Trade setup for today : लगातार गिरावट के बाद अब देखने को मिल सकता है उछाल, निफ्टी के लिए 23250 के स्तर पर दिख रहा रेजिस्टेंस

Nifty Trade setup : मार्केट एक्सपर्ट्स का कहना है किअगर निफ्टी 50 में उछाल आता है,तो 23,250 का स्तर रेजिस्टेंस के रूप में कार्य कर सकता है,उसके बाद 23,400 पर अगला बड़ा रेजिस्टेंस होगा। हालांकि, 23,000 से नीचे बने रहने पर 22,750 और फिर 22,600 की ओर के लिए दरवाजे खुल सकते हैं

अपडेटेड Feb 17, 2025 पर 8:43 AM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
Trade Setup : बाजार के मूड को दर्शाने वाला निफ्टी पुट-कॉल रेशियो 14 फऱवरी को गिरकर 0.77 पर रहा,जबकि पिछले सत्र में यह 0.9 के स्तर पर था। गौरतलब है कि 0.7 से ऊपर या 1 को पार पीसीआर का जाना आम तौर पर तेजी की भावना का संकेत माना जाता है

Market Trade setup : 14 फरवरी को लगातार आठवें कारोबारी सत्र में बाजार में बिकवाली का दबाव बना रहा। निफ्टी 50 ने इंट्राडे में नए निचले स्तर को छुआ। इसमें भारी उतार-चढ़ाव के बीच 102 अंक की गिरावट आई। बाजार जानकारों का कहना है कि लगातार गिरावट के बाद अब निफ्टी वापस उछालने का प्रयास कर सकता है। लेकिन रिकवरी कितनी टिकती है इस पर नज़र रखना अहम होगा। मार्केट एक्सपर्ट्स का कहना है किअगर निफ्टी 50 में उछाल आता है,तो 23,250 का स्तर रेजिस्टेंस के रूप में कार्य कर सकता है,उसके बाद 23,400 पर अगला बड़ा रेजिस्टेंस होगा। हालांकि, 23,000 से नीचे बने रहने पर 22,750 और फिर 22,600 की ओर के लिए दरवाजे खुल सकते हैं।

यहां आपको कुछ ऐसे आंकड़े दे रहे हैं जिनके आधार पर आपको मुनाफे वाले सौदे पकड़ने में आसानी होगी।

Nifty के लिए की सपोर्ट और रेजिस्टेंस लेवल

Image116022025


पिवट प्वांइट पर आधारित सपोर्ट : 22,809, 22,724 और 22,587

पिवट प्वांइट पर आधारित रेजिस्टेंस : 23,083, 23,168 और 23,305

बैंक निफ्टी

Image216022025

पिवट पॉइंट्स पर आधारित रेजिस्टेंस: 49,471, 49,677, और 50,010

पिवट पॉइंट्स पर आधारित समर्थन: 48,804, 48,598, और 48,264

फिबोनैचि रिट्रेसमेंट पर आधारित रेजिस्टेंस: 49,409, 50,381

फिबोनैचि रिट्रेसमेंट पर आधारित सपोर्ट : 47,880, 46,078

निफ्टी कॉल ऑप्शन डेटा

Image316022025

वीकली बेसिस पर 24,000 की स्ट्राइक पर 1.07 करोड़ कॉन्ट्रैक्ट का अधिकतम कॉल ओपन इंटरेस्ट देखने को मिला है जो आगे आने वाले कारोबारी सत्रों में अहम रजिस्टेंस लेवल का काम करेगा।

निफ्टी पुट ऑप्शन डेटा

Image416022025

22,000 की स्ट्राइक पर 75.14 लाख कॉन्ट्रैक्ट का अधिकतम पुट ओपन इंटरेस्ट देखने को मिला है जो आने वाले कारोबारी सत्रों में अहम सपोर्ट लेवल का काम करेगा।

बैंक निफ्टी कॉल ऑप्शन डेटा

Image516022025

बैंक निफ्टी में 51,000 की स्ट्राइक पर 17.17 लाख कॉन्ट्रैक्ट का अधिकतम कॉल ओपन इंटरेस्ट देखने को मिला है जो आगे आने वाले कारोबारी सत्रों में अहम रजिस्टेंस लेवल का काम करेगा।

बैंक निफ्टी पुट ऑप्शन डेटा

Image616022025

49,000 की स्ट्राइक पर 12.81 लाख कॉन्ट्रैक्ट का अधिकतम पुट ओपन इंटरेस्ट देखने को मिला है जो आगे आने वाले कारोबारी सत्रों में अहम रजिस्टेंस लेवल का काम करेगा।

Stock Market Live Updates: गिफ्ट निफ्टी दे रहा संकेत, कमजोर हो सकती है भारतीय बाजार की शुरुआत

एफआईआई और डीआईआई फंड फ्लो

Image716022025

इंडिया VIX

Image916022025

बाजार में संभावित उतार-चढ़ाव का पैमाना माना जाने वाला वोलैटिलिटी इंडेक्स,इंडिया VIX शुक्रवार को 0.4 फीसदी की बढ़त के साथ 15.02 पर पहुंच गया। पूरे सप्ताह इसमें तेजी जारी रही। इससे तेजड़ियों के लिए परेशानी और भी बढ़ गई।

पुट कॉल रेशियो

Image816022025

बाजार के मूड को दर्शाने वाला निफ्टी पुट-कॉल रेशियो 14 फऱवरी को गिरकर 0.77 पर रहा,जबकि पिछले सत्र में यह 0.9 के स्तर पर था। गौरतलब है कि 0.7 से ऊपर या 1 को पार पीसीआर का जाना आम तौर पर तेजी की भावना का संकेत माना जाता है। जबकि 0.7 से नीचे या 0.5 की ओर गिरने वाला अनुपात मंदी की भावना का संकेत होता है।

F&O बैन के अंतर्गत आने वाले स्टॉक

F&O सेगमेंट के अंतर्गत प्रतिबंधित प्रतिभूतियों में वे कंपनियां शामिल होती हैं, जिनके डेरिवेटिव अनुबंध मार्केट वाइड पोजीशन लिमिट के 95 फीसदी से ज्यादा हो जाती हैं।

एफएंडओ प्रतिबंध में नए शामिल स्टॉक: दीपक नाइट्राइट

एफएंडओ प्रतिबंध में पहले से शामिल स्टॉक: कोई नहीं

एफएंडओ प्रतिबंध से हटाए गए स्टॉक: मणप्पुरम फाइनेंस

 

डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।