Market cues : निफ्टी के 24000 के ऊपर जाने पर ही आएगी तेजी, तब तक जारी रहेगा कंसोलीडेशन

Nifty Trade setup : जब तक निफ्टी अपने सपोर्ट लेवल से नीचे रहता है,तब तक एक सीमित दायरे में ट्रेडिंग और कंसोलिडेशन जारी रहने की संभावना है। इसके लिए 23,800 पर तत्काल सपोर्ट और उसके बाद 23,600 पर दूसरा बड़ा सपोर्ट है। यहीं से हालिया रिकवरी शुरू हुई थी। हालांकि,अगर निफ्टी लगातार 24,000 के ऊपर बना रहता है तो 24,100-24,200 के रेजिस्टेंस जोन की ओर ऊपर जाने की संभावना बढ़ सकती है

अपडेटेड Jul 28, 2026 पर 7:14 AM
Trade Setup : जबरदस्त गैप-अप ओपनिंग के बाद निफ्टी ने डेली टाइमफ्रेम पर एक बुलिश कैंडल बनाई,जो हाल के 23,600 के निचले स्तर से अच्छी रिकवरी जारी रहने का संकेत है

Trade setup for today : 28 जुलाई को होने वाली मंथली F&O कॉन्ट्रैक्ट्स की एक्सपायरी से पहले,27 जुलाई को तेल की कीमतों में गिरावट और इंडिया VIX में नरमी के चलते निफ्टी में पांच दिन की बिकवाली के बाद एक फीसदी की तेजी आई और यह अपने 50-डे EMA (23,980) के ऊपर बंद हुआ। हालांकि,इंडेक्स 24,000 के अहम मनोवैज्ञानिक स्तर के ऊपर टिक नहीं पाया,जो इसका शॉर्ट-टर्म मूविंग एवरेज भी है,लेकिन मोमेंटम इंडिकेटर्स में कुछ सुधार दिखा।

मार्केट एक्सपर्ट्स का कहना है कि अब जब तक इंडेक्स इस लेवल से नीचे बना रहता है,तब तक एक सीमित दायरे में ट्रेडिंग (रेंज-बाउंड ट्रेडिंग) और कंसोलिडेशन जारी रहने की संभावना है। इसके लिए 23,800 पर तत्काल सपोर्ट और उसके बाद 23,600 पर दूसरा बड़ा सपोर्ट है। यहीं से हालिया रिकवरी शुरू हुई थी। हालांकि,अगर निफ्टी लगातार 24,000 के ऊपर बना रहता है तो 24,100-24,200 के रेजिस्टेंस जोन की ओर ऊपर जाने की संभावना बढ़ सकती है।

यहां आपको कुछ ऐसे आंकड़े दे रहे हैं जिनके आधार पर आपको मुनाफे वाले सौदे पकड़ने में आसानी होगी।


Nifty के लिए की सपोर्ट और रजिस्टेंस लेवल

पिवट प्वांइट पर आधारित सपोर्ट : 23,921, 23,892 और 23,846

पिवट प्वांइट पर आधारित रजिस्टेंस : 24,012, 24,041 और 24,086

जबरदस्त गैप-अप ओपनिंग के बाद निफ्टी ने डेली टाइमफ्रेम पर एक बुलिश कैंडल बनाई,जो हाल के 23,600 के निचले स्तर से अच्छी रिकवरी जारी रहने का संकेत है। इंडेक्स ने 50-दिन का EMA तो वापस हासिल कर लिया,लेकिन यह अपने शॉर्ट-टर्म और लॉन्ग-टर्म मूविंग एवरेज से नीचे ही बना रहा। आगे भी खरीदारी का रुझान बनाए रखने के लिए शॉर्ट-टर्म मूविंग एवरेज अहम बने हुए हैं। RSI बढ़कर 49.55 पर पहुंच गया,लेकिन रेफरेंस लाइन से नीचे ही रहा। इस बीच,MACD सिग्नल लाइन के नीचे बना रहा,हालांकि हिस्टोग्राम में कमजोरी कम होती रही। कुल मिलाकर,ये इंडिकेटर बताते हैं कि बुलिश मोमेंटम धीरे-धीरे बेहतर हो रहा है और बिकवाली का दबाव कम हो रहा है,लेकिन मजबूत फॉलो-थ्रू बाइंग की पुष्टि के लिए अभी भी शॉर्ट-टर्म मूविंग एवरेज के ऊपर लगातार बढ़त की जरूरत है।

