Trade setup for today : निफ्टी सोमवार को चालू वित्त वर्ष का नया स्विंग हाई छूने के बाद पूरे हफ्ते अधिंकांश समय एक दायरे में ही घूमता रहा। अंत में 7 अगस्त को 0.27 प्रतिशत की गिरावट के साथ बंद हुआ। कुल मिलाकर,मार्केट का स्ट्रक्चर पॉजिटिव बना रहा। इंडेक्स 7 जुलाई के स्विंग हाई और हाल की रैली के 23.6% फाइबोनैचि रिट्रेसमेंट लेवल से ऊपर बना रहा। साथ ही यह सभी अहम मूविंग एवरेज के ऊपर भी टिका रहा। हालांकि,मोमेंटम इंडिकेटर कंसोलिडेशन का संकेत देते रहे। इन बातों को ध्यान में रखते हुए बाजार जानकारों का मानना है कि जब तक इंडेक्स 24,700–24,800 के दायरे से नीचे बना रहता है,तब तक कंसोलिडेशन जारी रह सकता है। निफ्टी के लिए 24,400–24,300 पर सपोर्ट दिख रहा है। हालांकि,अगर इंडेक्स 24,800 के स्तर को पार करता है,तो यह 25,000–25,200 के स्तर तक जा सकता है।
