Market today : 24800-24850 की दीवार पार होने पर निफ्टी में बड़ी तेजी संभव, 24330 पर अहम सपोर्ट

Trade setup for today : अगर निफ्टी अपनी बढ़त को 24,650 तक ले जाने में कामयाब रहता है और 24,800-24,850 के रेजिस्टेंस की ओर बढ़ता है और वहीं टिका रहता है तो एक बड़ी तेजी से इनकार नहीं किया जा सकता। हालांकि, मार्केट एक्सपर्ट्स का ये भी कहना है कि ऐसा न होने पर 24,330 पर सपोर्ट और उसके बाद 24,200 (200-डे ईएमए) के आसपास कंसोलीडेशन हो सकता है

अपडेटेड Aug 12, 2025 पर 8:32 AM
Trade Setup : बाजार का मूड को दर्शाने वाला निफ्टी पुट-कॉल रेशियो 11 अगस्त को बढ़कर 1.03 पर रहा, जबकि पिछले सत्र में यह 0.66 के स्तर पर था

Market Trade setup : 11 अगस्त को निफ्टी में शानदार तेजी देखने को मिली। कल की 222 अंक की बढ़त के साथ पिछले दिन की लगभग पूरी गिरावट की भरपाई हो गई। कल सप्ताह की मजबूत शुरुआत देखने को मिली और एक बुलिश रिवर्सल संकेत मिलते दिखाई दिये। हालांकि,आगामी सत्रों में 24,330 का सपोर्ट कायम रहना जरूरी है। अगर निफ्टी अपनी बढ़त को 24,650 तक ले जाने में कामयाब रहता है और 24,800-24,850 के रेजिस्टेंस की ओर बढ़ता है और वहीं टिका रहता है तो एक बड़ी तेजी से इनकार नहीं किया जा सकता। हालांकि, मार्केट एक्सपर्ट्स का ये भी कहना है कि ऐसा न होने पर 24,330 पर सपोर्ट और उसके बाद 24,200 (200-डे ईएमए) के आसपास कंसोलीडेशन हो सकता है।

यहां आपको कुछ ऐसे आंकड़े दे रहे हैं जिनके आधार पर आपको मुनाफे वाले सौदे पकड़ने में आसानी होगी।

Nifty के लिए की सपोर्ट और रेजिस्टेंस लेवल


Image111082025

पिवट प्वांइट पर आधारित सपोर्ट : 24,414, 24,355 और 24,258

पिवट प्वांइट पर आधारित रजिस्टेंस : 24,608, 24,668 और 24,765

 बैंक निफ्टी

Image211082025

पिवट पॉइंट्स पर आधारित रेजिस्टेंस : 55,590, 55,745 और 55,995

पिवट पॉइंट्स पर आधारित सपोर्ट : 55,090, 54,936 और 54,686

फिबोनैचि रिट्रेसमेंट पर आधारित रेजिस्टेंस : 55,947, 56,271

फिबोनैचि रिट्रेसमेंट पर आधारित सपोर्ट: 54,386, 53,392

 निफ्टी कॉल ऑप्शन डेटा

Image311082025

मंथली बेसिस पर 25,000 की स्ट्राइक पर 1.09 करोड़ कॉन्ट्रैक्ट का अधिकतम कॉल ओपन इंटरेस्ट देखने को मिला है जो आगे आने वाले कारोबारी सत्रों में अहम रजिस्टेंस लेवल का काम करेगा।

निफ्टी पुट ऑप्शन डेटा

Image411082025

24,400 की स्ट्राइक पर 96.03 लाख कॉन्ट्रैक्ट का अधिकतम पुट ओपन इंटरेस्ट देखने को मिला है जो आने वाले कारोबारी सत्रों में अहम सपोर्ट लेवल का काम करेगा।

बाजार में अभी थोड़ा और दर्द बाकी, IT शेयरों में एक बाउंस बैक मुमकिन - राहुल शर्मा

बैंक निफ्टी कॉल ऑप्शन डेटा

Image511082025

बैंक निफ्टी में 57,000 की स्ट्राइक पर 22.68 लाख कॉन्ट्रैक्ट का अधिकतम कॉल ओपन इंटरेस्ट देखने को मिला है जो आगे आने वाले कारोबारी सत्रों में अहम रजिस्टेंस लेवल का काम करेगा।

बैंक निफ्टी पुट ऑप्शन डेटा

Image611082025

57,000 की स्ट्राइक पर 13.23 लाख कॉन्ट्रैक्ट का अधिकतम पुट ओपन इंटरेस्ट देखने को मिला है जो आगे आने वाले कारोबारी सत्रों में अहम रजिस्टेंस लेवल का काम करेगा।

एफआईआई और डीआईआई फंड फ्लो

Image711082025

इंडिया VIX

Image911082025

बाजार की संभावित वोलैटिलिटी मापने वाला इंडेक्स इंडिया VIX 2.95 फीसदी बढ़कर 12.03 पर पहुंच गया और शॉर्ट टर्म मूविंग एवरेज से ऊपर कारोबार करते दिखा ये तेजड़ियों के लिए थोड़ी सावधानी का संकेत है।

पुट कॉल रेशियो

Image811082025

बाजार का मूड को दर्शाने वाला निफ्टी पुट-कॉल रेशियो 11 अगस्त को बढ़कर 1.03 पर रहा, जबकि पिछले सत्र में यह 0.66 के स्तर पर था। गौरतलब है कि 0.7 से ऊपर या 1 को पार पीसीआर का जाना आम तौर पर तेजी की भावना का संकेत माना जाता है। जबकि 0.7 से नीचे या 0.5 की ओर गिरने वाला अनुपात मंदी की भावना का संकेत होता है।

F&O बैन के अंतर्गत आने वाले स्टॉक

F&O सेगमेंट के अंतर्गत प्रतिबंधित प्रतिभूतियों में वे कंपनियां शामिल होती हैं, जिनके डेरिवेटिव अनुबंध मार्केट वाइड पोजीशन लिमिट के 95 फीसदी से ज्यादा हो जाती हैं।

एफएंडओ प्रतिबंध में नए शामिल स्टॉक: PG Electroplast

एफएंडओ प्रतिबंध में पहले से शामिल स्टॉक: PNB Housing Finance, RBL Bank

एफएंडओ प्रतिबंध से हटाए गए स्टॉक: कोई नहीं

 

डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।