बैंक निफ्टी

बैंक निफ्टी (57,087) के लिए अहम लेवल

पिवट पॉइंट्स के आधार पर रेजिस्टेंस: 57,269, 57,363 और 57,517

पिवट पॉइंट्स के आधार पर सपोर्ट: 56,962, 56,867 और 56,714

फाइबोनैचि रिट्रेसमेंट के आधार पर रेजिस्टेंस: 57,253, 59,247

फाइबोनैचि रिट्रेसमेंट के आधार पर सपोर्ट: 56,441, 55,742

बैंक निफ्टी में 0.7 प्रतिशत की बढ़त हुई,जिससे कल इसकी तेजी का ट्रेंड जारी रहा। यह अपने मीडियम-टर्म और लॉन्ग-टर्म मूविंग एवरेज के ऊपर बंद हुआ,जो एक अच्छा संकेत है। हालांकि,डेली टाइमफ्रेम पर इसने'डोजि'(Doji) जैसा कैंडलस्टिक पैटर्न बनाया,जो मार्केट में दुविधा को दिखाता है। इंडेक्स अपने शॉर्ट-टर्म मूविंग एवरेज से नीचे बना रहा और दोनों ही एवरेज नीचे की ओर बढ़ते रहे। RSI बढ़कर 48.61 पर पहुंच गया लेकिन सिग्नल लाइन से नीचे ही रहा। जबकि MACD हिस्टोग्राम में कमजोरी कम होती गई। हालांकि MACD रेफरेंस लाइन से नीचे बना रहा। कुल मिलाकर,ये इंडिकेटर बताते हैं कि मंदी का रुझान कमजोर हो रहा है और धीरे-धीरे खरीदारी में दिलचस्पी बढ़ रही है,लेकिन मजबूत अपट्रेंड की पुष्टि के लिए अभी भी शॉर्ट-टर्म मूविंग एवरेज से ऊपर एक निर्णायक चाल की जरूरत है।

एफआईआई और डीआईआई फंड फ्लो (करोड़ रुपए में)

Image1227072026

इंडिया VIX

मार्केट में उतार-चढ़ाव का अनुमान लगाने वाला इंडिया VIX में कल 9.76 प्रतिशत की बड़ी गिरावट आई और यह 12.66 पर आ गया। साथ ही,यह अपने शॉर्ट-टर्म मूविंग एवरेज से भी नीचे चला गया,जो तेजड़ियों के लिए राहत की बात है। हालांकि,बुल्स के लिए अपने कम्फर्ट जोन में आने और बाजार के पॉज़िटिव सेंटीमेंट को मज़बूत करने के लिए,इसका 12 के लेवल से नीचे बने रहना जरूरी है।

Top Stock Picks : आईटी में अभी और बढ़ेगी तेजी, शॉर्ट टर्म में फार्मा और डिफेंस सेक्टर के इन दो शेयरों में देखने को मिल सकती है जोरदार तेजीपुट कॉल रेशियो

बाजार के मूड को दर्शाने वाला निफ्टी पुट-कॉल रेशियो 27 जुलाई को पिछले सेशन के 0.89 से बढ़कर 1.11 हो गया। गौरतलब है कि 0.7 से ऊपर या 1 को पार पीसीआर का जाना आम तौर पर तेजी की भावना का संकेत माना जाता है। जबकि 0.7 से नीचे या 0.5 की ओर गिरने वाला अनुपात मंदी की भावना का संकेत होता है।

F&O बैन के अंतर्गत आने वाले स्टॉक

F&O सेगमेंट के अंतर्गत प्रतिबंधित प्रतिभूतियों में वे कंपनियां शामिल होती हैं, जिनके डेरिवेटिव अनुबंध मार्केट वाइड पोजीशन लिमिट के 95 फीसदी से ज्यादा हो जाती हैं।

एफएंडओ प्रतिबंध में नए शामिल स्टॉक: कोई नहीं

एफएंडओ प्रतिबंध में पहले से शामिल स्टॉक:कोई नहीं

एफएंडओ प्रतिबंध से हटाए गए स्टॉक: कोई नहीं

 

 

डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

 

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।