Market Trade setup : 14 फरवरी को लगातार आठवें कारोबारी सत्र में बाजार में बिकवाली का दबाव बना रहा। निफ्टी 50 ने इंट्राडे में नए निचले स्तर को छुआ। इसमें भारी उतार-चढ़ाव के बीच 102 अंक की गिरावट आई। बाजार जानकारों का कहना है कि लगातार गिरावट के बाद अब निफ्टी वापस उछालने का प्रयास कर सकता है। लेकिन रिकवरी कितनी टिकती है इस पर नज़र रखना अहम होगा। मार्केट एक्सपर्ट्स का कहना है किअगर निफ्टी 50 में उछाल आता है,तो 23,250 का स्तर रेजिस्टेंस के रूप में कार्य कर सकता है,उसके बाद 23,400 पर अगला बड़ा रेजिस्टेंस होगा। हालांकि, 23,000 से नीचे बने रहने पर 22,750 और फिर 22,600 की ओर के लिए दरवाजे खुल सकते हैं।
