ इंडेक्स) और एमएसीडी (मूविंग एवरेज कन्वर्जेंस डायवर्जेंस) एक निगेटिव क्रॉसओवर दे रहे हैं।
बैंक निफ्टी
पिवट पॉइंट्स पर आधारित रजिस्टेंस : 51,398, 51,671, और 51,870
पिवट पॉइंट्स पर आधारित सपोर्ट: 51,150, 51,027, और 50,828
फिबोनैचि रिट्रेसमेंट पर आधारित रजिस्टेंस : 51,895, 52,243
फिबोनैचि रिट्रेसमेंट पर आधारित सपोर्ट : 50,569, 49,724
खास फॉर्मेशन : मोमेंटम इंडिकेटर आरएसआई में निगेटिव क्रॉसओवर के बावजूद, बैंक निफ्टी ने डेली चार्ट पर अपर शैडो के साथ एक बुलिश कैंडलस्टिक पैटर्न बनाया है। इंडेक्स 214 अंक गिरकर 51,350 पर आ गया, लेकिन 50-डे ईएमए (51,048) या अपवर्ड स्लोपिंग सपोर्ट ट्रेंडलाइन को नहीं तोड़ा है।
कॉल ऑप्शन डेटा
वीकली बेसिस पर 26,000 की स्ट्राइक पर 89.97 लाख कॉन्ट्रैक्ट का अधिकतम कॉल ओपन इंटरेस्ट देखने को मिला है जो आगे आने वाले कारोबारी सत्रों में अहम रजिस्टेंस लेवल का काम करेगा।
पुट ऑप्शन डेटा
24,000 की स्ट्राइक पर 59.35 लाख कॉन्ट्रैक्ट का अधिकतम पुट ओपन इंटरेस्ट देखने को मिला है जो आने वाले कारोबारी सत्रों में अहम सपोर्ट लेवल का काम करेगा।
एफआईआई और डीआईआई फंड फ्लो
इंडिया VIX
वोलैटिली तेजी से बढ़ी और 22 जुलाई के बाद पहली बार 14 से ऊपर चली गई, जिससे पिछले शुक्रवार को तेजड़ियों के लिए परेशानी खड़ी हो गई। फीयर इंडेक्स इंडिया VIX, 12.93 के स्तर से 10.75 फीसदी उछलकर 14.32 पर पहुंच गया। अगर यह और चढ़ता है और 16 अंक से ऊपर बना रहता है तो तेजड़ियों के लिए स्थिति और भी खराब हो सकती है।
हाई डिलिवरी परसेंटेंज वाले शेयर
यहां वे स्टॉक दिए गए हैं जिनमें डिलीवरी ट्रेड का सबसे बड़ा हिस्सा देखने को मिला है। डिलीवरी का बड़ा हिस्सा स्टॉक में निवेशकों (ट्रेडिंग के विपरीत) की रुचि को दर्शाता है।
17 स्टॉक्स में दिखा लॉन्ग बिल्ड-अप
ओपन इंटरेस्ट में बढ़त के साथ ही कीमतों में भी होने वाली बढ़त से आमतौर पर लॉन्ग पोजीशन बनने का अंदाजा लगाया जाता है। ओपन इंटरेस्ट फ्यूचर परसेंटेज के आधार पर पिछले कारोबारी दिन 17 शेयरों में लॉन्ग बिल्ड-अप देखने को मिला
67 स्टॉक्स में दिखी लॉन्ग अनवाइंडिंग
ओपन इंटरेस्ट में गिरावट के साथ ही कीमतों में भी होने वाली गिरावट से आमतौर पर लॉन्ग अनवाइंडिंग का अंदाजा लगाया जाता है। ओपन इंटरेस्ट फ्यूचर परसेंटेंज के आधार पर पिछले कारोबारी दिन 67 शेयरों में सबसे ज्यादा लॉन्ग लॉन्ग अनवाइंडिंग देखने को मिली।
82 स्टॉक्स में दिखा शॉर्ट बिल्ड-अप
ओपन इंटरेस्ट में बढ़त के साथ ही कीमतों में भी होने वाली गिरावट से आमतौर पर शॉर्ट बिल्ड-अप का अंदाजा लगाया जाता है। ओपन इंटरेस्ट फ्यूचर परसेंटेंज के आधार पर पिछले कारोबारी दिन 82 शेयरों में सबसे ज्यादा शॉर्ट बिल्ड-अप देखने को मिला।
18 स्टॉक्स में दिखी शॉर्ट कवरिंग
ओपन इंटरेस्ट में गिरावट के साथ ही कीमतों में होने वाली बढ़त से आमतौर पर शॉर्ट कवरिंग का अंदाजा लगाया जाता है। ओपन इंटरेस्ट फ्यूचर परसेंटेंज के आधार पर पिछले कारोबारी दिन 18 शेयरों में सबसे ज्यादा शॉर्ट कवरिंग देखने को मिली।
सेंटिमेंट इंडीकेट निफ्टी पुट-कॉल रेशियो (PCR) 1 अगस्त को 1.29 से नीचे फिसलकर 0.91 पर आ गया। गौरतलब है कि 0.7 से ऊपर या 1 को पार पीसीआर का जाना आम तौर पर तेजी की भावना का संकेत माना जाता है। जबकि 0.7 से नीचे या 0.5 की ओर गिरने वाला अनुपात मंदी की भावना का संकेत होता है।
F&O बैन के अंतर्गत आने वाले स्टॉक
F&O सेगमेंट के अंतर्गत प्रतिबंधित प्रतिभूतियों में वे कंपनियां शामिल होती हैं, जिनके डेरिवेटिव अनुबंध मार्केट वाइड पोजीशन लिमिट के 95 फीसदी से ज्यादा हो जाती हैं।
एफएंडओ प्रतिबंध में नए शामिल स्टॉक: आदित्य बिड़ला कैपिटल, चंबल फर्टिलाइजर्स एंड केमिकल्स
एफएंडओ प्रतिबंध में पहले से शामिल स्टॉक: बिड़लासॉफ्ट, जीएनएफसी, ग्रैन्यूल्स इंडिया, इंडिया सीमेंट्स, इंडियामार्ट इंटरमेश, आरबीएल बैंक
एफएंडओ प्रतिबंध से हटाए गए स्टॉक: कोई नहीं
डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।