Trade Setup: निफ्टी ने आज 24 सितंबर को 26000 प्वाइंट का नया मुकाम हासिल कर लिया। पिछले 9 कारोबारी दिनों में निफ्टी में 1000 अंकों से अधिक की दमदार रैली देखी गई। हालांकि, अंत में यह 0.01 फीसदी की बढ़त के साथ 25940.40 के लेवल पर बंद हुआ है। इंडेक्स ने आज 26011 के इंट्राडे हाई को छू लिया। कारोबार के अंतिम कुछ मिनटों में बिकवाली का दबाव देखने को मिला और 26000 के स्तर को छूने के बाद निफ्टी अपने उच्चतम स्तर से करीब 70 अंक नीचे आ गया।
